<
Categories: देश

कोटा में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, नाले में गिरी मिनी बस; 8 यात्रियों की मौत, कई घायल

Kota Bus Accident: राजस्थान के कोटा में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर शनिवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हुआ. यात्रियों से मिनी बस नाले में जा गिरी. इस हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए.

Kota Bus Accident: राजस्थान के कोटा में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर शनिवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. यात्रियों से भरी एक मिनी बस अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे जा गिरी. इस हादसे में 8 लोगों की जान चली गई. वहीं कई यात्री घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. सूचना मिलते ही पुलिस और बचाव दल घटनास्थल पर पहुंचे और राहत अभियान शुरू किया.

जानकारी के मुताबिक, हादसा सुबह करीब 6 बजे एक्सप्रेसवे पर पोल नंबर 384 के पास हुआ. यह इलाका सिमलिया थाना क्षेत्र में आता है. बताया जा रहा है कि बस सड़क से उतरने के बाद रेलिंग तोड़ते हुए करीब 15 फुट गहरे नाले में जा गिरी. 

क्रेन से निकाली गई बस

नाले में पानी और गाद भरी होने के कारण यात्रियों को बाहर निकालने में बचाव दल को काफी मशक्कत करनी पड़ी. हादसे की गंभीरता को देखते हुए दुर्घटनाग्रस्त बस से यात्रियों को निकालने और वाहन को बाहर लाने के लिए क्रेन की मदद ली गई. घायलों को अस्पताल पहुंचाने के लिए एंबुलेंस भी मौके पर भेजी गईं.

भोपाल से खाटू श्याम जी जा रही थी बस

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, बस में सवार यात्री भोपाल से राजस्थान के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल खाटू श्याम जी के दर्शन के लिए जा रहे थे. हालांकि, बस में यात्रियों की संख्या को लेकर अलग-अलग जानकारी सामने आई है. शुरुआती जानकारी में करीब 17 यात्रियों के सवार होने की बात कही गई. वहीं पुलिस से मिली बाद की जानकारी के मुताबिक बस में कुल 25 यात्री थे. सिमलिया थाना प्रभारी नंद सिंह के अनुसार, हादसे में कई लोग घायल हुए हैं। इनमें दो की हालत गंभीर बताई गई है. घायलों को कोटा के न्यू मेडिकल कॉलेज अस्पताल, एमबीएस अस्पताल और अन्य नजदीकी चिकित्सा केंद्रों में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज किया जा रहा है.

चालक को झपकी आने की आशंका

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, चालक को नींद की झपकी आने के कारण बस बेकाबू हो गई थी. इसके बाद वाहन रेलिंग तोड़कर नाले में गिर गया. हालांकि, हादसे के वास्तविक कारणों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी. पुलिस ने घटनास्थल पर राहत और बचाव कार्य पूरा कराने के साथ हादसे से जुड़े तथ्यों की जांच शुरू कर दी है.

ये भी पढ़ें: बिना वसीयत मर गया पति, पत्नी और बच्चों में हुई संपत्ति की लड़ाई, पत्नी ने मुकदमे में जीत लिए 22 करोड़ रुपये

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री हासिल की. करियर की शुरुआत खबर टुडे न्यूज, DNP News और दैनिक खबर जैसे प्लेटफॉर्म्स से बतौर एंकर और कंटेंट राइटर की. उन्होंने क्राइम, एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, ऑटो-टेक और करेंट अफेयर्स पर काम किया है. इसके बाद हरिभूमि वेबसाइट में दिल्ली-NCR और नेशनल बीट कवर की. वर्तमान में वह इंडिया न्यूज में सीनियर कॉपी राइटर हैं. उनकी विशेषज्ञता क्राइम और एंटरटेनमेंट, बॉलीवुड, हॉलीवुड और भोजपुरी के साथ पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, वायरल न्यूज, ह्यूमन इंटरेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज में है.

Recent Posts

गुजरात की फार्मा कंपनी में जोरदार धमाका, बॉयलर फटने से 4 लोगों की मौत; 3 घायल

Gujarat Pharma Company Blast: गुजरात भरूच जिले के सायखा औद्योगिक क्षेत्र में एक फार्मा कंपनी…

Last Updated: October 17, 2026 10:48:05 IST

Silver Rate Today: चांदी की कीमतों में फिर आया बदलाव, जानें आज का ताजा भाव

Silver Price Today 17 October 2026: आज चांदी की कीमतों पर निवेशकों और ग्राहकों की…

Last Updated: October 17, 2026 10:30:28 IST

Gold Rate Today: सोने की कीमतों में फिर उछाल! 1.48 लाख के पार पहुंचा भाव, खरीदने से पहले जानें आज का रेट

Gold Price Today 17 October 2026: आज सोना खरीदने से पहले अपने शहर के ताजा…

Last Updated: October 17, 2026 10:11:00 IST

Anirudh Ravichander-Kavya Maran Wedding: काव्या मारन को मिल गया अपना लाइफ पार्टनर, इस दिन अनिरुद्ध रविचंदर की बनेंगी दुल्हनियां; जानें शादी की तारीख

Anirudh Ravichander-Kavya Maran Wedding: अनिरुद्ध रविचंदर और काव्या मारन की नवंबर में शादी की खबरें…

Last Updated: October 17, 2026 09:25:46 IST

Rinku Singh Dog Missing: 4 दिन तक लापता रहा रिंकू सिंह का लाडला ‘ब्रूडो’, बहन नेहा का छलका दर्द, सोशल मीडिया पर किया भावुक पोस्ट

Rinku Singh Dog Brudo: क्रिकेटर रिंकू सिंह का चार दिन से लापता डॉगी ब्रूडो आखिरकार…

Last Updated: October 17, 2026 08:22:41 IST