<
Categories: बिज़नेस

Silver Price Today: चांदी हुई सस्ती, हफ्तेभर में 4% गिरा भाव; जानें आपके शहर का ताजा भाव

Silver Price Today 28 September 2026: आज चांदी के भाव में क्या बदलाव हुआ? खरीदारी, निवेश या पुराने गहने बेचने से पहले ताजा रेट जानना जरूरी है. जानिए आपके शहर में चांदी का आज का भाव और बदलाव.

Silver Price Today 28 September 2026: आज आपके शहर में चांदी के भाव में क्या बदलाव हुआ है? अगर आप चांदी खरीदने, निवेश करने या पुराने गहने बेचने की योजना बना रहे हैं, तो आज का ताजा रेट जानना जरूरी है. चांदी की कीमतों में रोजाना उतार-चढ़ाव देखने को मिलता है, जिसका असर बाजार में खरीदारी पर भी पड़ता है. ऐसे में आइए जानते हैं आपके शहर में आज चांदी कितने रुपये प्रति किलो बिक रही है और कल के मुकाबले इसमें कितना बदलाव आया है.

आज चांदी के भाव में बड़ी गिरावट

भारत में आज, 28 सितंबर 2026 को चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है. बाजार खुलते ही चांदी के दाम नीचे आ गए. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर शुरुआती कारोबार में चांदी का वायदा भाव 5,938 रुपये यानी 2.53% गिरकर 2,28,758 रुपये प्रति किलोग्राम पहुंच गया. इससे पहले पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 2,34,696 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी. GoodReturns के अनुसार, चांदी की कीमत में आज करीब 5,000 रुपये की गिरावट आई है. इसके बाद चांदी का भाव 2,40,000 रुपये प्रति किलोग्राम बताया गया है.

आपके शहर में चांदी का दाम

शहर 1 किलो चांदी का दाम
दिल्ली ₹2,40,000
मुंबई ₹2,40,000
कोलकाता ₹2,40,000
चेन्नई ₹2,45,000
पटना ₹2,40,000
लखनऊ ₹2,40,000
मेरठ ₹2,40,000
अयोध्या ₹2,40,000
कानपुर ₹2,40,000

ये भी पढ़ें:  Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी, दिल्ली-मुंबई समेत इन शहरों में कितना हुआ दाम? टंकी फुल कराने से पहले चेक करें कीमत

कल कितना था चांदी का भाव?

शुक्रवार को चांदी की कीमतों में ज्यादा बदलाव नहीं हुआ. कच्चे तेल के दाम में गिरावट और अमेरिकी डॉलर के कमजोर होने के बावजूद दिल्ली के सर्राफा बाजार में चांदी 2.37 लाख रुपये प्रति किलोग्राम (सभी टैक्स सहित) पर स्थिर रही. हालांकि, अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी के भाव में तेजी देखने को मिली. स्पॉट सिल्वर की कीमत 1.4% बढ़कर 64.72 डॉलर प्रति औंस पहुंच गई.

ये भी पढ़ें: 8th Pay Commission: क्या सैलरी और फिटमेंट फैक्टर पर हुआ कोई बड़ा फैसला? 8वें वेतन आयोग पर 5 बड़ी अपडेट

Preeti Rajput

प्रीति राजपूत जुलाई 2025 से India News में Sub Editor के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब तीन वर्षों का अनुभव रखने वाली प्रीति ने अपने करियर की शुरुआत Zee News से की. इसके बाद उन्होंने जनतंत्र टीवी में सब-एडिटर के तौर पर भी काम किया, जहां उन्होंने खबरों की रिसर्च, लेखन और एडिटिंग के साथ डिजिटल कंटेंट तैयार करने का अनुभव हासिल किया. उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है. खबरों को सरल, सहज और दिलचस्प भाषा में पेश करना उनकी खासियत है. वह ट्रेंडिंग खबरों के साथ-साथ बॉलीवुड, टेलीविजन, हॉलीवुड, भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरों पर मजबूत पकड़ रखती हैं. मनोरंजन के अलावा राजनीति, क्राइम और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर भी वह नियमित रूप से लिखती हैं.

Recent Posts

IND VS AFG: रद्द हुआ क्वार्टर-फाइनल मैच, भारत या अफगानिस्तान किसे मिली सेमीफाइनल की टिकट?

IND VS AFG: जापान के नागोया के ऐची में चल रहे एशियन गेम्स के मेन्स…

Last Updated: September 28, 2026 11:40:54 IST

Bigg Boss 20: सलमान खान ने फिर दिखाया ‘दबंग’ अंदाज! Weekend Ka Vaar में अब किस मुद्दे पर लगाई क्लास? ये सदस्य हुआ OUT

Bigg Boss 20: 'बिग बॉस 20' के वीकेंड का वार में सलमान खान ने AI…

Last Updated: September 28, 2026 11:27:56 IST

Gold Price Today 28 September 2026: हफ्ते के पहले दिन सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट में बड़ी गिरावट; खरीदारी से पहले चेक करें आज का रेट

Gold Price Today 28 September 2026: मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 24 कैरेट सोने का वायदा…

Last Updated: September 28, 2026 10:20:26 IST

Video: हापुड़ में ‘समोसा वॉर’! लाठी, ईंट, बैट और कड़ाही के चमचे से भिड़े दो गुट; वीडियो हुआ वायरल

Video: हापुड़ में स्नैक शॉप पर पैसों के विवाद ने हिंसक रूप ले लिया. दोनों…

Last Updated: September 28, 2026 10:17:37 IST

Nidhi Tiwari Death Case: ‘इस अधूरे दिल को किसी ने…’ निधि तिवारी की आखिरी पोस्ट में छिपा था दर्द; आखिर क्या कहना चाहती थी कंटेंट क्रिएटर?

Influencer Nidhi Tiwari Death Case: सिंगरौली की मशहूर इंफ्लुएंसर निधि तिवारी का शव घर में…

Last Updated: September 28, 2026 09:40:15 IST