Bigg Boss 20: 'बिग बॉस 20' के वीकेंड का वार में सलमान खान ने AI के गलत इस्तेमाल पर बात की. अजय देवगन, जयदीप अहलावत और फातिमा सना शेख पहुंचे, जबकि ईशा रिखी बेघर हुईं.
Weekend Ka Vaar में अब किस मुद्दे पर लगाई क्लास?
Bigg Boss 20: ‘बिग बॉस 20’ के वीकेंड का वार में इस बार कई खास पल देखने को मिले. सलमान खान ने ट्रोल्स और पैपराजी के बाद अब AI के गलत इस्तेमाल का मुद्दा उठाया. वहीं शो में अजय देवगन, जयदीप अहलावत और फातिमा सना शेख भी पहुंचे. एपिसोड के आखिर में एक कंटेस्टेंट का सफर भी खत्म हो गया.
सलमान खान ने इस बार AI के गलत इस्तेमाल को लेकर चिंता जताई. उन्होंने कहा कि आजकल ऐसे वीडियो सामने आते हैं, जिनमें किसी व्यक्ति को वह करते हुए दिखाया जाता है, जो उसने असल में किया ही नहीं. सलमान ने इसे गंभीर मुद्दा बताते हुए कहा कि ऐसे मामलों पर सख्त कार्रवाई और कानून की जरूरत है. उन्होंने कहा कि जब तक कुछ लोगों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होगी, तब तक इस तरह के फर्जी वीडियो बनना बंद नहीं होंगे.
सलमान ने घरवालों को पिछले हफ्ते की बातों को पीछे छोड़कर आगे बढ़ने की सलाह दी. उन्होंने रीति और उदिति से भी पुराने विवाद को भूलकर गेम पर ध्यान देने की बात कही. वीकेंड का वार में अजय देवगन और जयदीप अहलावत भी पहुंचे. दोनों ने घरवालों के साथ बातचीत की और माहौल को मजेदार बनाया. इस दौरान माही विज ने अजय देवगन की आंखों की तारीफ की. वहीं काजी ने जयदीप अहलावत को अपना खास डांस स्टेप भी सिखाया. काजी का ‘आई एम ए रॉकस्टार बेबी’ स्टेप चर्चा में रहा.
#Yung ne rank ki apni dosti aur Bhai ne badal diya perspective! 😳
Catch #BiggBoss20‘s #WeekendKaVaar tonight at 9 PM on #JioHotstar and at 10:30 PM on #ColorsTV. #BiggBoss20 #BiggBossOnJioHotstar pic.twitter.com/NVW6No7WQi
— JioHotstar Reality (@HotstarReality) September 26, 2026
शो में फातिमा सना शेख भी पहुंचीं. उन्होंने सलमान खान की तारीफ करते हुए कहा कि ट्रोल्स को लेकर सलमान ने जिस तरह अपनी बात रखी, उसका अच्छा असर देखने को मिल रहा है. फातिमा ने कहा कि जब सलमान जैसे बड़े स्टार किसी मुद्दे पर खुलकर बोलते हैं, तो उसका असर ज्यादा लोगों तक पहुंचता है.
एपिसोड के अंत में सबसे बड़ा ट्विस्ट एलिमिनेशन का रहा. इस हफ्ते यंग डीएसए और ईशा रिखी नॉमिनेट हुए थे. दोनों में से ईशा रिखी को सबसे कम वोट मिले और उनका ‘बिग बॉस 20’ का सफर खत्म हो गया. इसके साथ ही वह शो से बाहर हो गईं.
ये भी पढ़ें: Bigg Boss 20: बादशाह की एक्स-वाइफ ईशा रिखी हुईं बेघर, तीन हफ्ते में खत्म हुआ सफर, यंग डीएसए ने मारी बाजी
Allu Sirish Complains Over Loud Music: अल्लू सिरीश ने विनोबा नगर के हनुमान मंदिर में…
IND VS AFG: जापान के नागोया के ऐची में चल रहे एशियन गेम्स के मेन्स…
Aaj Chandi Ka Bhav Kya Hai: आज चांदी के भाव में क्या बदलाव हुआ? खरीदारी,…
Gold Price Today 28 September 2026: मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 24 कैरेट सोने का वायदा…
Video: हापुड़ में स्नैक शॉप पर पैसों के विवाद ने हिंसक रूप ले लिया. दोनों…
IND VS AFG Live Streaming Asian Games 2026: भारत की T20I टीम आज निशिन के कोरोगी…