<
Categories: बिज़नेस

Silver Rate Today: दिवाली के बाद चांदी ने पकड़ी रफ्तार, एक ही झटके में 3,500 रुपये महंगी हुई चांदी; जानें आपके शहर का ताजा रेट

Silver Price Today 9 Nov 2026: दिवाली के बाद चांदी की कीमतों में फिर तेजी आई. 9 नवंबर को MCX पर चांदी 3,504 रुपये उछलकर 1,88,604 रुपये प्रति किलो पहुंच गई.

Silver Price Today 9 Nov 2026: चांदी की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है. दिवाली के दिन मुहूर्त ट्रेडिंग के दौरान चांदी के भाव में गिरावट आई थी, लेकिन सोमवार यानी 9 नवंबर 2026 को बाजार खुलते ही कीमतों ने फिर रफ्तार पकड़ ली. चांदी के दाम में तेजी आने से खरीदारों की चिंता बढ़ सकती है. अगर आप भी चांदी खरीदने की तैयारी कर रहे हैं तो पहले आज के ताजा भाव जरूर जान लें.

MCX पर चांदी की कीमतों में जोरदार तेजी

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोमवार को शुरुआती कारोबार में चांदी का वायदा भाव 1.89 फीसदी बढ़कर 1,88,604 रुपये प्रति किलो पहुंच गया. इसमें पिछले कारोबारी सत्र के मुकाबले 3,504 रुपये की तेजी दर्ज की गई. बता दें कि पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 1,85,100 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी. वहीं, बुलियंस के मुताबिक चांदी का भाव बढ़कर 1,89,270 रुपये प्रति किलो हो गया.

दिल्ली में 1.92 लाख रुपये के पार पहुंचा भाव

देश की राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में चांदी की कीमत 1,92,500 रुपये प्रति किलो (सभी टैक्स समेत) दर्ज की गई. वहीं, गुडरिटर्न्स के मुताबिक चांदी का भाव 2,05,000 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गया है.

आपके शहर का ताजा रेट

शहर 10 ग्राम 100 ग्राम 1 किलो
चेन्नई ₹2,050 ₹20,500 ₹2,05,000
दिल्ली ₹2,050 ₹20,500 ₹2,05,000
कोलकाता ₹2,050 ₹20,500 ₹2,05,000
हैदराबाद ₹2,050 ₹20,500 ₹2,05,000
मुंबई ₹2,050 ₹20,500 ₹2,05,000
केरल ₹2,050 ₹20,500 ₹2,05,000
पुणे ₹2,050 ₹20,500 ₹2,05,000
लखनऊ ₹2,050 ₹20,500 ₹2,05,000
गुजरात ₹2,050 ₹20,500 ₹2,05,000

ये भी पढ़ें: शेयर बाजार में लौटेगी तेजी या फिर होगी मुनाफावसूली? GIFT Nifty ने दिए बाजार में उछाल के संकेत

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी चांदी चमकी

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी चांदी की कीमतों में तेजी देखने को मिली. यहां चांदी का भाव 53.05 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया. बाजार में लगातार हो रहे बदलाव के कारण चांदी की कीमतों में आगे भी उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है. इसलिए खरीदारी करने से पहले अपने शहर के ताजा भाव जरूर चेक करें. 

ये भी पढ़ें:  एक महिला, 4.8 अरब डॉलर की चिप डील और चीन का जासूसी एंगल, कौन हैं Alice Huang?

Preeti Rajput

प्रीति राजपूत जुलाई 2025 से India News में Sub Editor के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब तीन वर्षों का अनुभव रखने वाली प्रीति ने अपने करियर की शुरुआत Zee News से की. इसके बाद उन्होंने जनतंत्र टीवी में सब-एडिटर के तौर पर भी काम किया, जहां उन्होंने खबरों की रिसर्च, लेखन और एडिटिंग के साथ डिजिटल कंटेंट तैयार करने का अनुभव हासिल किया. उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है. खबरों को सरल, सहज और दिलचस्प भाषा में पेश करना उनकी खासियत है. वह ट्रेंडिंग खबरों के साथ-साथ बॉलीवुड, टेलीविजन, हॉलीवुड, भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरों पर मजबूत पकड़ रखती हैं. मनोरंजन के अलावा राजनीति, क्राइम और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर भी वह नियमित रूप से लिखती हैं.

Recent Posts

Gold Price 9 November 2026: दिवाली के बाद सोने की कीमतों में जबरदस्त उछाल, जानें आज का ताजा भाव

Gold Price 9 November 2026: बुलियन्स के अनुसार, 24 कैरेट सोने का भाव बढ़कर 1,44,400…

Last Updated: November 9, 2026 10:08:19 IST

MP Fire Incident: भीषण अग्निकांड से मचा हड़कंप! सर्राफा व्यापारी के तीन मंजिला मकान में लगी आग, एक ही परिवार के 6 लोगों की दर्दनाक मौत

MP Fire Incident: मध्य प्रदेश के सिवनी में सर्राफा व्यापारी के तीन मंजिला मकान में…

Last Updated: November 9, 2026 09:52:15 IST

एक महिला, 4.8 अरब डॉलर की चिप डील और चीन का जासूसी एंगल, कौन हैं Alice Huang?

Nvidia CEO Jensen Huang से जुड़े विवाद में Alice Huang चर्चा में हैं. चीन की…

Last Updated: November 9, 2026 10:01:21 IST

Banda River Tragedy: एक को बचाने के लिए नदी में कूदे दोनों भाई, फिर दिवाली के दिन बुझ गए घर के दो चिराग; तीसरे की तलाश जारी

Banda River Tragedy: बांदा में दीपावली के दिन बागे नदी में नहाने गए तीन युवक…

Last Updated: November 9, 2026 09:15:38 IST

Air Pollution: दिवाली के बाद जहरीली हुई देश की हवा, 1258 पहुंचा AQI; दिल्ली नहीं ये शहर बना प्रदूषण में नंबर-1

Air Pollution: पंजाब का बठिंडा 1258 के एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) के साथ देश के…

Last Updated: November 9, 2026 09:07:54 IST

क्या खतरे में है दुनिया के बड़े अरबपति की कुर्सी? Nvidia CEO Jensen Huang की बढ़ी मुश्किलें

Nvidia CEO Jensen Huang पर विदेशी खुफिया एजेंसी से जुड़े मामले की जांच शुरू हुई…

Last Updated: November 9, 2026 09:19:42 IST