MP Fire Incident: मध्य प्रदेश के सिवनी में सर्राफा व्यापारी के तीन मंजिला मकान में सुबह 4 बजे भीषण आग लग गई. हादसे में परिवार के 6 सदस्यों की मौत और 4 लोगों का रेस्क्यू किया गया.
MP Fire Incident
MP Fire Incident: मध्य प्रदेश के सिवनी जिले से एक बेहद दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है. छपारा के जैन मोहल्ले में एक सर्राफा व्यापारी के तीन मंजिला मकान में भीषण आग लग गई. आग इतनी तेजी से फैली कि घर में सो रहे लोगों को संभलने तक का मौका नहीं मिला. इस हादसे में परिवार के 6 सदस्यों की मौत हो गई, जबकि रेस्क्यू टीम ने 4 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया. घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया और परिवार में मातम छा गया.
जानकारी के मुताबिक, यह दर्दनाक घटना छपारा के महावीर वार्ड स्थित जैन मोहल्ले की है. यहां रहने वाले सर्राफा व्यापारी कुंदन लाल सोनी के मकान में सुबह करीब 4 बजे अचानक आग लग गई. बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त घर में करीब 10 लोग मौजूद थे और सभी गहरी नींद में सो रहे थे. इसी दौरान आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया. कुछ ही देर में पूरे मकान में धुआं और आग फैल गई. अचानक हुए इस हादसे में घर के लोगों को बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिला.
मकान में आग लगने की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने पुलिस और दमकल विभाग को जानकारी दी. इसके बाद पुलिस बल, दमकल की गाड़ियां और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंच गईं. रेस्क्यू टीम ने तुरंत बचाव अभियान शुरू किया. काफी मशक्कत के बाद घर में फंसे 4 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया. हालांकि, इस हादसे में परिवार के 6 सदस्यों की जान चली गई. एक ही परिवार के इतने लोगों की मौत से पूरे इलाके में शोक का माहौल है.
ये भी पढ़ें: Delhi Pollution: दिवाली पर जमकर आतिशबाजी, जहरीली हुई दिल्ली की हवा; AQI का आंकड़ा देख पकड़ लेंगे माथा
घटना की जानकारी देते हुए मौके पर मौजूद एसडीओपी अपूर्व भलावी ने बताया कि सर्राफा व्यापारी के तीन मंजिला मकान में लगी आग पर दमकल और रेस्क्यू टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद काबू पा लिया है. उन्होंने बताया कि फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है. पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है. अब जांच के बाद ही आग लगने की असली वजह सामने आ सकेगी. इस दर्दनाक हादसे ने पूरे छपारा क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है. जिस घर में सुबह होने का इंतजार था, वहां अब अपनों को खोने का गम पसरा हुआ है.
ये भी पढ़ें: Diwali Accident: दिल्ली में दिवाली की रात दर्दनाक हादसा, 10 साल के बच्चे के पेट में लगा रॉकेट; मौत से पसरा मातम
Nvidia CEO Jensen Huang से जुड़े विवाद में Alice Huang चर्चा में हैं. चीन की…
Banda River Tragedy: बांदा में दीपावली के दिन बागे नदी में नहाने गए तीन युवक…
Air Pollution: पंजाब का बठिंडा 1258 के एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) के साथ देश के…
Nvidia CEO Jensen Huang पर विदेशी खुफिया एजेंसी से जुड़े मामले की जांच शुरू हुई…
Lucknow Petrol Pump Viral Video: लखनऊ में ₹4,000 का पेट्रोल भरवाकर भाग रहे कार सवारों…
Diwali Accident: हादसे के बाद परिवार बच्चे को नरेला के राजा हरिश्चंद्र अस्पताल ले गया. वहां…