<

Banda River Tragedy: एक को बचाने के लिए नदी में कूदे दोनों भाई, फिर दिवाली के दिन बुझ गए घर के दो चिराग; तीसरे की तलाश जारी

Banda River Tragedy: बांदा में दीपावली के दिन बागे नदी में नहाने गए तीन युवक डूब गए. हादसे में दो सगे भाइयों की मौत हो गई, जबकि मौसेरे भाई आयुष की तलाश जारी है.

Banda River Tragedy: उत्तर प्रदेश के  बांदा में दीपावली के दिन एक दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया. नदी में नहाने गए तीन भाइयों के साथ ऐसा हादसा हुआ कि परिवार की खुशियां पलभर में मातम में बदल गईं. हादसे में दो सगे भाइयों की मौत हो गई, जबकि उनका मौसेरा भाई अब भी लापता है. पुलिस और ग्रामीण उसकी तलाश में जुटे हुए हैं. पूरा मामला बांदा जिले के कालिंजर थाना क्षेत्र के नौगवां गांव का है. यहां रविवार को दीपावली के दिन ऋषभ अपने छोटे भाई अंश और मौसेरे भाई आयुष के साथ गांव के पास स्थित बागे नदी के सीमन घाट पर नहाने गया था. तीनों खुशी-खुशी नदी में नहाने पहुंचे थे, लेकिन किसी को अंदाजा नहीं था कि कुछ ही देर में यह दिन परिवार के लिए जिंदगी का सबसे दुखद दिन बन जाएगा.

बड़े भाई को बचाने कूदे छोटे भाई

बताया जा रहा है कि नहाने के दौरान अचानक ऋषभ नदी के गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा. भाई को मुसीबत में देखकर अंश उसे बचाने के लिए नदी में कूद पड़ा. इसके बाद मौसेरे भाई आयुष ने भी दोनों को बचाने की कोशिश की और वह भी गहरे पानी में चला गया. देखते ही देखते तीनों युवक नदी में डूब गए.

मंदिर के पुजारी ने देखा हादसा

नदी के पास स्थित एक मंदिर में पुजारी पूजा कर रहे थे. इसी दौरान उनकी नजर नदी में डूब रहे युवकों पर पड़ी. उन्होंने तुरंत गांव के लोगों को इसकी सूचना दी. जानकारी मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस को हादसे की खबर दी. इसके बाद ग्रामीणों और पुलिस ने नदी में तीनों युवकों की तलाश शुरू कर दी. काफी देर तक चले रेस्क्यू अभियान के बाद ऋषभ और अंश को नदी से बाहर निकाला गया. दोनों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नरैनी ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया.

ये भी पढ़ें: Diwali Accident: दिल्ली में दिवाली की रात दर्दनाक हादसा, 10 साल के बच्चे के पेट में लगा रॉकेट; मौत से पसरा मातम

दो भाइयों की मौत तीसरे की तलाश जारी

इस हादसे में दो सगे भाइयों की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. वहीं, मौसेरे भाई आयुष का अब तक कोई पता नहीं चल सका है. पुलिस और ग्रामीण उसकी तलाश में जुटे हुए हैं. घटना की जानकारी मिलने के बाद कालिंजर पुलिस मौके पर पहुंची. सीओ सौरभ सिंह ने बताया कि नौगवां गांव के पास बागे नदी में तीन युवकों के डूबने की सूचना मिली थी. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दो युवकों के शव बरामद कर लिए हैं, जबकि तीसरे युवक की तलाश की जा रही है. दीपावली जैसे खुशियों के त्योहार पर हुए इस हादसे ने पूरे गांव को गमगीन कर दिया है. जिस घर में त्योहार की तैयारियां हो रही थीं, वहां अब अपनों को खोने का दर्द पसरा हुआ है.

ये भी पढ़ें: दिल्ली के नजफगढ़ में फैक्ट्री में भीषण आग, आसमान में छाया धुएं का गुबार; 25 दमकल गाड़ियां मौके पर

Preeti Rajput

प्रीति राजपूत जुलाई 2025 से India News में Sub Editor के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब तीन वर्षों का अनुभव रखने वाली प्रीति ने अपने करियर की शुरुआत Zee News से की. इसके बाद उन्होंने जनतंत्र टीवी में सब-एडिटर के तौर पर भी काम किया, जहां उन्होंने खबरों की रिसर्च, लेखन और एडिटिंग के साथ डिजिटल कंटेंट तैयार करने का अनुभव हासिल किया. उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है. खबरों को सरल, सहज और दिलचस्प भाषा में पेश करना उनकी खासियत है. वह ट्रेंडिंग खबरों के साथ-साथ बॉलीवुड, टेलीविजन, हॉलीवुड, भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरों पर मजबूत पकड़ रखती हैं. मनोरंजन के अलावा राजनीति, क्राइम और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर भी वह नियमित रूप से लिखती हैं.

Recent Posts

Air Pollution: दिवाली के बाद जहरीली हुई देश की हवा, 1258 पहुंचा AQI; दिल्ली नहीं ये शहर बना प्रदूषण में नंबर-1

Air Pollution: पंजाब का बठिंडा 1258 के एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) के साथ देश के…

Last Updated: November 9, 2026 09:07:54 IST

क्या खतरे में है दुनिया के बड़े अरबपति की कुर्सी? Nvidia CEO Jensen Huang की बढ़ी मुश्किलें

Nvidia CEO Jensen Huang पर विदेशी खुफिया एजेंसी से जुड़े मामले की जांच शुरू हुई…

Last Updated: November 9, 2026 09:19:42 IST

Caught On CCTV: पेट्रोल के पैसे मांगे तो 1 KM तक घसीटा, लखनऊ में कार सवारों की खौफनाक करतूत; CCTV वीडियो देखकर कांप उठेंगे

Lucknow Petrol Pump Viral Video: लखनऊ में ₹4,000 का पेट्रोल भरवाकर भाग रहे कार सवारों…

Last Updated: November 9, 2026 08:51:22 IST

Diwali Accident: दिल्ली में दिवाली की रात दर्दनाक हादसा, 10 साल के बच्चे के पेट में लगा रॉकेट; मौत से पसरा मातम

Diwali Accident: हादसे के बाद परिवार बच्चे को नरेला के राजा हरिश्चंद्र अस्पताल ले गया. वहां…

Last Updated: November 9, 2026 08:48:52 IST

Diwali Rituals: दिवाली के बाद पूजा की चौकी हटाने में न करें जल्दबाजी, जानें फूल, चावल और कलश के पानी का क्या करें

Diwali Rituals: दिवाली की पूजा पूरी होने के बाद, लोग अक्सर सोचते हैं कि पूजा…

Last Updated: November 9, 2026 08:36:12 IST

शेयर बाजार में लौटेगी तेजी या फिर होगी मुनाफावसूली? GIFT Nifty ने दिए बाजार में उछाल के संकेत

GIFT Nifty में 100 अंकों की तेजी से सोमवार को बाजार की मजबूत शुरुआत के…

Last Updated: November 9, 2026 08:37:07 IST