<
Categories: बिज़नेस

Silver Price Today: चांदी की कीमतों में फिर आया उछाल, एक झटके में 3,787 रुपये महंगी हुई चांदी; जानें आज का ताजा भाव

Silver Rate Today 23 November 2026: चांदी की कीमतों में फिर तेजी आई है. MCX पर चांदी 3,787 रुपये उछलकर 1,51,600 रुपये प्रति किलो पहुंच गई. अलग-अलग बाजारों में चांदी के भाव अलग-अलग दर्ज हुए.

Silver Rate Today 23 November 2026: चांदी की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है. पिछले कुछ दिनों से चांदी के भाव में गिरावट दर्ज की जा रही थी, लेकिन अब एक बार फिर इसकी कीमतों में तेजी आई है. सोमवार को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी का वायदा भाव बढ़त के साथ कारोबार करता नजर आया.

MCX पर चांदी 3,787 रुपये महंगी

MCX पर चांदी की कीमत शुरुआती कारोबार में 2.56 फीसदी यानी 3,787 रुपये बढ़कर 1,51,600 रुपये प्रति किलो पहुंच गई. पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 1,47,813 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी. वहीं, बुलियंस के मुताबिक चांदी का भाव 1,52,270 रुपये प्रति किलो दर्ज किया गया.

आपके शहर में चांदी का दाम

शहर 10 ग्राम चांदी का भाव 100 ग्राम चांदी का भाव 1 किलो चांदी का भाव
दिल्ली ₹1,750 ₹17,500 ₹1,75,000
मुंबई ₹1,750 ₹17,500 ₹1,75,000
कोलकाता ₹1,750 ₹17,500 ₹1,75,000
चेन्नई ₹1,750 ₹17,500 ₹1,75,000
पटना ₹1,750 ₹17,500 ₹1,75,000
लखनऊ ₹1,750 ₹17,500 ₹1,75,000
मेरठ ₹1,750 ₹17,500 ₹1,75,000
अयोध्या ₹1,750 ₹17,500 ₹1,75,000
कानपुर ₹1,750 ₹17,500 ₹1,75,000

ये भी पढ़ें:  Gold Price 23 November 2026: क्या अब सोना खरीदने का सही मौका है? लगातार गिर रहे दाम, दिल्ली से चेन्नई तक जानें 22 और 24 कैरेट का भाव

अलग-अलग बाजारों में चांदी का भाव

अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी की कीमत 42.05 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई. वहीं, दिल्ली के सर्राफा बाजार में चांदी का भाव करीब 1.58 लाख रुपये प्रति किलो बताया गया है. IBJA के मुताबिक चांदी की कीमत 1,50,650 रुपये प्रति किलो रही.

गुडरिटर्न्स पर क्या है चांदी का भाव?

गुडरिटर्न्स के मुताबिक चांदी की कीमत 1,75,000 रुपये प्रति किलो दर्ज की गई है. अलग-अलग वेबसाइट और बाजारों में कीमतों में अंतर हो सकता है. ऐसे में चांदी खरीदने से पहले अपने शहर के ताजा भाव जरूर जांच लें.

ये भी पढ़ें: Petrol Diesel Price: पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी, गाड़ी की टंकी फुल कराने से पहले जान लें आज का ताजा भाव

Preeti Rajput

प्रीति राजपूत जुलाई 2025 से India News में Sub Editor के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब तीन वर्षों का अनुभव रखने वाली प्रीति ने अपने करियर की शुरुआत Zee News से की. इसके बाद उन्होंने जनतंत्र टीवी में सब-एडिटर के तौर पर भी काम किया, जहां उन्होंने खबरों की रिसर्च, लेखन और एडिटिंग के साथ डिजिटल कंटेंट तैयार करने का अनुभव हासिल किया. उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है. खबरों को सरल, सहज और दिलचस्प भाषा में पेश करना उनकी खासियत है. वह ट्रेंडिंग खबरों के साथ-साथ बॉलीवुड, टेलीविजन, हॉलीवुड, भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरों पर मजबूत पकड़ रखती हैं. मनोरंजन के अलावा राजनीति, क्राइम और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर भी वह नियमित रूप से लिखती हैं.

Recent Posts

IND vs NZ: आकाश दीप की चूक पर भड़के शुभमन गिल, डेरिल मिचेल को मिला जीवनदान

Shubman Gill Angry on Akash Deep: भारत-न्यूजीलैंड वेलिंगटन टेस्ट में डेरिल मिचेल रन आउट होने…

Last Updated: November 23, 2026 09:57:11 IST

Aaj Ka Love Rashifal 23 November 2026: लव पार्टनर करेगा प्यार का इजहार, साथी से मिलेगा गिफ्ट, पढ़ें दैनिक लव राशिफल

Aaj Ka Love Rashifal 23 November 2026 Today Love Horoscope: दैनिक लव राशिफल के अनुसार,…

Last Updated: November 23, 2026 09:15:15 IST

Watch Video: पति पर अफेयर का शक, फिर बीच बाजार भिड़ गईं पत्नी और प्रेमिका; बाल पकड़कर एक-दूसरे को जड़े तमाचे

Watch Video: रीवा के अतरैला बाजार में पति से कथित प्रेम संबंध के शक में…

Last Updated: November 23, 2026 08:54:27 IST

Watch Video: बेटे को थाने ले गई पुलिस, तो टावर पर चढ़ गई मां; रुद्रपुर में महिला के हाईवोल्टेज ड्रामे से मचा हड़कंप

Watch Video: बेटे पर छेड़छाड़ के आरोप में पुलिस पूछताछ से नाराज मां रुद्रपुर के…

Last Updated: November 23, 2026 08:34:44 IST