Watch Video: बेटे पर छेड़छाड़ के आरोप में पुलिस पूछताछ से नाराज मां रुद्रपुर के त्रिशूल चौक स्थित मोबाइल टावर पर चढ़ गई. घटना से हड़कंप मच गया और मौके पर भारी भीड़ जुट गई.
Watch Video: रुद्रपुर शहर के त्रिशूल चौक के पास रविवार शाम उस समय हड़कंप मच गया, जब दिनेशपुर की रहने वाली एक महिला अचानक मोबाइल टावर पर चढ़ गई. महिला को टावर पर चढ़ा देखकर मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई. सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और महिला को सुरक्षित नीचे उतारने की कोशिश शुरू कर दी.
बताया जा रहा है कि महिला के बेटे पर एक किशोरी के साथ छेड़छाड़ करने का आरोप है. इस मामले में शिकायत मिलने के बाद दिनेशपुर पुलिस ने पूछताछ के लिए महिला के बेटे को थाने बुलाया था. बेटे के थाने पहुंचने के बाद उसकी मां भी वहां पहुंच गई. काफी देर तक बेटे को थाने से नहीं छोड़े जाने पर महिला नाराज हो गई. इसके बाद वह रुद्रपुर पहुंची और त्रिशूल चौक के पास लगे एक टावर पर चढ़ गई. महिला के इस कदम से पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया.
A woman climbed a mobile tower near Trishul Chowk in Rudrapur, Udham Singh Nagar district, after her son was called to Dineshpur police station for questioning over an allegation of molestation involving a minor girl. She reportedly climbed the tower after becoming upset over her son not being released. Police, including CO Vibhav Saini, spoke to her over the phone for a long time before she finally came down safely. The incident drew a large crowd. MLA Shiv Arora also reached the spot.
— Kumaon Jagran (@KumaonJagran) November 22, 2026
ये भी पढ़ें: Watch Video: ‘मेरी बेटी को मत…’, एयरपोर्ट पर चिल्लाती रही मां, खींच कर ले गए ICE अधिकारी; वीडियो वायरल
घटना की जानकारी मिलते ही सीओ विभव सैनी ने खुद मोर्चा संभाला. वह फोन के जरिए लगातार महिला से बात करते रहे और उसे समझाकर सुरक्षित नीचे उतरने के लिए मनाते रहे. पुलिस की टीम भी मौके पर मौजूद रही और महिला को सुरक्षित नीचे उतारने के प्रयास करती रही. महिला के टावर पर चढ़ने की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए. सभी की नजरें टावर पर चढ़ी महिला पर टिकी रहीं. फिलहाल पुलिस की पहली प्राथमिकता महिला को सुरक्षित नीचे उतारना रही.
ये भी पढ़ें: Pappu Yadav Convoy Accident: बाल-बाल बचे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद के काफिले में बड़ा हादसा; 5 लोग घायल
Gold Price Today 23 November 2026: पिछले हफ्ते देश में 24 कैरेट सोने की कीमत…
Sagar Hospital Viral Video: सागर के बरगद हॉस्पिटल के ICU में भर्ती 16 साल की…
Pappu Yadav Convoy Accident:बिहार के पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव के काफिले की एक गाड़ी…
Petrol Diesel Price Today 23 November 2026:. हर दिन सुबह 6 बजे देश की ऑयल…
Ramayana Box Office Collection Day 18: फिल्म ने 18वें दिन देशभर में कुल 16,277 शो…
Weather Update 23 November 2026: मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश में घने कोहरे की चेतावनी…