<

UP Crime News: तंत्र-मंत्र के लिए मासूम की बलि, कटी मिलीं उंगलियां और गद्दे के नीचे शव; बुलंदशहर में रूह कंपा देने वाली वारदात

UP Crime News: बुलंदशहर में चार साल की मासूम मान्या की हत्या से सनसनी फैल गई. खेलते समय लापता बच्ची का शव पड़ोसी किराएदार महिला के कमरे में गद्दे के नीचे मिला. पुलिस जांच में जुटी है.

UP Crime News: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में चार साल की मासूम बच्ची की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है. बच्ची शनिवार सुबह घर के बाहर खेलते समय अचानक लापता हो गई थी. परिवार ने काफी देर तक उसकी तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला. इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई. पुलिस ने घर-घर तलाशी अभियान चलाया तो बच्ची का शव पड़ोस में रहने वाली एक किराएदार महिला के कमरे में मिला. शुरुआती जांच में तंत्र-मंत्र के शक में हत्या किए जाने की बात सामने आई है. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है.

खेलते समय घर से लापता हुई मासूम

जानकारी के अनुसार, ऑटो चालक सचिन की चार साल की बेटी मान्या शनिवार सुबह करीब 11 बजे घर के पास खेल रही थी. इसी दौरान वह अचानक लापता हो गई. काफी देर तक बच्ची घर नहीं लौटी तो परिवार वालों ने आसपास के इलाकों और रिश्तेदारों के यहां उसकी तलाश की. जब बच्ची का कोई सुराग नहीं मिला तो पुलिस को सूचना दी गई.

सात थानों की पुलिस ने चलाया तलाशी अभियान

मामले की गंभीरता को देखते हुए कोतवाली नगर, कोतवाली देहात और कोतवाली सिकंदराबाद समेत सात थानों की पुलिस और एसओजी की टीम बच्ची की तलाश में जुट गई. पुलिस ने आसपास के रास्तों, दुकानों और मकानों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली. हालांकि, फुटेज में बच्ची के आने-जाने से जुड़ी कोई जानकारी नहीं मिली. इसके बाद पुलिस ने आसपास के घरों की तलाशी शुरू की.

किराएदार महिला के कमरे में मिला शव

तलाशी के दौरान पड़ोस में रहने वाली एक किराएदार महिला का कमरा बंद मिला. पुलिस ने कई बार महिला को आवाज लगाई, लेकिन वह बाहर नहीं आई. इसके बाद पुलिस ने कमरे का ताला तोड़ा. अंदर फर्श पर रखे गद्दे के नीचे बच्ची का शव बरामद हुआ. पुलिस के अनुसार, बच्ची की उंगलियां कटी हुई थीं और शरीर पर कुछ निशान मिले हैं. शुरुआती जांच में तंत्र-मंत्र से जुड़ी आशंका जताई गई है.

गुस्साए लोगों ने लगाया जाम

बच्ची का शव मिलने की खबर फैलते ही परिवार और स्थानीय लोगों में गुस्सा फैल गया. लोगों ने भूड़ चौराहे पर जाम लगा दिया. इससे सड़क के चारों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गईं. सूचना पर एसएसपी दिनेश कुमार सिंह मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाकर जाम खुलवाया. इसके बाद गुस्साए लोग जिला अस्पताल पहुंचे और वहां भी हंगामा किया. लोगों ने आरोपी महिला को कड़ी से कड़ी सजा देने और फांसी देने की मांग की.

ये भी पढ़ें: Caught On CCTV: हवस की इन्तहां..निजी अस्पताल में वार्ड बॉय ने किशोरी से की छेड़छाड़; CCTV में कैद हुआ सबकुछ

पुलिस कर रही पूछताछ

एसएसपी दिनेश कुमार सिंह के मुताबिक, शुरुआती जांच में बच्ची की हत्या तंत्र-मंत्र के शक में किए जाने की आशंका सामने आई है. आरोपी महिला करीब एक साल पहले पड़ोस में किराए पर रहने आई थी. वह अपनी सात साल की बेटी और बेटे के साथ यहां रहती थी. पुलिस ने महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. पूछताछ के दौरान महिला बार-बार अपने रहने की जगह बदलने की बात बता रही है. पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है. बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही हत्या से जुड़े कई सवालों का खुलासा हो सकेगा.

ये भी पढ़ें: Pappu Yadav Convoy Accident: बाल-बाल बचे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद के काफिले में बड़ा हादसा; 5 लोग घायल

Preeti Rajput

प्रीति राजपूत जुलाई 2025 से India News में Sub Editor के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब तीन वर्षों का अनुभव रखने वाली प्रीति ने अपने करियर की शुरुआत Zee News से की. इसके बाद उन्होंने जनतंत्र टीवी में सब-एडिटर के तौर पर भी काम किया, जहां उन्होंने खबरों की रिसर्च, लेखन और एडिटिंग के साथ डिजिटल कंटेंट तैयार करने का अनुभव हासिल किया. उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है. खबरों को सरल, सहज और दिलचस्प भाषा में पेश करना उनकी खासियत है. वह ट्रेंडिंग खबरों के साथ-साथ बॉलीवुड, टेलीविजन, हॉलीवुड, भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरों पर मजबूत पकड़ रखती हैं. मनोरंजन के अलावा राजनीति, क्राइम और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर भी वह नियमित रूप से लिखती हैं.

Recent Posts

Aaj Ka Love Rashifal 23 November 2026: लव पार्टनर करेगा प्यार का इजहार, साथी से मिलेगा गिफ्ट, पढ़ें दैनिक लव राशिफल

Aaj Ka Love Rashifal 23 November 2026 Today Love Horoscope: दैनिक लव राशिफल के अनुसार,…

Last Updated: November 23, 2026 09:15:15 IST

Watch Video: पति पर अफेयर का शक, फिर बीच बाजार भिड़ गईं पत्नी और प्रेमिका; बाल पकड़कर एक-दूसरे को जड़े तमाचे

Watch Video: रीवा के अतरैला बाजार में पति से कथित प्रेम संबंध के शक में…

Last Updated: November 23, 2026 08:54:27 IST

Watch Video: बेटे को थाने ले गई पुलिस, तो टावर पर चढ़ गई मां; रुद्रपुर में महिला के हाईवोल्टेज ड्रामे से मचा हड़कंप

Watch Video: बेटे पर छेड़छाड़ के आरोप में पुलिस पूछताछ से नाराज मां रुद्रपुर के…

Last Updated: November 23, 2026 08:34:44 IST

Caught On CCTV: हवस की इन्तहां..निजी अस्पताल में वार्ड बॉय ने किशोरी से की छेड़छाड़; CCTV में कैद हुआ सबकुछ

Sagar Hospital Viral Video: सागर के बरगद हॉस्पिटल के ICU में भर्ती 16 साल की…

Last Updated: November 23, 2026 08:18:18 IST

Pappu Yadav Convoy Accident: बाल-बाल बचे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद के काफिले में बड़ा हादसा; 5 लोग घायल

Pappu Yadav Convoy Accident:बिहार के पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव के काफिले की एक गाड़ी…

Last Updated: November 23, 2026 08:13:21 IST