Small Savings Schemes Interest Rates: NSC, PPF समेत कई अन्य स्मॉल सेविंग स्कीम्स के ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं है. देखें किसमें कितना ब्याज मिलता है.
Small Savings Schemes Interest Rates
Small Savings Schemes Interest Rates: नए साल के मौके पर सबकी निगाहें स्मॉल सेविंग स्कीम्स के ब्याज दरों पर है. जिसमें PPF, सुकन्या योजना जैसी कई दूसरी छोटी बचत योजनाएं शामिल है. बहुत लोग जानना चाहते हैं कि क्या इन स्मॉल सेविंग स्कीम्स के व्याज दरों में कोई बदलाव हुआ है या नहीं, मार्च तक इनके ब्याज दर में कितना बढ़ोतरी होगा. अब सरकार ने अपना रुख साफ कर दिया है कि किसी भी स्मॉल सेविंग स्कीम्स ब्याज दरों में कोई कटौती नहीं की गई है. और सभी स्किम्स पर पहले जैसा ही रिटर्न मिलेगा.
भारत सरकार ने बुधवार को यह क्लियर कर दिया है कि 1 जनवरी से मार्च 31, 2026 तक स्मॉल सेविंग स्कीम्स के ब्याज में कोई बदलाव नहीं होगा. यानी PPF, सुकन्या, NSC और पोस्ट ऑफिस की अन्य योजनाओं में पैसा लगाने वालों को पहले जैसा ही ब्याज मिलेगा.
PPF में पैसा बचाने वाले लोगों को अब भी 7.1 प्रतिशत का ब्याज मिलता रहेगा. इसके अलावा पोस्ट ऑफिस बचत खाते पर 4 प्रतिशत ब्याज रहेगा. ऐसी बचत योजनाएं कम जोखिम वाली आम जनता के बीच बहुत लोकप्रिय है.
SCSS और SSY पर 8.2 प्रतिशत की ब्याज दर मिलती रहेगी, जबकि टाइम डिपॉजिट स्कीम के लिए दर 6.7% से 7.5% के बीच होगी.
की दूसरी छोटी बचत योजनाओं परजैसे NSC में तिमाही के लिए 7.7% ब्याज दर होगी और किसान विकास पत्र पर 7.5 प्रतिशत होगी.
घर की बेटी के भविष्य को सवारने के लिए बनाई गई सुकन्या समृद्धि योजना में अब भी कोई बदलाव नहीं हुआ है. इसमें आने वाले समय में भी 8.2 प्रतिशत की ब्याज दरे मिलेगी.
Haryana Electricity Strike: हरियाणा में काफी समय से बिजली कर्मचारी हड़ताल पर थे, जो अब…
Tiger shroff firing case: टाइगर श्रॉफ से जुड़े मुंबई फायरिंग मामले में सोनीपत से गिरफ्तार…
Gurugram Electricity Issue: गुरुग्राम के कई इलाकों में मंगलवार रात से बिजली आपूर्ति बाधित हुई.…
Amit Mishra on Virat Kohli: पूर्व स्पिनर अमित मिश्रा का दावा है कि अनिल कुंबले…
Cricket in Olympics: लॉस एंजेलिस ओलंपिक 2028 में क्रिकेट की वापसी से पहले पुरुष और…
Delhi Water Crisis: दिल्ली के आधे से ज्यादा इलाकों में जल संकट मंडराने लगा है.…