₹500 Notes: क्या सच में 500 रुपये का नोट बंद होगा. ऐसा पहले भी कई बार अफवाह फैलाया जा चुका है. इस मामले में PIB ने स्पष्ट किया. देखें पूरी जानकारी
500 Currency Notes
₹500 Notes: सोशल मीडिया पर एक खबर वायरल हो रही है, जिसमें बताया जा रहा है कि भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा मार्च 2026 तक एटीएम से 500 रुपये के नोट मिलना बंद जाएगा. इस वायरल खबर ने लोगों को टेंशन में डाल दिया है. बहुत लोगों के दिमाग में ऐसा भी आ रहा था कि कही नोटबंदी वाला दौर वापस आने की तैयार में तो नहीं है.
लेकिन डरने की कोई बात नहीं, अब भारत सरकार ने यह स्पष्ट कर दिया है कि ऐसी कोई बात नहीं है और यह दावा पूरी तरह से गलत हैं.
PIB ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर इस खबर की पूरी सच्चाई बताते हुए कहा, ‘कुछ सोशल मीडिया पोस्ट्स में दावा किया जा रहा है कि भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा मार्च 2026 तक 500 रुपये के नोट को बंद कर दिया जाएगा.
PIB Fact Check: यह दावा झूठा है. RBI ने ऐसी कोई घोषणा नहीं की है. मतलब यह अफवाह है, ऐसी कोई खबर नहीं है कि 500 के रुपये के नोट बंद कर दिए जाएंगे.
PIB फैक्ट चेक में यह भी बताया गया कि 500 के नोटों का चलन पूरी तरह से वैध है. RBI ने कोई 500 रुपये के नोट हटाने का कोई निर्देश नहीं दिया है. और नाहीं आगे ऐसा कोई प्लान करने की घोषण की गई है.
यह पहली बार नहीं है जब 500 रुपये के नोटों के बंद होने का अफवाह फैलाया गया है. ऐसा पहले भी कई बार हो चुका है. पिछले अगस्त में भी ऐसा ही व्हाटसएप मैसेज पर अफवाह प्रचार हुआ था.
Jordan church attack: जॉर्डन के कराक शहर के हमौद चर्च में शुक्रवार को एक व्यक्ति…
Bihar firecracker accident: बिहार के सीवान जिले के जामो थाना क्षेत्र के अलमापुर गांव में…
Karwa Chauth 2026: करवा चौथ 2026 का व्रत 29 अक्टूबर, गुरुवार को रखा जाएगा. पूजा…
Haryana Electricity Strike: हरियाणा में काफी समय से बिजली कर्मचारी हड़ताल पर थे, जो अब…
Tiger shroff firing case: टाइगर श्रॉफ से जुड़े मुंबई फायरिंग मामले में सोनीपत से गिरफ्तार…
Gurugram Electricity Issue: गुरुग्राम के कई इलाकों में मंगलवार रात से बिजली आपूर्ति बाधित हुई.…