Sukanya Samriddhi Yojana: सुकन्या समृद्धि योजना (Sukanya Samriddhi Yojana) बेटियों के भविष्य के लिए सरकार की एक बचत योजना है. इस योजना के तहत कम उम्र से ही अच्छी सेविंग कर सकते हैं. आइए जानते हैं इस योजना के लिए किस तरह अप्लाई कर सकते हैं?
सुकन्या समृद्धि योजना
Sukanya Samriddhi Yojana: सरकार ने बेटियों के भविष्य के लिए कई योजनाएं निकाली है। इसी लिस्ट में केंद्र सरकार की सुकन्या समृद्धि योजना भी शामिल है. ये योजना बेटी के भविष्य को आर्थिक रुप से सुरक्षित बनाने का काम करती है. ये योजना काफी अधिक ब्याज के साथ टैक्स में भी लाभ मुहैया कराती है। बेटी के लिए इस योजना के तहत कम उम्र से ही अच्छी सेविंग कर सकते हैं.
सुकन्या समृद्धि योजना (Sukanya Samriddhi Yojana) बेटियों के भविष्य के लिए सरकार की एक बचत योजना है. इसे खासतौर पर बेटियों की पढ़ाई और शादी के लिए पैसे जमा करने के उद्देश्य से शुरू किया गया है. इस योजना में माता-पिता या कानूनी अभिभावक बेटी के नाम पर खाता खोल सकते हैं. खाता बेटी के 10 साल की उम्र से पहले खोला जा सकता है. इसमें तय नियमों के अनुसार पैसे जमा किए जाते हैं और जमा रकम पर सरकार द्वारा तय ब्याज मिलता है. यह योजना लंबी अवधि में बेटी के लिए अच्छी बचत तैयार करने में मदद करती है.
इस योजना के तहत बेटी के नाम पर खाता खोला जाता है. जिसके बाद इस खाते में 15 साल तक पैसे जमा किए जाते हैं. जिसके बाद 21 साल में खाता मैच्योर हो जाता है और फिर जमा बंद होने के बाद भी ब्याज मिलता रहता है.
Azam Khan Into ED Custody: जमानत मिलने के बाद रामपुर जेल से रिहा होते ही…
Shraddha kapoor eetha film: श्रद्धा कपूर की आगामी फिल्म ‘ईठा’ को लेकर निर्देशक लक्ष्मण उतेकर…
Bhopal fraud case: भोपाल के साकेत नगर में तंत्र-मंत्र और गृहशांति के नाम पर एक…
Who is Nidhi Razdan: उमर अब्दुल्ला और पत्रकार निधि राजदान की शादी की खबर चर्चा…
Bhopal husband wife suicide: भोपाल के बरखेड़ा बोंदर गांव में करवा चौथ की रात पति…
UP IAS Transfer: योगी सरकार ने 15 आईएएस अधिकारियों के विभागों में फेरबदल किया है.…