Sukanya Samriddhi Yojana: सरकार ने बेटियों के भविष्य के लिए कई योजनाएं निकाली है। इसी लिस्ट में केंद्र सरकार की सुकन्या समृद्धि योजना भी शामिल है. ये योजना बेटी के भविष्य को आर्थिक रुप से सुरक्षित बनाने का काम करती है. ये योजना काफी अधिक ब्याज के साथ टैक्स में भी लाभ मुहैया कराती है। बेटी के लिए इस योजना के तहत कम उम्र से ही अच्छी सेविंग कर सकते हैं.
सुकन्या समृद्धि योजना क्या है? (What is Sukanya Samriddhi Yojana)
सुकन्या समृद्धि योजना (Sukanya Samriddhi Yojana) बेटियों के भविष्य के लिए सरकार की एक बचत योजना है. इसे खासतौर पर बेटियों की पढ़ाई और शादी के लिए पैसे जमा करने के उद्देश्य से शुरू किया गया है. इस योजना में माता-पिता या कानूनी अभिभावक बेटी के नाम पर खाता खोल सकते हैं. खाता बेटी के 10 साल की उम्र से पहले खोला जा सकता है. इसमें तय नियमों के अनुसार पैसे जमा किए जाते हैं और जमा रकम पर सरकार द्वारा तय ब्याज मिलता है. यह योजना लंबी अवधि में बेटी के लिए अच्छी बचत तैयार करने में मदद करती है.
योजना के लिए पात्रता (Sukanya Samriddhi Yojana Eligibility)
- खाता कब खोलें: बेटी के जन्म से 10 साल की उम्र तक उसके नाम पर खाता खोला जा सकता है.
- ब्याज दर: इस योजना में 8.2% सालाना ब्याज मिल रहा है.
- पैसे जमा करने की अवधि: खाते में 15 साल तक पैसे जमा करने होते हैं.
- खाता कब पूरा होता है: खाता खुलने के 21 साल बाद यह मैच्योर होता है. बेटी की 18 साल के बाद शादी होने पर भी नियमों के अनुसार खाता बंद किया जा सकता है.
- टैक्स में फायदा: निवेश, ब्याज और मैच्योरिटी पर मिलने वाली रकम पर टैक्स में छूट का लाभ मिलता है.
- एक बेटी का एक खाता: एक बालिका के नाम पर सिर्फ एक सुकन्या समृद्धि खाता खोला जा सकता है.
कैसे काम करती है ये योजना?
इस योजना के तहत बेटी के नाम पर खाता खोला जाता है. जिसके बाद इस खाते में 15 साल तक पैसे जमा किए जाते हैं. जिसके बाद 21 साल में खाता मैच्योर हो जाता है और फिर जमा बंद होने के बाद भी ब्याज मिलता रहता है.
सुकन्या समृद्धि योजना में कैसे करें आवेदन? (How To Apply Sukanya Samriddhi Yojana)
- नजदीकी पोस्ट ऑफिस या अधिकृत बैंक जाएं.
- वहां से सुकन्या समृद्धि खाता खोलने का फॉर्म लें.
- फॉर्म में बेटी और अभिभावक की जरूरी जानकारी भरें.
- बेटी का जन्म प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, पैन/फॉर्म 60 और जरूरी KYC दस्तावेज जमा करें.
- खाते में कम से कम ₹250 की शुरुआती रकम जमा करें.
- दस्तावेजों की जांच के बाद बेटी के नाम पर खाता खोल दिया जाएगा और पासबुक दी जाएगी.
- खाता बेटी के 10 साल की उम्र पूरी करने से पहले खोला जा सकता है.