<
Categories: बिज़नेस

कौन हैं अनिल अग्रवाल? जेपी एसोसिएट्स के लिए सुप्रीम कोर्ट से लगा झटका, कितनी है नटवर्थ और क्या है मामला

Vedanta chairman Anil Agarwal: सुप्रीम कोर्ट ने जेपी ग्रुप की कंपनी जयप्रकाश एसोसिएट्स मामले में  गौतम अडानी के बढ़ते साम्राज्य के विस्तार को रोकने की अनिल अग्रवाल की कोशिशों को सुप्रीम कोर्ट में एक बड़ा झटका लगा है. कोर्ट ने अडानी ग्रुप की ₹14,535 करोड़ की बोली पर रोक लगाने से साफ इनकार कर दिया है.

Supreme Court on JP Associates Case: जेपी ग्रुप की कंपनी जयप्रकाश एसोसिएट्स को हासिल करने की होड़ अब एक दिलचस्प मोड़ पर पहुंच गई है. गौतम अडानी के बढ़ते साम्राज्य के विस्तार को रोकने की अनिल अग्रवाल की कोशिशों को सुप्रीम कोर्ट में एक बड़ा झटका लगा है. कोर्ट ने अडानी ग्रुप की ₹14,535 करोड़ की बोली पर रोक लगाने से साफ इनकार कर दिया है.
NCLT ने इस कंपनी के लिए अडानी एंटरप्राइजेज की ₹14,500 करोड़ की समाधान योजना को मंज़ूरी दे दी थी, जिसके खिलाफ दिवाला कार्यवाही चल रही है. हालांकि, अनिल अग्रवाल की कंपनी वेदांता ने सुप्रीम कोर्ट में इसे चुनौती दी और अधिग्रहण पर रोक लगाने की मांग की.

कौन हैं अनिल अग्रवाल?

अनिल अग्रवाल एक जाने-माने भारतीय अरबपति व्यवसायी हैं और वेदांता रिसोर्सेज लिमिटेड के संस्थापक/अध्यक्ष हैं, जो प्राकृतिक संसाधनों के क्षेत्र में काम करने वाली एक वैश्विक कंपनी है. उन्हें अक्सर भारत का मेटल किंग कहा जाता है; उन्होंने कबाड़ के छोटे से कारोबार से शुरुआत करके एक ऐसी विशाल कंपनी खड़ी की, जिसकी जस्ता, एल्युमीनियम, तेल और गैस, तथा बिजली के क्षेत्र में बड़ी मौजूदगी है, और जिनकी अनुमानित कुल संपत्ति ₹27,930 करोड़ से भी अधिक है.

मामले का पूरा दायरा क्या है?

असल में, अनिल अग्रवाल की कंपनी, वेदांता लिमिटेड ने नेशनल कंपनी लॉ अपीलेट ट्रिब्यूनल (NCLAT) के एक फैसले को चुनौती दी थी, जिसने अडानी की अधिग्रहण प्रक्रिया को रोकने से इनकार कर दिया था. वेदांता चाहती थी कि जब तक विवाद सुलझ न जाए, तब तक अडानी की डील पर रोक लगा दी जाए. हालांकि, देश की सर्वोच्च अदालत ने साफ कर दिया कि वह इस चरण पर इस प्रक्रिया में दखल नहीं देगी.

सुप्रीम कोर्ट ने क्या निर्देश जारी किए?

चीफ जस्टिस सूर्यकांत की बेंच मामले की गंभीरता को देखते हुए,  कई सख्त निर्देश भी जारी किए हैं:
  • अडानी और वेदांता की दलीलें: कोर्ट ने दोनों पक्षों को निर्देश दिया कि वे 10 अप्रैल से NCLAT के सामने अपनी दलीलें पेश करें.
  • जल्द फैसले का आदेश: सुप्रीम कोर्ट ने ट्रिब्यूनल से आग्रह किया है कि वह इस विवाद को जितनी जल्दी हो सके, उतनी जल्दी सुलझाए.
  • नीतिगत फैसलों पर रोक: जब तक फैसला नहीं आ जाता, तब तक JP Associates की मॉनिटरिंग कमेटी को NCLAT से पहले मंज़ूरी लिए बिना कोई भी बड़ा नीतिगत फैसला लेने से मना किया गया है.

कब शुरू हुआ विवाद?

JP Associates अभी दिवालियापन की प्रक्रिया से गुजर रही है. पिछले नवंबर में, लेनदारों ने अडानी एंटरप्राइजेज द्वारा पेश की गई एक समाधान योजना को मंज़ूरी दे दी थी, जिससे अनिल अग्रवाल की वेदांता पीछे रह गई थी. इसके बाद, नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल (NCLT) ने भी इस योजना पर अपनी मुहर लगा दी थी. वेदांता ने दो अलग-अलग अपीलों के ज़रिए इसी फैसले को चुनौती दी है, और डील की वैधता पर सवाल उठाए हैं. फिलहाल, गेंद NCLAT के पाले में है, जहाँ 10 अप्रैल को होने वाली सुनवाई से यह तय होगा कि JP Associates का असली मालिक कौन बनेगा.
Shristi S

Shristi S has been working in India News as Content Writer since August 2025, She's Working ITV Network Since 1 year first as internship and after completing 3 months intership Shristi Joined Inkhabar Haryana of ITV Group on November 2024. She Worked in Inkhabar Haryana 9 months there she cover full Haryana news. Currently In India News her speciality is hard news, lifestyle, entertainment, Business.

Recent Posts

पति से मिलने कानपुर आई थाई महिला के साथ हुआ धोखा! यहां पहले से उस व्यक्ति के पत्नी और 3 बच्चे थे मौजूद, पैसों के लिए…

एक थाई महिला ने कथित तौर पर कानपुर के एक व्यवसायी से ऑनलाइन मुलाकात के…

Last Updated: October 7, 2026 19:28:50 IST

Mumbai News: पहले डोसे के अंदर मिला चूहा, फिर 25 लाख रुपये का चौंकाने वाला खुलासा; जबरन वसूली के आरोप में 2 महिलाओं पर मामला दर्ज

मुंबई के एक रेस्टोरेंट में डोसे के अंदर चूहा दिखने का वायरल वीडियो अब एक…

Last Updated: October 7, 2026 19:13:10 IST

वर्ल्ड क्लास स्टेशन है या चारागाह? रानी कमलापति स्टेशन पर घूमती नजर आईं भैंसें, 450 करोड़ रु. की लागत से बना था स्टेशन, Video Viral

भोपाल के रानी कमलापति स्टेशन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा…

Last Updated: October 7, 2026 18:58:08 IST

Bengaluru News: ‘हिंदी सीखो या नौकरी छोड़ दो’: डिलीवरी एजेंट को ज़ोमैटो सुपरवाइजर ने दी चेतावनी, जिसके बाद हुआ बवाल, Video Viral

बेंगलुरु के एक गोदाम प्रबंधक ने कथित तौर पर कर्मचारियों से कहा कि वे या…

Last Updated: October 7, 2026 18:45:45 IST

Bulandshahr News: रील के लिए कुछ भी! चलती बोलेरो पर लड़कियों ने जान जोखिम में डाल बनाई रील, Video Viral होने के बाद पुलिस ने लिया एक्शन

बुलंदशहर से वायरल हुए एक वीडियो में कुछ युवतियां एनएच-34 पर चलती स्कॉर्पियो के बोनट…

Last Updated: October 7, 2026 18:28:28 IST

Kal Ka Rashifal 08 October 2026: मेष से मीन तक जानें, आज का दिन कैसा रहेगा

Kal Ka Rashifal 08 October 2026: 8 अक्टूबर को मेष, कर्क, तुला, वृश्चिक और मकर…

Last Updated: October 7, 2026 18:18:26 IST