<
Categories: बिज़नेस

कौन हैं जॉन टर्नस? जो टिम कुक की जगह संभालेंगे एप्पल के सीईओ का कार्यभार

Tim Cook Net Worth: एप्पल के सीईओ टिम कुक ने अपने पद से हटने का फैसला कर लिया है. अब उनकी जगह पर कंपनी के हार्डवेयर इंजीनियरिंग हेड जॉन टर्नस 1 सितंबर 2026 को एप्पल के सीईओ का पद संभालेंगे.

Who is John Ternus: एप्पल के सीईओ टिम कुक ने सोमवार को घोषणा की कि वह अपने पद से हट रहे हैं. उन्होंने यह भी बताया कि कंपनी के हार्डवेयर इंजीनियरिंग हेड जॉन टर्नस 1 सितंबर 2026 को यह पद संभालेंगे. हालांकि कुक इस अहम पद से हट रहे हैं, फिर भी वह Apple का हिस्सा बने रहेंगे और एग्जीक्यूटिव चेयरमैन के तौर पर काम करेंगे. कर्मचारियों को भेजे गए एक मेमो मे उन्होंने इस बदलाव की घोषणा की, कुक ने कहा कि उन्हें लगा कि यह बदलाव करने का सही समय है.

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि टिम कुक 1998 में Apple से जुड़े थे और 2011 में CEO बने; उन्होंने 15 साल से भी ज़्यादा समय तक इस अहम पद को संभाला.

टिम कुक ने अपने बयान में क्या कहा?

एग्जीक्यूटिव चेयरमैन की भूमिका में उनका यह बदलाव Amazon के जेफ बेजोस और Netflix के रीड हेस्टिंग्स द्वारा CEO के तौर पर अपना कार्यकाल खत्म करने के बाद उठाए गए कदमों जैसा ही है. 65 साल के टिम कुक ने एक बयान में कहा कि Apple का CEO बनना और इतनी असाधारण कंपनी का नेतृत्व करने के लिए मुझ पर भरोसा किया जाना, मेरे जीवन का सबसे बड़ा सौभाग्य रहा है. उन्होंने आगे कहा कि मैं Apple से अपनी पूरी शिद्दत से प्यार करता हूं और मैं बहुत आभारी हूं कि मुझे इतने प्रतिभाशाली, इनोवेटिव, क्रिएटिव और एक-दूसरे का बहुत ख्याल रखने वाले लोगों की टीम के साथ काम करने का मौका मिला.

कौन हैं जॉन टर्नस?

जॉन टर्नस सितंबर में टिम कुक की जगह CEO बनने वाले हैं. वो Apple के हार्डवेयर इंजीनियरिंग के प्रमुख हैं. ऐसा माना जाता है कि पिछले 5 सालों से iPhone, iPad और Mac में इस्तेमाल होने वाली टेक्नोलॉजी की देखरेख करने की वजह से वे CEO की भूमिका के लिए एक सही विकल्प साबित हुए हैं. 50 वर्षीय टर्नस ने एक बयान में कहा कि Apple के मिशन को आगे बढ़ाने का यह अवसर मिलने के लिए मैं तहे दिल से आभारी हूं.

हालांकि टर्नस सितंबर में टिम कुक से सीईओ की ज़िम्मेदारियां संभालने वाले हैं, लेकिन उन्होंने Apple के कर्मचारियों को एक मेमो में बताया कि वे तुरंत अपनी मौजूदा भूमिका से हट जाएंगे और इसकी कमान टॉम मैरीब को सौंप देंगे.

टिम कुक की नेट वर्थ

Forbes के रियल-टाइम डेटा के अनुसार, टिम कुक की अनुमानित नेट वर्थ $2.9 बिलियन है और उन्होंने $9 मिलियन के शेयर बेचे हैं, जो कुल शेयरों का 0.33% है. उनके पास Apple के 3 मिलियन से ज़्यादा शेयर हैं, जो कंपनी में उनकी 1% से भी कम हिस्सेदारी को दिखाता है और उन्होंने पिछले कुछ सालों में $1 बिलियन से ज़्यादा के शेयर बेचे हैं. 2005 से वह Nike के बोर्ड में भी शामिल रहे हैं. एप्पल के सीईओ का पद संभालने से पहले कुक कंपनी के वर्ल्ड वाइड ऑपरेशन के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट थे. उनकी सालाना सैलरी 5 लाख डॉलर थी. सेलेब्रिटी नेटवर्थ के अनुसार, जब 2011 में कुक ने एप्पल में सीईओ का पद संभाला तो उनकी सालाना सैलरी बढ़कर 9 लाख डॉलर हो गई.

Sohail Rahman

सोहेल रहमान, जो पिछले 6 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्हें राजनीति और खेल के मुद्दे पर लिखना काफी पसंद है. इसके अलावा, देश और दुनिया की खबरों को सरल और आम बोलचाल की भाषा में लोगों तक पहुंचाने का माद्दा रखते हैं. ITV Network में 24 अगस्त, 2024 से अपनी सेवा दे रहे हैं. इससे पहले, इंशॉट्स में करीब 5 साल अपनी सेवा दी है.

Recent Posts

Tibet Earthquake: तिब्बत में भूकंप से 16 लोगों की मौत, 54 घायल; सैकड़ों घर बर्बाद, सुबह-सुबह पाकिस्तान, चीन और अफगानिस्तान में भी कांपी धरती

Tibet Earthquake: नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NCS) के अनुसार, शुक्रवार सुबह भारतीय समय (IST) के…

Last Updated: October 23, 2026 08:19:49 IST

Jailer 2 Box Office Collection: 8वें दिन बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी रजनीकांत की फिल्म! अब तक कमा डाले इतने करोड़

Jailer 2 Box Office Collection Day 8: रजनीकांत की फिल्म 'जेलर 2' ने बॉक्स ऑफिस…

Last Updated: October 23, 2026 08:11:16 IST

Petrol Diesel Price 23 October 2026: पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी, जानें आपके शहर में आज क्या है कीमत?

Petrol Diesel Price 23 October 2026: दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई समेत देश के कई प्रमुख…

Last Updated: October 23, 2026 08:04:28 IST

Aaj ka Mausam 23 October 2026: आज 11 राज्यों में बरसेंगे बादल, पहाड़ों पर बर्फबारी से कांपेंगे मैदानी इलाके! IMD ने दी चेतावनी

Today Weather Update 23 October 2026: दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद और गुरुग्राम में हवा की क्वालिटी लगातार…

Last Updated: October 23, 2026 07:43:46 IST

Gurugram News: 24 घंटे से बिजली-पानी को तरसे लोग, सड़क पर उतरे तो लगा डेढ़ किलोमीटर लंबा जाम

Gurugram News: गुरुग्राम में बिजली गुल होने से लोगों को काफी परेशानी हो रही है.…

Last Updated: October 22, 2026 23:13:20 IST