Shimla Monkey Viral Video: शिमला में बंदर 81,800 रुपये छीनकर पेड़ पर चढ़ गया और नोट नीचे फेंकने लगा. लोगों ने ज्यादातर रकम बरामद की, लेकिन 1,500 रुपये गायब रहे.
Shimla Monkey Viral Video: शिमला के डीसी ऑफिस परिसर में एक बंदर ने ऐसी उछलकूद मचाई कि देखते ही देखते वहां अफरा-तफरी फैल गई. बैंक में पैसे जमा करवाने जा रहे एक व्यक्ति से बंदर 81,800 रुपये की नकदी का पैकेट छीनकर पेड़ पर चढ़ गया. इसके बाद बंदर ने ऐसा खेल शुरू किया कि मौके पर मौजूद लोग हैरान रह गए. वह पैकेट से एक-एक नोट निकालकर नीचे फेंकने लगा. देखते ही देखते पेड़ के नीचे हजारों रुपये बिखर गए.
अपनी मेहनत की कमाई को हवा में उड़ता देखकर व्यक्ति के होश उड़ गए. मौके पर मौजूद कर्मचारियों और लोगों ने तुरंत नोट इकट्ठा करने शुरू किए. काफी मशक्कत के बाद ज्यादातर रकम बरामद कर ली गई, लेकिन व्यक्ति के मुताबिक करीब 1,500 रुपये का हिसाब नहीं मिल पाया. इतना ही नहीं, बंदर ने 500 रुपये के कुछ नोट फाड़कर भी नुकसान पहुंचाया. डीसी ऑफिस जैसे महत्वपूर्ण सरकारी परिसर में हुई इस घटना ने एक बार फिर शिमला में बंदरों के आतंक को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं.
Gazab bandar hain 😂 monkey snatched a packet containing ₹81,000 from a person near Shimla DC Office and scattered the cash everywhere. Thankfully, locals stepped in and helped recover the money. https://t.co/VBOWVA52Nn
— Nikhil saini (@iNikhilsaini) November 12, 2026
ऐसी ही एक घटना मई 2026 में उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर के कोर्ट परिसर में सामने आई थी. यहां एक बंदर 2 लाख रुपये से भरा बैग छीनकर पेड़ पर चढ़ गया था. इसके बाद उसने बैग फाड़ दिया और उसमें रखे नोट नीचे गिराने लगा. मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और पुलिस भी पहुंची. काफी कोशिशों के बाद अधिकारियों ने 1.98 लाख रुपये बरामद कर लिए और रकम उसके मालिक को लौटा दी.
इससे पहले अयोध्या में एक बंदर महिला से 42 रुपये छीनकर भाग गया था. लोगों ने रुपये वापस लेने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली. शिमला, बुलंदशहर और अयोध्या की घटनाएं बताती हैं कि बंदरों की शरारत कई बार लोगों के लिए आर्थिक नुकसान और परेशानी का कारण बन जाती है.
ये भी पढ़ें: चलती लोकल में युवती से छेड़छाड़, प्लेटफॉर्म पर दिया धक्का; पहिए के नीचे आ गया बायां हाथ और फिर…
Delhi Pollution: शुक्रवार को दिल्ली की एयर क्वालिटी तेज़ी से खराब हो गई, और ओवरऑल…
Delhi Rain: मेटियोरोलॉजिकल डिपार्टमेंट के डायरेक्टर जनरल डॉ. मृत्युंजय महापात्रा के मुताबिक, वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के…
Bihar Crime News: मधुबनी में ग्रामीणों पर फायरिंग का आरोपी फरार ASI चंद्रमोहन सिंह मृत…
Caught On CCTV: कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश में महिला…
Caught On CCTV: हौज खास में गांजा बेचने से मना करने पर माफिया ने फूल…
Gold Price Today in India 13 November 2026: आज बाजार ओपन होने से पहले तक…