<
Categories: बिज़नेस

Silver Price Today: चांदी की कीमतों में फिर आई तेजी, एक झटके में 1,063 रुपये महंगी हुई सिल्वर; जानें 13 नवंबर के ताजा रेट

Silver Price 13 November 2026: 13 नवंबर को चांदी की कीमतों में तेजी लौटी. MCX पर सिल्वर 1,063 रुपये बढ़कर 1,79,787 रुपये किलो पहुंची. दिल्ली में भाव 1,87,500 रुपये दर्ज हुआ.

Silver Price 13 November 2026: चांदी की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है. गुरुवार को जबरदस्त गिरावट के बाद शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 को चांदी के भाव में तेजी दर्ज की गई. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर कारोबार शुरू होते ही चांदी की कीमत बढ़ने लगी. शुरुआती कारोबार में चांदी 0.59% यानी 1,063 रुपये महंगी होकर 1,79,787 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई. पिछले कारोबारी सत्र में यह 1,78,724 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी.

MCX से लेकर अंतरराष्ट्रीय बाजार तक चांदी के भाव

बुलियंस के मुताबिक चांदी की कीमत बढ़कर 1,80,190 रुपये प्रति किलो हो गई है. वहीं, अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी का भाव 50.41 डॉलर प्रति औंस दर्ज किया गया.
दिल्ली के सर्राफा बाजार में चांदी की कीमत सभी टैक्स समेत 1,87,500 रुपये प्रति किलो है. हालांकि, अलग-अलग बाजारों और कीमत बताने वाले प्लेटफॉर्म पर भाव में अंतर देखने को मिल रहा है.

आपके शहर में चांदी का दाम

शहर 1 किलो चांदी
दिल्ली ₹2,00,000
मुंबई ₹2,00,000
कोलकाता ₹2,00,000
पटना ₹2,00,000
लखनऊ ₹2,00,000
मेरठ ₹2,00,000
कानपुर ₹2,00,000
अयोध्या ₹2,00,000
अलीगढ़ ₹2,00,000

ये भी पढ़ें:  Gold Price Today 13 November 2026: सोने की कीमतों में मची हलचल! जानें कितना सस्ता हुआ सोना; चेक करें अपने शहर का ताजा रेट

गुडरिटर्न्स पर चांदी का भाव 2 लाख रुपये किलो

गुडरिटर्न्स के मुताबिक चांदी की कीमत 2,00,000 रुपये प्रति किलो दर्ज की गई है. इस तरह अलग-अलग स्रोतों पर चांदी के भाव में काफी अंतर दिखाई दे रहा है. चांदी खरीदने की योजना बना रहे लोगों के लिए जरूरी है कि खरीदारी से पहले अपने शहर के सर्राफा बाजार में ताजा रेट जरूर पता कर लें. स्थानीय टैक्स, मेकिंग चार्ज और अन्य शुल्क के कारण अंतिम कीमत अलग हो सकती है.

खरीदारी से पहले जरूर जानें भाव

चांदी की कीमतों में रोजाना बदलाव होता है. ऐसे में निवेश या खरीदारी का फैसला लेने से पहले MCX और स्थानीय सर्राफा बाजार के ताजा भाव की तुलना करना बेहतर रहेगा.

ये भी पढ़ें: बेटी के नाम हर साल जमा करें ₹1 लाख, सुकन्या समृद्धि योजना से 21 साल में बनेंगे ₹47.88 लाख

Preeti Rajput

प्रीति राजपूत जुलाई 2025 से India News में Sub Editor के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब तीन वर्षों का अनुभव रखने वाली प्रीति ने अपने करियर की शुरुआत Zee News से की. इसके बाद उन्होंने जनतंत्र टीवी में सब-एडिटर के तौर पर भी काम किया, जहां उन्होंने खबरों की रिसर्च, लेखन और एडिटिंग के साथ डिजिटल कंटेंट तैयार करने का अनुभव हासिल किया. उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है. खबरों को सरल, सहज और दिलचस्प भाषा में पेश करना उनकी खासियत है. वह ट्रेंडिंग खबरों के साथ-साथ बॉलीवुड, टेलीविजन, हॉलीवुड, भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरों पर मजबूत पकड़ रखती हैं. मनोरंजन के अलावा राजनीति, क्राइम और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर भी वह नियमित रूप से लिखती हैं.

Recent Posts

Watch Video: कैश लेकर पेड़ पर चढ़ा बंदर, एक-एक कर बरसाने लगा नोट; नजारा देख लोग हैरान

Shimla Monkey Viral Video: शिमला में बंदर 81,800 रुपये छीनकर पेड़ पर चढ़ गया और…

Last Updated: November 13, 2026 09:53:54 IST

Delhi Pollution: दिल्ली-NCR में प्रदूषण से हाहाकार, AQI 500 के करीब; नोएडा में अब नहीं कर पाएंगे ये काम

Delhi Pollution: शुक्रवार को दिल्ली की एयर क्वालिटी तेज़ी से खराब हो गई, और ओवरऑल…

Last Updated: November 13, 2026 09:52:41 IST

Delhi Pollution: दिल्ली की जहरीली हवा से नहीं मिलेगी राहत? जानें राजधानी में कब होगी बारिश

Delhi Rain: मेटियोरोलॉजिकल डिपार्टमेंट के डायरेक्टर जनरल डॉ. मृत्युंजय महापात्रा के मुताबिक, वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के…

Last Updated: November 13, 2026 09:35:50 IST

Bihar Crime News: 4-5 दिन पुरानी लाश, काला बैग और पास में सर्विस पिस्टल… ऐसे खत्म हुई फरार ASI की तलाश!

Bihar Crime News: मधुबनी में ग्रामीणों पर फायरिंग का आरोपी फरार ASI चंद्रमोहन सिंह मृत…

Last Updated: November 13, 2026 09:32:28 IST

Caught On CCTV: मौत के मुंह में पहुंची महिला, ऊपर से गुजर गए ट्रेन के 3 कोच; RPF जवान ने ऐसे बचाई जान

Caught On CCTV: कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश में महिला…

Last Updated: November 13, 2026 08:39:04 IST

Caught On CCTV: गांजा नहीं बेचूंगी… कहते ही टूट पड़े गुंडे, दिल्ली में महिला की बेरहमी से पिटाई; 5 दिन बाद हुआ मामला दर्ज

Caught On CCTV: हौज खास में गांजा बेचने से मना करने पर माफिया ने फूल…

Last Updated: November 13, 2026 08:18:47 IST