How Much Cash Can You Keep At Home: आज डिजिटलाइजेशन के जमाने में चीजें ऑनलाइन होने लगी हैं. शॉपिंग से लेकर पेमेंट तक का काम बस एक क्लिक में…
How Much Cash Can You Keep At Home: आज डिजिटलाइजेशन के जमाने में चीजें ऑनलाइन होने लगी हैं. शॉपिंग से लेकर पेमेंट तक का काम बस एक क्लिक में हो जा रहा है. हालांकि, आज भी कई लोग लेनदेन के लिए कैश का इस्तेमाल करते है।
लेकिन आज भी कई लोग घरों में कैश रखते हैं और लेन-देन के लिए इसका इस्तेमाल करते हैं. अब कई बार इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की छापामारी की भी खबरें सामने आती रहती हैं. ऐसे में मन में इस सवाल का उठना लाजिमी है कि घर पर कानूनी तौर पर कितना कैश रख सकते हैं. आइए जानते हैं कि कानून इस बारे में क्या कहता है?
सबसे पहला जरूरी सवाल यह है कि क्या घर में कानूनी तौर पर कैश रखने की कोई लिमिट है? इस सवाल के जवाब में आपको बता दें कि इनकम टैक्स डिपाटमेंट ने घर में कैश रखने की कोई लिमिट नहीं तय की है. चाहे रकम छोटी हो या बड़ी, कैश रखना कहीं से भी गैर-कानूनी नहीं है. शर्त बस इतनी सी है कि इनकम का कोई न कोई वैध सोर्स होना चाहिए. अगर आपने यह साबित कर दिया कि घर में रखा हुआ पैसा आपकी सैलरी या बिजनेस से कमाई गई रकम है या किसी लीगल ट्रांजैक्शन का हिस्सा है, तो आप बेझिझक कितना ही बड़ा अमाउंट हो घर पर रख सकते हैं. दिक्कतें तब आती हैं, जब आप यह साबित नहीं कर पाते हैं कि इनकम का सोर्स क्या है.
आयकर अधिनियम की धारा 68 से 69B में कैश और संपत्ति से जुड़े नियमों का जिक्र हैं-
Section 68: अगर आपके पासबुक और कैशबुक में कोईरकम दर्ज है, लेकिन आप उसका सोर्स नहीं बता पा रहे हैं, तो उसे अनक्लेम्ड इनकम माना जाएगा.
Section 69: अगर आपके पास कैश है या कोई निवेश है, लेकिन आप उसका हिसाब नहीं दे पा रहे हैं, तो उसे अनडिस्क्लोज्ड इनकम माना जाएगा.
Section 69B: अगर आपके पास घोषित आय से अधिक संपत्ति या कैश है, लेकिन आप उसका सोर्स नहीं बता रहे हैं, तो आप पर टैक्स और पेनाल्टी लगाई जाएगी.
जांच या छापामारी के दौरान अगर आपके घर से भारी मात्रा में कैश बरामद हुआ और आप उसका सही हिसाब-किताब नहीं दे पाए, तो पूरी रकम अनडिस्क्लोज्ड इनकम या अघोषित आय मानी जाएगी. इस स्थिति में
आपके ऊपर भारी-भरकम टैक्स लगाया जा सकता है. जब्त की गई राशि का 78 परसेंट तक जुर्माना लग सकता है.अगर विभाग को टैक्स चोरी का शक हुआ, तो मुकदमा भी चलाया जा सकता है.
Viral Video: इस वीडियो में एक ऐसा पल कैद हुआ है जो किसी रहस्य से…
Yogi Cabinet Approves 22 Proposals: लंबे समय से सड़क से लेकर सदन तक अपनी लड़ाई…
सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसे देखकर हर…
आज के समय में बहुत से लोगों के पास क्रेडिट कार्ड होता है. कुछ केसेज…
IPL 2026: हालांकि अजिंक्या रहाणे कोई साधारण खिलाड़ी नहीं हैं.KKR के पास अजिंक्य रहाणे के…
Mosquito Repellent: गर्मी और बारिश का मौसम आते ही मच्छरों की परेशानी बढ़ जाती है,…