Aadhaar Card Update: UIDAI आधार कार्ड में बड़े बदलाव करने की तैयारी में है. नया आधार कार्ट तस्वीर और QR कोड वाला होगा. ताकी जानकारी का गलत इस्तेमाव करने से रोका जा सके. यह नए अफडेट दिसंबर महीने में आ सकते हैं.
aadhar card
Aadhaar Card New Update: आधार कार्ड हमारी पहचान का सबसे ज्यादा जरूरी दस्तावेज है. कई बार इसकी जानकारी के गलत इस्तेमाल भी किया जा चुका है. इसे रोकने के लिए भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) एक नए तरह का आधार कार्ड लाने पर विचार कर रहा है. इस नए आधार कार्ड में सिर्फ तस्वीर और QR कोड होने वाला है. UIDAI के मुताबिक, कार्ड पर जितनी ज्यादा जानकारी होगी, उतना ही इसका गलत इस्तेमाल किया जा सकता है. ऐसे में अब एक नया आधार कार्ड लाने पर विचार किया जा रहा है. जिसमें केवल धारक की तस्वीर और QR कोड होगा. ताकी जानकारी का गलत तरीके से इस्तेमाल नहीं किया जा सके.
UIDAI के सीईओ भुवनेश कुमार ने एक ऑनलाइन सम्मेलन में इसके बारे में जानकारी दी थी. उन्होंने बताया था कि “दिसंबर में नया नियम लाने पर विचार चल रहा है. इस नए नियम का मकसद होटल या संस्थाएं ऑफलाइन वेरिफिकेशन न करें. ताकी आम लोगों की प्राइवेसी बनी रहे. आधार अधिनियम के मुताबिक, व्यक्ति का आधार नंबर या बायोमेट्रिक जानकारी ऑफलाइन वेरिफिकेशन के लिए कभी भी स्टोर नहीं की जा सकती. अगर कोई नया नियम लागू होता है, तो आधआर कार्ड पूरी तरह से सुरक्षित हो जाएगा. साथ ही लोगों की निजी जानकारी कम साझा होगी.
नए ऐप से डिजिटल व्यक्तिगत डेटा संरक्षण अधिनियम के अनुरूप आधार प्रमाणीकरण सेवा को और बेहतर बनाने की उम्मीद है, जो 18 महीनों में पूरी तरह से चालू हो जाएगा. यह ऐप उपयोगकर्ताओं को नए ऐप पर अपने पते के प्रमाण पत्र अपडेट करने और परिवार के उन अन्य सदस्यों को भी जोड़ने में सक्षम बनाएगा जिनके पास मोबाइल फ़ोन नहीं है. यूआईडीएआई के एक अधिकारी ने कहा कि नया ऐप ऐप में फेस ऑथेंटिकेशन फ़ीचर का उपयोग करके परिवार के आधार धारकों के मोबाइल नंबर अपडेट करने की भी सुविधा प्रदान करेगा.
भुवनेश कुमार ने कहा कि नया ऐप Aadhaar ऐप की जगह लेगा और यह विभिन्न संस्थाओं के लिए प्रमाणीकरण प्रक्रिया को आसान बनाएगा, जिन्हें विभिन्न उद्देश्यों के लिए किसी व्यक्ति का सत्यापन करने की आवश्यकता होती है. नया ऐप डिजीयात्रा ऐप द्वारा किए जाने वाले आधार सत्यापन की तरह काम करेगा. उन्होंने कहा कि प्रमाणीकरण सेवा विभिन्न उपयोग के मामले उत्पन्न कर सकती है और संस्थाएं आधार प्रमाणीकरण सेवाओं के नए उपयोग के मामलों पर यूआईडीएआई को प्रतिक्रिया दे सकती हैं.
Cyclonic storm Arnab: चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ के असर से आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के तटीय…
West Bengal road accident: पश्चिम बंगाल के पूर्व बर्दवान जिले में बर्धमान सिउड़ी नेशनल हाईवे…
When is Karwa Chauth: करवा चौथ 2026 का त्योहार 29 अक्टूबर को मनाया जाएगा. इस…
Ghaziabad Crime: गाजियाबाद के मुरादनगर में दो वाहनों की मामूली सी टक्कर हो गई. इस…
Guwahati Murder Case: असम के गुवाहाटी में होटल को लेकर शुरू हुए विवाद में 5…
13 year old marriage ends: राजस्थान के जयपुर में फैमिली कोर्ट-2 ने मई 2013 में…