<
Categories: बिज़नेस

आखिर क्यों फंस जाती है UPI पेमेंट? क्या हो सकते हैं कारण, ट्रांजेक्शन फेल होने पर कैसे मिलेगा रिफंड

आमतौर पर यूपीआई से पेमेंट अगर फेल हो जाती है तो ऐसे में बैंक अकाउंट से पैसे कट जाते हैं. चलिए जानते हैं ऐसी स्थिति में क्या करना चाहिए.

UPI Payments Tips: आज के समय में ऑनलाइन पेमेंट करना लोगों की जरूरत बन गई है. लोग अपनी जेब में कैश रखना कम करके ऑनलाइन पेमेंट की तरफ ज्यादा झुकाव कर रहे हैं. ऑनलाइन पेमेंट का ऐसा ट्रेंड चल रहा है, जिसके चलते हर कोई ऑनलाइन ही पेमेंट कर रहा है. चाहे किराने की दुकान में पेमेंट करनी हो चाहे ट्रेन या फ्लाइट की टिकट ही क्यों न बुक करनी हो. अमूमन लोग ऑनलाइन पेमेंट को ही तवज्जो देते हैं. लेकिन, कुछ मामलों में ऐसा होता है कि आप द्वारा पेमेंट तो की गई है, लेकिन सामने वाले व्यक्ति तक यह पैसे पहुंचे नहीं हैं.

आमतौर पर यूपीआई से पेमेंट अगर फेल हो जाती है तो ऐसे में बैंक अकाउंट से पैसे कट जाते हैं. चलिए जानते हैं ऐसी स्थिति में क्या करना चाहिए. 

UPI पेमेंट फंसने पर क्या करें?

अगर आपकी UPI पेमेंट फंस गई है तो ऐसी स्थिति में आपको सबसे पहले ऑटोमेटिक रिफंड आने का इंतजार करना चाहिए. दरअसल, ज्यादातर मामलों में अगर पेमें फेल हो जाए तो ऐसे में एक से दो दिनों के अंदर रिफंड खुद ही आ जाता है. ऐसे में अपने बैंक से आए मैसेज या यूपीआई ऐप को चेक करते रहें. इसके अलावा आपको अपनी पासबुक में भी एंट्री करा लेनी चाहिए. अगर आपकी पेमेंट अटक गई है तो ऐसे में आपको बैंक से संपर्क करना चाहिए. इसके अलावा UPI App पर पैसे कटने की शिकायत करें. ऐसी स्थिति में आपको NPCI में शिकायत भी करनी चाहिए. अगर यह समस्या इतना करने के बाद भी न सुलझे तो ऐसी स्थिति में RBI लोकपाल से संपर्क करना चाहिए. 

UPI ट्रांजैक्शन फेल होने काे कारण

अगर आपकी यूपीआई ट्रांजेक्शन फेल हो गई है तो ऐसे में इसके पीछे कई कारण जिम्मेदार हो सकते हैं. इसके पीछे का मुख्य या आम कारण इंटरनेट खराब होना है. कई बार यूपीआई का सर्वर भी डाउन हो जाता है, जिसके चलते यूपीआई पेंमेंट फेल हो जाती है. कुछ मामलों में कम बैलेंस होने के चलते भी पैसे नहीं पहुंचते हैं. कुछ मालों में बैंक अकाउंट में भी गड़बड़ी रहती है, जिससे ट्रांजेक्शन फेल हो जाती है.

Kunal Mishra

कुनाल इंडिया न्यूज में बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रहे हैं. इनकी ऑटो और टेक पर काफी अच्छी पकड़ है. कुनाल पत्रकारिता में पिछले 6 साल से ज्यादा समय से सक्रिय हैं. इन्हें टेक-ऑटो की खबरों पर महारत हासिल है. ये वायरल खबरों के साथ बिजनेस सेक्शन पर भी काम करते हैं.

Recent Posts

वैभव सूर्यवंशी का अगला मैच कब, किस दिन मैदान में देंगे दिखाई? खतरनाक टीम से होगी भिड़ंत

युवा क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी को लेकर फैंस के बीच काफी उत्साह देखने को मिल रहा…

Last Updated: April 2, 2026 18:03:49 IST

एक ट्रांसजेंडर, दो आशिक और खौफनाक खूनी खेल… पहले पिलाई दारू, फिर 11वीं के छात्र को उतारा मौत के घाट

Bulandshahr Murder Case: दीपक और साक्षर, दोनों ही अमन (उर्फ अवंतिका) नाम के एक ट्रांसजेंडर…

Last Updated: April 2, 2026 18:04:49 IST

क्या हनुमान जयंती और जन्मोत्सव एक ही है? धार्मिक दृष्टि से क्या है सही नाम ,यहां देखें पूरी जानकारी

Hanuman Jayanti vs Janmotsav difference: आज पूरे देश भर में हनुमान जी का जन्मोत्सव मनाया…

Last Updated: April 2, 2026 17:59:44 IST

पत्नी नहीं, सास डिंपल कपाड़िया को रात में डेट पर ले जाना चाहते थे अक्षय कुमार; वजह कर देगी आपको हैरान

Akshay Kumar: अभिनेता अक्षय कुमार शादीशुदा हैं, लेकिन वह अपनी सास डिंपल कपाड़िया को करना…

Last Updated: April 2, 2026 17:46:22 IST

Viral Video: मैदान पर रिजवी ने कूटा, स्टैंड्स में फैंस ने एक-दूसरे को ‘सूता’! LSG vs DC मैच के बीच ये कैसा ‘दंगल’?

IPL 2026: लखनऊ और दिल्ली के रोमांचक मुकाबले के बीच स्टैंड्स में भिड़े फैंस, हाथापाई…

Last Updated: April 2, 2026 17:44:19 IST

सड़क पर बेहोश पड़ी थी मां, पानी लाने के लिए नंगे पैर धूप में दौड़ पड़ा मासूम, वीडियो देख नहीं रोक पाएंगे आंसू

Kanpur Viral Video: सोशल मीडिया पर एक मार्मिक वीडियो खूब वायरल हो रहा है. इस…

Last Updated: April 2, 2026 17:36:00 IST