<
Categories: क्रिकेट

वैभव सूर्यवंशी का अगला मैच कब, किस दिन मैदान में देंगे दिखाई? खतरनाक टीम से होगी भिड़ंत

युवा क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी को लेकर फैंस के बीच काफी उत्साह देखने को मिल रहा है. शानदार फॉर्म में चल रहे इस खिलाड़ी के अगले मुकाबले का इंतजार अब खत्म होने वाला है. सूर्यवंशी अपना अगला मैच 4 अप्रैल को शाम 7.30 बजे से खेलेंगे.

Vaibhav Sooryavanshi: युवा क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी को लेकर फैंस के बीच काफी उत्साह देखने को मिल रहा है. शानदार फॉर्म में चल रहे इस खिलाड़ी के अगले मुकाबले का इंतजार अब खत्म होने वाला है. वैभव सूर्यवंशी अपना अगला मैच 4 अप्रैल को शाम 7.30 बजे से खेलेंगे, जहां उनका सामना मजबूत टीम गुजरात टाइटंस से होगा. यह मुकाबला काफी रोमांचक होने की उम्मीद है, क्योंकि दोनों ही टीमें इस सीजन में शानदार प्रदर्शन कर रही हैं. वैभव ने आईपीएल 2026 के पहले ही मैच में कुल 52 रन की पारी खेली थी. उन्होंने सिर्फ 17 गेंदों का सामना किया था.

वैभव सूर्यवंशी ने हाल के मैचों में अपनी बल्लेबाजी से सभी को प्रभावित किया है. उनकी तकनीक और दबाव में रन बनाने की क्षमता उन्हें खास बनाती है. ऐसे में गुजरात टाइटंस के खिलाफ होने वाला यह मैच उनके लिए खुद को और साबित करने का एक बार फिर से बड़ा मौका होगा. दूसरी ओर गुजरात की टीम भी संतुलित नजर आ रही है और उनके गेंदबाज किसी भी बल्लेबाजी क्रम को चुनौती देने की क्षमता रखते हैं. इस मुकाबले में खास नजर इस बात पर रहेगी कि सूर्यवंशी किस तरह विपक्षी गेंदबाजों का सामना करते हैं.

गुजरात वैभव को जल्दी आउट करना चाहेगा

अगर वह अपनी लय बरकरार रखते हैं, तो टीम को मजबूत शुरुआत दिला सकते हैं. वहीं, गुजरात टाइटंस की रणनीति होगी कि उन्हें जल्दी आउट कर दबाव बनाया जाए. फैंस के लिए यह मुकाबला किसी हाई-वोल्टेज ड्रामा से कम नहीं होगा. दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है. खासकर युवा प्रतिभाओं के प्रदर्शन पर सबकी नजरें टिकी रहेंगी.

वैभव के लिए अलग थे 10 करोड़ रुपए

अब देखना दिलचस्प होगा कि 4 अप्रैल की शाम को होने वाले इस मैच में वैभव सूर्यवंशी अपनी चमक बरकरार रख पाते हैं या नहीं. यह मुकाबला उनके करियर के लिए भी अहम साबित हो सकता है और टीम के लिए जीत की दिशा तय कर सकता है. वैभव के लिए राजस्थान के मैनेजमेंट ने यह पहले ही कहा था कि उन्होंने वैभव के लिए 10 करोड़ रुपए अलग से रखे हुए थे. ऐसे में आप समझ ही सकते हैं कि वैभव की आईपीएल में क्या इमेज है.

Satyam Sengar

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पढ़ाई के दौरान कैंपस प्लेसमेंट के जरिए पत्रकारिता में एंट्री मिली. शुरुआत नेटवर्क 18 से हुई और अब ITV नेटवर्क के साथ जुड़ा हूं. पत्रकारिता में 3 साल से ज्यादा का अनुभव हो चुका है और स्पोर्ट्स पर अच्छी पकड़ है. क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और अन्य स्पोर्ट्स इवेंट्स कवर करता हूं. WWE की स्टोरीज लिखना बहुत ही ज्यादा पसंद है.

Share
Published by
Satyam Sengar

Recent Posts

भारत की CERVAVAC को WHO की मंजूरी, सर्वाइकल कैंसर के खिलाफ बड़ी उपलब्धि, दुनियाभर में बढ़ेगी सुरक्षा

Cervical Cancer Vaccine: भारत में विकसित HPV वैक्सीन CERVAVAC को विश्व स्वास्थ्य संगठन ने 25…

Last Updated: October 5, 2026 22:05:27 IST

2 साल तक किसी ने नहीं खरीदी मिथुन की ये फिल्म, रिलीज के बाद ऐसी चली कि बन गई सुपरहिट, लता-शब्बीर के गानों ने बदली किस्मत

Mithun Chakraborthy Film: बॉलीवुड में कई फिल्में ऐसी रही हैं, जो शुरुआत में तो नहीं…

Last Updated: October 5, 2026 22:04:51 IST

Kainchi Dham Traffic: कैंची धाम पर भीड़ ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, हनुमान अंश का दिखा तगड़ा इफेक्ट

Kainchi Dham Traffic: नीम करोली बाबा के जीवन पर बनी फिल्म ‘हनुमान अंश’ की सफलता…

Last Updated: October 5, 2026 21:22:18 IST

Mumbai Flim City Fire: मुंबई फिल्म सिटी में लगी भीषण आग! ‘पति पत्नी और पंगा 2’ और ‘हसल 5’ का सेट जलकर हुआ खाक; देखें VIDEO

Mumbai Flim City Fire Video: मुंबई के फिल्म सिटी से एक डरावने हादसे की खबर…

Last Updated: October 5, 2026 20:45:49 IST

Hanuman Ansh Telugu trailer: ‘हनुमान अंश’ की अब तेलुगु में एंट्री, इस तारीफ को होगी रिलीज, दमदार ट्रेलर आया सामने

Hanuman Ansh Telugu trailer: नीम करोली बाबा के जीवन से प्रेरित फिल्म ‘हनुमान अंश’ ने…

Last Updated: October 5, 2026 20:34:47 IST

SIR में क्या होता है Form 6-7? जानिए एक ऑनलाइन बदलाव पर क्यों मचा है देश भर में बवाल

SIR प्रक्रिया में आखिर 'फॉर्म 6' को लेकर इतना बवाल क्यों मचा है? जानिए कैसे…

Last Updated: October 5, 2026 20:27:54 IST