Bael Murabba Recipe: गर्मी में बेल आपकी सेहत के लिए किसी सुपरफूड से कम नहीं है. इसके जूस में कई पोषक तत्व होते हैं जो इसे आम से खास बनाता है. यही नहीं, बेल मुरब्बा भी सेहत के लिए अधिक फायदेमंद साबित हो सकता है. अब सवाल है कि आखिर, बेल में कौन-कौन से पोषक तत्व होते हैं? बेल किन बीमारियों में फायदेमंद है? बेल का मुरब्बा बनाने के लिए क्या-क्या चाहिए?
जानिए, घर पर बेल का मुरब्बा बनाने का आसान तरीका. (Meta AI)
Bael Murabba Recipe: गर्मी अपने साथ कई परेशानियों को लेकर आती है. अगर सावधानी न बरती जाए तो कई गंभीर बीमारियों की वजह बन सकती है. हालांकि, आपका हेल्दी खानपान परेशानियों से बचा सकती है. आज हम आपको एक ऐसे सदाबहार फल के बारे में बताएंगे, जिसे आप कई तरह से सेवन कर सकते हैं. इसका नाम है बेल फ्रूट. बेल फ्रूट जिसे क्विंस, गोल्डन एप्पल, वुड एप्पल, जापानी बिटर ऑरेंज या स्टोन एप्पल के नाम से भी जाना जाता है. गर्मी में बेल आपकी सेहत के लिए किसी सुपरफूड से कम नहीं है. इसके जूस में कई पोषक तत्व होते हैं जो इसे आम से खास बनाता है. यही नहीं, बेल मुरब्बा भी सेहत के लिए अधिक फायदेमंद साबित हो सकता है. इसका सबसे बड़ा फायदा यही है कि, आप इसका मुरब्बा बनाकर लंबे समय तक स्टोर भी कर सकते हैं. अब सवाल है कि आखिर, बेल में कौन-कौन से पोषक तत्व होते हैं? बेल किन बीमारियों में फायदेमंद है? बेल का मुरब्बा बनाने के लिए क्या-क्या चाहिए? मुरब्बा बनाने का आसान तरीका क्या है? आइए जानते हैं इस बारे में-
verywellfit.com की रिपोर्ट के मुताबिक, बेल में कैलोरी, फैट, कार्बोहाइड्रेट्स, फाइबर, प्रोटीन विटामनन सी, ए, फास्फोरस, कैल्शियम, पोटेशियम, कैल्शियम, मैग्नीशियम, आयरन, कॉपर, जिंक और क्रोमियम जैसे मिनरल्स भी पाए जाते हैं.
बेल में कई तरह के फाइटोकेमिकल्स होते हैं जैसे एल्कलॉइड, फ्लेवोनोइड और फेनोलिक एसिड, प्रोटोकैटेचुइक एसिड, गैलिक और एलेजिक एसिड. ये दस्त रोधी माना गया है तो वहीं ये लिवर के लिए भी फायदेमंद होता है. ये फल डायबिटीज वालों के लिए भी सही माना जाता है. यही नहीं,
बेल फ्रूट- 1 किलोग्राम
पानी- अंदाजानुसार
चीनी- मिठास के लिए
धागे वाली मिश्री- 1 किलो (अगर चीनी न हो तो)
हरी इलायची का पाउडर- आधा छोटा चम्मच (टेस्ट के लिए)
घर पर बेल का मुरब्बा बनाने के लिए सबसे पहले पके हुए बेल लेकर पानी से अच्छी तरह से धो लें और फिर कपड़े से पोंछकर सुखा लें. फिर बेल का छिलका काफी सख्त होता है, इसलिए बेलन या फिर किसी भारी चीज से आप इसको चटका लें. इसके बाद आप चाकू की मदद से इसे छिलके से पूरा साबुत अलग करें ताकि टुकड़े काटने में आसानी हो. आप चाहें तो बेल को छोटे टुकड़ों में काट सकते हैं या फिर थोड़े मोटे स्लाइस में गोल-गोल काट लें. अब आपको एक पैन में पानी उबलने के लिए रखना है और फिर इसमें स्टीमर बास्केट लगानी है. जब पानी तेजी से उबलने लगे तो और भाप निकलना शुरू हो जाए तो आप बेल के टुकड़े बास्केट में डालकर ढक दें. 8 से 10 मिनट में बेल पककर तैयार हो जाएंगे. इसके बाद आप गैस ऑफ करके ये बेल स्टीमर से निकालकर किसी बर्तन में रख लें.
दूसरी तरफ, एक बड़ा पैन लेकर उसमें मिश्री डालें. ध्यान रखें कि 1 किलो मिश्री है तो 1 लीटर पानी एड करें. आप चाहे तो कम मिश्री भी ले सकते हैं जितनी जरूरी लगे. अब आपको इसे तब तक उबालना है जब तक कि गाढ़ी चाशनी न तैयार हो जाए. इसमें कम से कम 30-35 मिनट लग सकते हैं. अब तैयार चाशनी में इलायची पाउडर डालें और फिर बेल के टुकड़े इसमें एड कर दें. करीब 5 मिनट तक बेल के टुकड़ों के साथ चाशनी को पका लें और फिर गैस ऑफ कर दें. इस तरह से तैयार किया गया बेल का मुरब्बा फायदेमंद रहता है. आप इसे कांच के एयर टाइठ कंटेनर में भरकर स्टोर कर लें.
Supreme Court on Hinduism: सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को मुख्य न्यायाधीश (CJI) सूर्यकांत की अध्यक्षता…
Sone ka Bhav Gold Price Today 13 May 2026: सोने की कीमती में लगातार इजाफा…
Prateek Yadav Death: भारत के वो 5 नेता जिनके बेटों की संदिग्ध परिस्थितियों में निधन…
सूरत (गुजरात) [भारत], 13 मई: गुजरात हायर सेकेंडरी बोर्ड मार्च 2026 के बोर्ड परीक्षा का…
CBSE 12th Result 2026 Today: 12वीं कक्षा की परीक्षा देने वाले 18 लाख से ज्यादा…
IPL 2026 Orange Cap List: गुजरात टाइटंस के सलामी बल्लेबाज साईं सुदर्शन ने ऑरेंज कैप…