मेरिकी मिडटर्म चुनाव में डेमोक्रेट्स की जीत से डॉलर, कच्चे तेल और ट्रंप की टैरिफ नीति पर क्या असर होगा? जानिए भारत की अर्थव्यवस्था के लिए इसके क्या मायने हैं।
US midterm elections 2026: अमेरिका में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की पार्टी को मिडटर्म चुनाव में बड़ा झटका लगता हुआ नजर आ रहा है. डेमोक्रेटिक पार्टी, रिपब्लिकन से आगे है. यानी कि इसका असर सिर्फ अमेरिका की राजनीति पर नहीं, बल्कि दुनिया की अर्थव्यवस्था और भारत के बाजारों पर भी पड़ सकता है.अमेरिकी डॉलर में गिरावट, ट्रेजरी बॉन्ड की यील्ड में कमी और कच्चे तेल की कीमतों में संभावित नरमी, ये कुछ ऐसे संकेत हैं, जिन पर निवेशकों की नजर है.लेकिन सवाल है कि भारत पर क्या असर होगा? क्या ट्रंप की नीतियों पर लगाम लगेगी? क्या भारत को सस्ता कच्चा तेल और विदेशी निवेश का फायदा मिलेगा?
अमेरिका में राष्ट्रपति का कार्यकाल चार साल का होता है.इस दौरान दो साल बाद संसद के लिए चुनाव होते हैं, जिन्हें मिडटर्म चुनाव कहा जाता है.इन चुनावों में प्रतिनिधि सभा की सभी 435 सीटों और सीनेट की कुछ सीटों पर मतदान होता है.अगर राष्ट्रपति की पार्टी इन चुनावों में कमजोर पड़ती है, तो विपक्ष को कानून बनाने और सरकार की नीतियों पर सवाल उठाने का ज्यादा मौका मिलता है.यही वजह है कि बाजार डेमोक्रेट्स की संभावित जीत को ट्रंप की नीतियों पर लगाम लगने के संकेत के तौर पर देख रहा है.
भारत अपनी जरूरत का बड़ा हिस्सा विदेशों से कच्चे तेल के रूप में आयात करता है.इसलिए तेल की कीमतों में गिरावट भारत के लिए राहत लेकर आ सकती है.अमेरिका और ईरान के बीच तनाव के कारण तेल की कीमतों में तेजी देखने को मिली है.अब बाजार को उम्मीद है कि अगर डेमोक्रेट्स मजबूत होते हैं, तो वे ट्रंप पर ईरान संघर्ष से पीछे हटने का दबाव बना सकते हैं.अगर ऐसा होता है, तो वैश्विक बाजार में तेल की सप्लाई को लेकर चिंता कम हो सकती है और कीमतों को राहत मिल सकती है.हालांकि, यह जरूरी नहीं कि डेमोक्रेट्स की जीत के बाद ट्रंप तुरंत अपनी नीति बदल दें.अमेरिकी राष्ट्रपति के पास कई ऐसे कार्यकारी अधिकार हैं, जिनके जरिए वे कांग्रेस की असहमति के बावजूद फैसले ले सकते हैं.
डेमोक्रेट्स की जीत से अमेरिकी वित्तीय कंपनियों, ऊर्जा क्षेत्र और बड़ी टेक कंपनियों पर दबाव बढ़ सकता है.डेमोक्रेट्स आमतौर पर बड़ी कंपनियों पर सख्त निगरानी, पर्यावरण संबंधी नियमों और तकनीकी कंपनियों की जवाबदेही बढ़ाने की बात करते हैं.ऐसे में बैंकों और वित्तीय कंपनियों के लिए नियम सख्त हो सकते हैं.तेल और गैस कंपनियों को पर्यावरण संबंधी चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है.वहीं, बड़ी टेक कंपनियों पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और डेटा के इस्तेमाल को लेकर निगरानी बढ़ सकती है.इसके अलावा, बाजार को भविष्य में टैक्स बढ़ने की आशंका भी सता सकती है.
ट्रंप की टैरिफ नीति यानी आयात पर शुल्क लगाने के फैसलों पर भी डेमोक्रेट्स सवाल उठा सकते हैं.अगर डेमोक्रेट्स कांग्रेस में मजबूत होते हैं, तो वे इन फैसलों की जांच और उन्हें चुनौती देने की कोशिश कर सकते हैं.लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि अमेरिकी टैरिफ तुरंत खत्म हो जाएंगे.व्यापार नीति पर ट्रंप के पास अभी भी काफी अधिकार हैं.इसलिए भारत समेत उन देशों की कंपनियों को सतर्क रहना होगा, जिनका कारोबार अमेरिकी बाजार और वैश्विक सप्लाई चेन पर निर्भर है.
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और डेटा सेंटर में निवेश अमेरिका की अर्थव्यवस्था का एक बड़ा हिस्सा बनता जा रहा है.मॉर्गन स्टेनली के मुताबिक, AI में निवेश और इंफ्रास्ट्रक्चर का विस्तार जारी रह सकता है.लेकिन डेटा सेंटर कहां बनेंगे और उनके लिए बिजली-पानी जैसी सुविधाएं कैसे उपलब्ध होंगी, इसमें अमेरिकी राज्यों और स्थानीय सरकारों की भूमिका बढ़ सकती है.अगर कांग्रेस में राजनीतिक मतभेद बढ़ते हैं, तो AI सेक्टर के लिए एक समान राष्ट्रीय नीति बनाना मुश्किल हो सकता है.
भारत के लिए सबसे बड़ा फायदा डॉलर, बॉन्ड यील्ड और कच्चे तेल की कीमतों में संभावित गिरावट से हो सकता है.कमजोर डॉलर से रुपये पर दबाव घट सकता है.अमेरिकी ट्रेजरी यील्ड में गिरावट से विदेशी निवेशकों के लिए भारतीय बाजार आकर्षक बन सकते हैं.वहीं, सस्ता कच्चा तेल भारत के आयात बिल और महंगाई को कम करने में मदद कर सकता है.हालांकि, भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर अभी कोई बड़ा बदलाव होने की उम्मीद नहीं है.एमके ग्लोबल के मुताबिक, डेमोक्रेट्स की जीत से इस समझौते की संभावनाओं में खास सुधार नहीं दिखता.
डेमोक्रेट्स की जीत का असली महत्व सिर्फ आज की नीतियों में बदलाव नहीं, बल्कि 2028 के राष्ट्रपति चुनाव की संभावनाओं में भी छिपा है.अगर डेमोक्रेट्स को बड़ी जीत मिलती है, तो यह संकेत हो सकता है कि अमेरिकी मतदाता ट्रंप की नीतियों से असंतुष्ट हैं.यानी मिडटर्म चुनाव का नतीजा सिर्फ अमेरिका की राजनीति नहीं, बल्कि आने वाले वर्षों में वैश्विक अर्थव्यवस्था, निवेश और भारत के लिए भी एक अहम संकेत साबित हो सकता है.
यह भी पढ़ें: Gold Silver Price: सोने और चांदी पर ट्रंप के हारने का असर, अचानक बढ़ी कीमते; जानें कितना महंगा हुआ गोल्ड
Narak Chaturdashi 2026 Date: नरक चतुर्दशी 8 नवंबर को मनाई जाएगी. जानें अभ्यंग स्नान का…
Watch Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो इन दिनों काफी वायरल हो रहा है, जिसे…
IRDAI ने मोटर इंश्योरेंस के लिए चार-स्तरीय व्यवस्था लागू की है। 15 दिसंबर से कार-बाइक…
West Bengal Crime: दक्षिण दिनाजपुर में पत्नी की हत्या के बाद आरोपी मंदिर में उसका…
Deepak Rawat Biography: उत्तराखंड के मशहूर IAS ऑफिसर दीपक रावत एक बार फिर सुर्खियों में…
Kanpur News: उत्तर प्रदेश के कानपुर में जमीनी विवाद का मामला सामने आया है. इस…