Gurugram News: हरियाणा के गुरुग्राम में ब्रिटेन से भारत लौटे 35 वर्षीय इंजीनियर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. उनका शव होटल के कमरे में बने लग्जरी बाथटब में मिला.
गुरुग्राम में विदेश से आए इंजीनियर की मौत
Gurugram News: हरियाणा के गुरुग्राम से हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां ब्रिटेन से भारत लौटे 35 वर्षीय इंजीनियर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. उनका शव होटल के कमरे में बने लग्जरी बाथटब यानी जकूजी में मिला. हैरानी की बात यह है कि कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था और होटल के सीसीटीवी कैमरों में भी कोई बाहरी व्यक्ति कमरे में जाता हुआ दिखाई नहीं दिया. ऐसे में इंजीनियर की मौत कई सवाल खड़े कर रही है. शुरुआती जांच में आशंका जताई जा रही है कि उनकी मौत हार्ट अटैक के कारण हुई है.
मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के आगरा निवासी 35 वर्षीय प्रांजिल पाठक के रूप में हुई है. वे ब्रिटेन के मैनचेस्टर में एक मल्टीनेशनल कंपनी में इंजीनियर के पद पर काम करते थे.
कहा जा रहा है कि प्रांजिल की शादी तय हो गई थी और वो शॉपिंग करने के लिए भारत आए थे. इस दौरान वह उत्तराखंड के ऋषिकेश भी गए थे. सोमवार को वहां से लौटने के बाद वह दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पहुंचे. यहां उन्होंने अपने एक दोस्त को फ्लाइट में बैठाकर विदा किया. इसके बाद प्रांजिल गुरुग्राम के सेक्टर-53 स्थित ओरसम होटल पहुंचे. उन्होंने रात रुकने के लिए होटल में कमरा बुक कराया था. होटल प्रबंधन ने उन्हें तीसरी मंजिल पर कमरा नंबर 302 दिया था.
होटल कर्मचारियों को देर शाम करीब 8 बजे कमरे में किसी अनहोनी की आशंका हुई. इसके बाद जब उन्होंने जांच की तो प्रांजिल जकूजी के पानी में अचेत अवस्था में पड़े मिले. होटल प्रबंधन ने तुरंत डॉक्टर को बुलाया। डॉक्टर ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया. इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई.
सूचना मिलते ही सेक्टर-53 थाना पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची. पुलिस ने कमरे की जांच की और जरूरी साक्ष्य जुटाए. होटल की तीसरी मंजिल और मुख्य गेट पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली गई. शुरुआती जांच में कोई बाहरी व्यक्ति प्रांजिल के कमरे में जाता हुआ नहीं दिखा. कमरे का दरवाजा भी अंदर से बंद मिला था. फिलहाल प्रांजिल की मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल सकेगा.
ये भी पढ़ें: Kanika Kapoor Separation: शादी के 4 साल बाद टूटा कनिका कपूर का रिश्ता, पति गौतम हाथीरमानी से अलग होने का किया ऐलान
Narak Chaturdashi 2026 Date: नरक चतुर्दशी 8 नवंबर को मनाई जाएगी. जानें अभ्यंग स्नान का…
Watch Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो इन दिनों काफी वायरल हो रहा है, जिसे…
IRDAI ने मोटर इंश्योरेंस के लिए चार-स्तरीय व्यवस्था लागू की है। 15 दिसंबर से कार-बाइक…
West Bengal Crime: दक्षिण दिनाजपुर में पत्नी की हत्या के बाद आरोपी मंदिर में उसका…
Deepak Rawat Biography: उत्तराखंड के मशहूर IAS ऑफिसर दीपक रावत एक बार फिर सुर्खियों में…
Kanpur News: उत्तर प्रदेश के कानपुर में जमीनी विवाद का मामला सामने आया है. इस…