Delhi News: दिल्ली में सरकारी योजनाओं का फायदा लेने के लिए अभी दफ्तरों के चक्कर लगाने पड़ते हैं. हालांकि आने वाले समय में आप घर बैठे दिल्ली की सभी योजनाओं का डेटा चेक कर सकेंगे और उनके लिए आवेदन भी कर सकेंगे.
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता
Delhi News: दिल्ली में सरकारी योजनाओं का फायदा उठाने के लिए अब लोगों को बार-बार कागजों की फाइल लेकर दफ्तरों और विभागों के चक्कर नहीं काटने पड़ सकते हैं. बुजुर्ग पेंशन हो, विधवा पेंशन या फिर राशन कार्ड से जुड़ी सुविधा, इन सबके लिए दस्तावेजों के सत्यापन की प्रक्रिया आसान बनाने की तैयारी चल रही है. दिल्ली सरकार एक ऐसा डिजिटल सिस्टम तैयार कर रही है, जहां अलग-अलग विभागों में दर्ज नागरिकों की जानकारी एक ही जगह उपलब्ध होगी. इस परियोजना का नाम दिल्ली यूनिफाइड डेटा हब (D-UDH) रखा गया है और इसे अप्रैल 2027 तक शुरू करने का लक्ष्य है.
अभी अलग-अलग योजनाओं के लिए लोगों को कई तरह के दस्तावेज देने पड़ते हैं. कई बार एक ही जानकारी का सत्यापन अलग-अलग विभागों में दोबारा होता है. नई व्यवस्था में विभागों के डेटाबेस आपस में जोड़े जाएंगे, ताकि जरूरी जानकारी पहले से उपलब्ध हो सके. इससे आवेदन की प्रक्रिया आसान होने और फर्जी लाभार्थियों की पहचान करने में मदद मिलने की उम्मीद है.
इस योजना की शुरुआत खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के रिकॉर्ड से करने की तैयारी है. राशन कार्ड और आधार से जुड़े विवरणों के आधार पर परिवारों की पहचान तैयार की जाएगी. इसके लिए फैमिली आईडी बनाने का प्रस्ताव है. जिन परिवारों के पास राशन कार्ड नहीं है, उनके लिए भी पोर्टल पर आईडी बनवाने का विकल्प देने की योजना है. इसमें परिवार के सदस्यों की सहमति जरूरी होगी.
D-UDH के साथ सिंगल साइन-ऑन यानी SSO सुविधा भी विकसित की जाएगी. इसका मतलब है कि नागरिकों को अलग-अलग सरकारी पोर्टल पर बार-बार लॉगिन करने की जरूरत नहीं पड़ेगी. एक ही लॉगिन से कई सेवाओं तक पहुंच संभव होगी. हर नागरिक का गोल्डन रिकॉर्ड और यूनिक डिजिटल पहचान संख्या (UHDID) बनाने की भी योजना है.
परियोजना के लिए सलाहकार नियुक्त किया जा चुका है. दिसंबर 2026 तक डिजाइन और टेंडर प्रक्रिया, फरवरी 2027 तक विभागों का एकीकरण और मार्च में टेस्टिंग पूरी करने का लक्ष्य है. अप्रैल 2027 में प्लेटफॉर्म लाइव करने की तैयारी है. प्रस्तावित सिस्टम से करीब 4.10 लाख बुजुर्ग पेंशन लाभार्थियों, 3.50 लाख विधवा पेंशन लाभार्थियों, 45 हजार लाडली योजना लाभार्थियों और 15.50 लाख राशन कार्डधारी परिवारों को फायदा पहुंचने की संभावना है.
ये भी पढ़ें: क्या यूपी में अखिलेश यादव ने कांग्रेस के साथ किया गलत? दिया इतने सीटों का ऑफर; नंबर सुन भड़क जाएंगे कार्यकर्ता
Honda CB500 vs NX500: जानें भारत में दोनों बाइक्स की कीमत, इंजन, पावर, फीचर्स, डिजाइन…
हरिद्वार (उत्तराखंड) [भारत], 24 नवंबर: अखिल विश्व गायत्री परिवार के शताब्दी वर्ष के कार्यक्रम में…
Maharashtra Murder Case: महाराष्ट्र के पिंपरी-चिंचवड़ के हिंजवड़ी में हैरान करने वाला मामला सामने आया…
Vaibhav Sooryavanshi World Record: वैभव सूर्यवंशी ने लिस्ट-ए क्रिकेट का इतिहास बदलकर रख दिया है.…
Vaibhav Suryavanshi century: वैभव सूर्यवंशी ने एसीसी मेंस एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 में यूएई…
Multiple Marriages Fraud: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया…