Live TV
Search
Home > बिज़नेस > IPL 2026: कितनी है Vaibhav Suryavanshi की सैलरी? 15 साल के खिलाड़ी का नेटवर्थ जान पकड़ लेंगे माथा

IPL 2026: कितनी है Vaibhav Suryavanshi की सैलरी? 15 साल के खिलाड़ी का नेटवर्थ जान पकड़ लेंगे माथा

Vaibhav Suryavanshi Net worth: वैभव सूर्यवंशी की आईपीएल सैलरी 2026 सीज़न के लिए ₹1.10 करोड़ है. आईपीएल 2025 मेगा-ऑक्शन में 13 साल की उम्र में ऐतिहासिक रूप से साइन किए जाने के बाद राजस्थान रॉयल्स (RR) ने उन्हें उनके ओरिजिनल ऑक्शन प्राइस पर रिटेन किया. राजस्थान ने 2025 मेगा-ऑक्शन में वैभव को उनके बेस प्राइस ₹30 लाख से ₹1.10 करोड़ में खरीदा.

Written By: Divyanshi Singh
Last Updated: April 11, 2026 10:46:05 IST

Mobile Ads 1x1

Vaibhav Suryavanshi: राजस्थान रॉयल्स के ओपनर वैभव सूर्यवंशी ने शुक्रवार को गुवाहाटी में आईपीएल 2026 के मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ 15 गेंदों पर 50 रन बनाए। यह सूर्यवंशी का आईपीएल 2026 सीज़न का दूसरा 15 गेंदों में अर्धशतक था. वैभव सूर्यवंशी ने 26 गेंदों पर 78 रन बनाए जिसमें राजस्थान रॉयल्स ने डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को छह विकेट से हराया और 2 ओवर बाकी रहते 202 रन का टारगेट हासिल किया.वैभव को हमेशा से एक स्पेशल टैलेंट कहा जाता रहा है लेकिन उनके इस पारी ने साबित कर दिया कि  इस IPL में वैभव को लेकर जो क्रेज़ है, वह शायद किसी और को खेलते हुए देखने के क्रेज़ से कहीं ज़्यादा है. तो चलिए जानते हैं कि 15 साल राजस्थान रॉयल्स के ओपनर की नेट वर्थ कितनी हैं और वो क्रिकेट के अलावा और कहां-कहां से कमाई करते हैं.

वैभव सूर्यवंशी की IPL 2026 सैलरी क्या है?

वैभव सूर्यवंशी की आईपीएल सैलरी 2026 सीज़न के लिए ₹1.10 करोड़ है. आईपीएल 2025 मेगा-ऑक्शन में 13 साल की उम्र में ऐतिहासिक रूप से साइन किए जाने के बाद राजस्थान रॉयल्स (RR) ने उन्हें उनके ओरिजिनल ऑक्शन प्राइस पर रिटेन किया. राजस्थान ने 2025 मेगा-ऑक्शन में वैभव को उनके बेस प्राइस ₹30 लाख से ₹1.10 करोड़ में खरीदा.

BCCI से भी होती है कमाई

अपनी आईपीएल कमाई के अलावा वैभव को BCCI से भी अच्छी-खासी रकम मिलती है. अंडर-19 लेवल पर बोर्ड उन्हें प्लेइंग इलेवन का हिस्सा होने के लिए हर मैच में 20000 रुपये की फीस देता है. एक रिजर्व प्लेयर के तौर पर वैभव को हर मैच में 10000 रुपये मिलते हैं. इसके अलावा बीसीसीआई अंडर-19 टूर्नामेंट जीतने पर इनामी रकम भी देता है. हाल ही में बीसीसीआई ने अंडर-19 वर्ल्ड कप जीतने पर 7.5 करोड़ रुपये की प्राइज मनी दी जिसमें हर खिलाड़ी को ₹40 लाख मिले. वहीं डोमेस्टिक क्रिकेट में वैभव हर दिन 40000 रुपये कमाते हैं. इसका मतलब है कि वह चार दिन के रणजी ट्रॉफी मैच के लिए 1.60 लाख रुपये कमाते हैं. गौरतलब है कि वैभव ने अब तक 8 फर्स्ट-क्लास मैच खेले हैं.

वैभव की अभी नेट वर्थ कितनी है?

रिपोर्ट्स के मुताबिक 14 साल के वैभव सूर्यवंशी की नेट वर्थ अभी लगभग 2.5 करोड़ रुपये है जो उन्हें आईपीएल और बीसीसीआई से मिलने वाली रकम पर आधारित है. 

MORE NEWS