Live TV
Search
Home > मनोरंजन > Box Office: ओपनिंग डे पर ही ‘डकैत’ ने ‘धुरंधर 2’ को दे डाली टक्कर, फिल्मों के लिए कैसा रहा शुक्रवार का दिन?

Box Office: ओपनिंग डे पर ही ‘डकैत’ ने ‘धुरंधर 2’ को दे डाली टक्कर, फिल्मों के लिए कैसा रहा शुक्रवार का दिन?

Box Office Report: बीते शुक्रवार यानी को सिनेमाघरों में मृणाल ठाकुर और अदिवि शेष की फिल्म 'डकैत' रिलीज हुई. अब इसकी टक्कर बॉक्स ऑफिस पर 'धुरंधर 2' से हो रही है. जानिए फिल्म ने कितनी कमाई की.

Written By:
Last Updated: 2026-04-13 11:26:12

Mobile Ads 1x1
लगभग एक महीने से रणवीर सिंह अभिनीत ‘धुरंधर 2’ सिनेमाघरों में छाई हुई है. इस फिल्म ने भारतीय सिनेमा इतिहास के कई रिकॉर्ड को तोड़ दिया है. अब 10 अप्रैल को थिएटर में एक और फिल्म ‘डकैत’ रिलीज हुई. इस फिल्म ने ओपनिंग डे पर ही ‘धुरंधर 2’ को टक्कर देने का काम किया. आखिर शुक्रवार के दिन कितनी रही फिल्मों की कमाई? 

‘डकैत’ ने लिए पहले दिन कितने कमाए?

मृणाल ठाकुर, अदिवि शेष और अनुराग कश्यप अभिनीत फिल्म ने रिलीज के पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 6.50 करोड़ रुपये कमाए. अब यह देखना दिलचस्प होगा कि इस फिल्म के लिए वीकएंड कैसा साबित होता है. 

‘डकैत’ फिल्म के बारे में

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ‘डकैत’ का बजट 70 से 80 करोड़ रुपये बताया जा रहा है. फिल्म की कहानी लव स्टोरी पर आधारित है, जिसमें हीरो को लगता है कि उसकी प्रेमिका ने उसे धोखा दिया है. इस वजह से वह उससे बदला लेने के लिए 13 साल बाद जेल से भागता है. फिर पूरी कहानी प्यार, नफरत और मजबूरी के इर्द-गिर्द घूमती है. हालांकि, निर्देशक फिल्म की कहानी को लेकर बहुत स्पष्ट नहीं नजर आते हैं और बार-बार भटक जाते हैं. लेकिन अदिवि शेष और मृणाल ठाकुर का अभिनय शानदार है. 

‘धुरंधर 2’ ने कितनी कमाई की?

रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2 ने’ को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 23 दिन हो चुके हैं. शुक्रवार को फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर सैकनिल्क के मुताबिक 6.70 करोड़ रुपये कमाए. वहीं इसने गुरुवार को 7.15 करोड़ रुपये कमाए थे. अब फिल्म की कमाई में गिरावट देखने को मिल रही है. फिल्म ने अभी तक 23 दिनों में इंडियन बॉक्स ऑफिस पर कुल 1055.94 करोड़ रुपये कमा लिए हैं. 

‘डकैत’ और ‘धुरंधर 2’ में हुई टक्कर!

रिलीज के पहले दिन जहां ‘डकैत’ ने 6.5 करोड़ रुपये कमाए. वहीं ‘धुरंधर 2’ ने 23वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 6.70 करोड़ रुपये कमाए. अब देखना दिलचस्प होगा कि वीकएंड पर किसका पलड़ा भारी रहता है. 

MORE NEWS