Live
Search
Home > बिज़नेस > अब ट्रेन का सफर होटल जैसा! वंदे भारत स्लीपर में वेज -नॉनवेज के साथ मिलेगा डेजर्ट भी, फटाफट चेक कर लें मेन्यू

अब ट्रेन का सफर होटल जैसा! वंदे भारत स्लीपर में वेज -नॉनवेज के साथ मिलेगा डेजर्ट भी, फटाफट चेक कर लें मेन्यू

वंदे भारत स्लीपर ट्रेन फूड मेन्यू: IRCTC ने पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन में यात्रियों के लिए रिवाइज्ड खाने के मेन्यू ऑप्शन जारी किए हैं. ऐसे में चलिए विस्तार से जानें कि वंदे भारत स्लीपर ट्रेन में खाने के लिए क्या नया मेन्यू आया हैं.

Written By: Shristi S
Last Updated: 2026-02-09 15:54:32

Mobile Ads 1x1
Vande Bharat Sleeper Train Food Menu: इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन (IRCTC) ने पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन (Vande Bharat Sleeper Train) में यात्रियों के लिए रिवाइज्ड खाने के मेन्यू ऑप्शन जारी किए हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने 17 जनवरी को इस ट्रेन को हरी झंडी दिखाई थी और कामाख्या-हावड़ा-कामाख्या वंदे भारत स्लीपर एक्सप्रेस ने 22 जनवरी से अपना कमर्शियल ऑपरेशन शुरू कर दिया है. ऐसे में चलिए विस्तार से जानें कि वंदे भारत स्लीपर ट्रेन में खाने के लिए क्या नया मेन्यू आया हैं.

वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का मेन्यू को लेकर बड़ा बदलाव

बुधवार को, IRCTC ने घोषणा की कि हावड़ा-कामाख्या-हावड़ा वंदे भारत स्लीपर ट्रेन में यात्री शाकाहारी और मांसाहारी खाने के ऑप्शन में से चुन सकते हैं. 1 फरवरी को रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि वंदे भारत स्लीपर ट्रेन में जल्द ही मांसाहारी खाने का ऑप्शन भी शुरू किया जाएगा. इससे पहले, IRCTC द्वारा जारी मेन्यू के अनुसार, यात्रियों के लिए मछली और मांस सहित नॉन-वेज ऑप्शन उपलब्ध नहीं थे.

क्या हैं हावड़ा-कामाख्या वंदे भारत स्लीपर ट्रेन के लिए IRCTC का फूड मेन्यू?

IRCTC ने वंदे भारत स्लीपर (ट्रेन नंबर 27575) में हावड़ा से कामाख्या जाने वाले यात्रियों के लिए चाय, बिस्किट और मफिन के अलावा, तीन अलग-अलग फूड मेन्यू लिस्ट तैयार की हैं. IRCTC के अनुसार, ट्रेन नंबर 27575, हावड़ा-कामाख्या वंदे भारत स्लीपर में यात्रा करने वाले यात्रियों को बसंती पुलाव, घी चावल या हरे मटर पुलाव के साथ पराठा, चने की दाल, आलू गाजर मेथी मटर भाजी या झूरी आलू भाजी परोसी जाएगी.

खाने में मटर पनीर, चने की दाल या ढोकर दालना भी शामिल होगा. नॉन-वेज मेन्यू ऑप्शन में बंगाली चिकन करी, मुर्ग रोगिनी या मुर्गीर झोल होगा. वहीं डेजर्ट ऑप्शन में संदेश, काला जामुन या खीर कदम शामिल होंगे.

क्या हैं कामाख्या-हावड़ा वंदे भारत स्लीपर ट्रेन के लिए IRCTC का फूड मेन्यू?

इसी तरह, IRCTC ने वंदे भारत स्लीपर (ट्रेन नंबर 27576) में कामाख्या से हावड़ा जाने वाले यात्रियों के लिए भी चाय, बिस्किट और मफिन के अलावा,  तीन अलग-अलग फूड मेन्यू लिस्ट तैयार की हैं. IRCTC के अनुसार, ट्रेन नंबर 27576, कामाख्या-हावड़ा वंदे भारत स्लीपर में यात्रा करने वाले यात्रियों को जीरा चावल, जीरा कॉर्न पुलाव या किशमिश पुलाव के साथ तेहदार पराठा परोसा जाएगा. इसमें मिक्स दाल (अरहर, मूंग) और लेसेरा आलू भाजी, भिंडी आलू भाजी या बीन्स आलू भाजी भी शामिल होगी. खाने में पनीर मसाला या कढ़ाई पनीर भी होगा. नॉन-वेज खाने के ऑप्शन में चिकन मसाला, चिकन करी होगी. डेज़र्ट के ऑप्शन में नारियल बर्फी, लाल मोहन या रसगुल्ला शामिल होगा.

MORE NEWS

Home > बिज़नेस > अब ट्रेन का सफर होटल जैसा! वंदे भारत स्लीपर में वेज -नॉनवेज के साथ मिलेगा डेजर्ट भी, फटाफट चेक कर लें मेन्यू

Written By: Shristi S
Last Updated: 2026-02-09 15:54:32

Mobile Ads 1x1

MORE NEWS