Live TV
Search
Home > राज्य > बिहार > कटिहार में भीषण सड़क हादसा, बस और पिकअप की टक्कर में अब तक 13 लोगों की मौत, कई घायल

कटिहार में भीषण सड़क हादसा, बस और पिकअप की टक्कर में अब तक 13 लोगों की मौत, कई घायल

कटिहार सड़क हादसा: बिहार के कटिहार जिले में भीषण सड़क हादसे में 13 लोगों की मौत और 25 से अधिक लोगों के घायल होने की खबर सामने आ रही है. बताया जा रहा है कि बस ड्राइवर शराब के नशे में था. एक-दो जगह टक्कर मारते हुए गया था.

Written By:
Last Updated: 2026-04-11 22:39:48

Mobile Ads 1x1

Katihar Accident News: बिहार के कटिहार जिले से भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है. जानकारी के अनुसार, यह हादसा कोढ़ा थाना इलाके में हुआ है. इस हादसे में अब तक 13 लोगों की मौत की खबर सामने आ रही है. दरअसल, NH-31 पर बसगड़ा चौक के पास दातपुर मुसहरी चौक के नजदीक बस और पिकअप वैन के बीच जबरदस्त भिड़ंत हो गई. हादसा इतना भयानक था कि इसके चपेट में आने से 2 बाइक पर सवार 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई.

मीडिया रिपोर्ट्स के हवाले से खबर सामने आ रही है कि हरदा से पूर्णिया जा रही बस का चालक नशे की हालत में हालता में था और रास्ते में पहले भी एक-दो जगह टक्कर मार चुका था.

बस और पिकअप की हुई भिड़ंत

बताया जा रहा है कि जैसे ही बस दातपुर मुसहरी चौक के पास पहुंची तो सामने से आ रही पिकअप वैन से उसकी सीधी भिड़ंत हो गई. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पास से गुजर रही दो बाइक भी इसकी चपेट में आ गईं. हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. स्थानीय ग्रामीण और पुलिस तुरंत राहत-बचाव कार्य में जुट गए और घायलों को अस्पताल पहुंचाया जा रहा है. इलाके में मातम पसरा हुआ है और हर तरफ चीख-पुकार सुनाई दे रही है. पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया है.

10 से अधिक लोगों की मौत

घटनास्थल पर मौजूद लोगों के मुताबिक, इस भीषण सड़क हादसे में 10 से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है और 25 से अधिक लोगों के घायल होने की खबर सामने आ रही है. कई घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है. बस सीधे पिकअप से टकरा गई, जिसकी वजह से ये हादसा हो गया. लोगों ने बताया कि बस ड्राइवर शराब के नशे में धुत था. इस हादसे में दो बाइक भी चपेट में आ गईं, बाइक पर सवार चार लोगों की हादसे में मौत हो गई. लोगों ने कहा कि जिस वक्त हादसा हुआ सभी सहम गए. घायलों की मदद के लिए लोगों की भीड़ जुट गई.

Tags:

MORE NEWS