इससे बचने के लिए आपको हमेशा 2-6-10 का नियम अपनाना चाहिए. चलिए जानते हैं आखिर यह कैसा नियम है और आपके लिए कैसे फायदेमंद हो सकता है.
what is 2-6-10 rule: आजकल भारतीय टेक बाजार में स्मार्टफोन्स के एक से बढ़कर एक ऑप्शन आ चुके हैं कि ऐसे में लोग कंफ्यूज हो जाते हैं कि आखिर कौन सा स्मार्टफोन लेना उनके लिए किफायती रहेगा. देखा जाता है कि आमतौर पर लोग अपने बजट से ज्यादा का स्मार्टफोन (Budget Friendly Smartphones) ले लेते हैं. जोकि, उन्हें वित्तीय नुकसान पहुंचा सकता है. दरअसल, हम जब शोरूम पर स्मार्टफोन लेने जाते हैं तो चमचमाते फोन और दमदार फीचर्स को देखकर आकर्षित हो जाते हैं, जिससे अपनी कमाई से ज्यादा का फोन ले बैठते हैं.
इससे बचने के लिए आपको हमेशा 2-6-10 का नियम अपनाना चाहिए. चलिए जानते हैं आखिर यह कैसा नियम है और आपके लिए कैसे फायदेमंद हो सकता है.
दरअसल, 2-6-10 एक प्रकार का फॉर्मुला है, जिसे फाइनेंस के टर्म में इस्तेमाल किया जाता है. इस फॉर्मुला को अपनाकर आप अपने फाइनेंशियल लॉस होने से बचा सकते हैं और एक सस्ती और किफायती डील क्रैक कर सकते हैं. जब भी आप फोन लेने जाएं और किस्त कराएं तो इस फॉर्मुला को ध्यान में जरूर रखें ताकि आप खुद को महंगे फोन लेने से कंट्रोल कर सकें. अगर आप फोन लें भी तो एक सही कैलकुलेशन के साथ ईएमआई कराएं.
2-6-10 के नियमों में से सबसे पहला नियम यानि 2 आपको बताता है कि आपको फोन लेने से पहले अपना बजट पहले से ही तय कर लेना चाहिए. इस नियम के तहत आप यह ध्यान रखें कि आपकी जितनी सैलरी या महीने की इनकम है आपको उससे आधी कीमत का ही स्मार्टफोन लेना चाहिए.
2-6-10 के नियमों में से 6 का नियम आपको ईएमआई की अवधि के लिए सचेत करता है. इस नियम के तहत आपको कम से कम समय के लिए अपने फोन की ईएमआई को बनवाना चाहिए. लंबे समय के लिए फोन की ईएमआई कराने से बचना चाहिए. इसके लिए ज्यादा से ज्यादा 6 महीने की ईएमआई कराएं.
10 का नियम आपको स्मार्टफोन लेते समय खर्चे को संतुलित रखने के लिए सचेत करता है. इस फॉर्मुला के तहत आपको सैलरी से ज्यादा का फोन तो बिलकुल नहीं लेना चाहिए. कोशिश करें कि जितनी आपकी महीने की कमाई है आपको उसके 10 फीसदी तक का पैसा ही मोबाइल लेने में खर्च करना चाहिए इससे ज्यादा नहीं.
Vande Bharat Train: पटना-टाटानगर Vande Bharat Express में खाने की खराब क्वालिटी को लेकर एक…
Monalisa harassment claim: महांकुभ में रातोंरात वायरल होने वाली वायरल गर्ल मोनालिसा ने निर्देशक सनोज…
Danish Iqbal Interview: बॉलीवुड इंडस्ट्री में इन दिनों अगर किसी फिल्म की चर्चा है, तो…
Lowest Score in IPL: आईपीएल इतिहास में कई ऐसे मुकाबले रहे हैं जहां टीमें बेहद…
RCB New Chairman: बिरला ग्रुप समेत अन्य बड़े ग्रुप्स ने मिलकर आरसीबी की टीम को…
Tata Sierra Petrol Or Diesel: टाटा मोटर्स ने नवंबर 2025 में नई Sierra SUV लॉन्च…