उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां रानीसा रेस्टोरेंट के बिल्कुल सामने स्थित 'दिल्ली जूस शेक' पर लोगों की जान के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है, यहां ताजे और सेहतमंद जूस के नाम पर सड़े-गले और बदबूदार फलों का इस्तेमाल किया जा रहा है, ग्राहकों से ऊंची कीमतें वसूल कर उन्हें सीधे तौर पर 'बीमारी' परोसी जा रही है, यह मामला खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्यप्रणाली पर भी एक बड़ा सवालिया निशान खड़ा करता है, क्योंकि यह 'जुर्म' सरेआम एक व्यस्त सड़क पर अंजाम दिया जा रहा है.
Unnao Juice Scandal: सावधान रहने का वक्त आ गया है, क्योंकि आपकी एक छोटी सी लापरवाही आपको अस्पताल के बिस्तर तक पहुंचा सकती है उन्नाव के व्यस्ततम इलाके में स्थित ‘दिल्ली जूस शेक’ की दुकान पर स्वच्छता के नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं, दुकान के अंदर रखे फल पूरी तरह सड़ चुके हैं और उनमें कीड़े लगने की स्थिति है, इन्हीं फलों को मशीन में डालकर इनका रस निकाला जा रहा है, ऊपर से ताजे फल दिखाकर अंदरूनी तौर पर खराब और सस्ते फलों का इस्तेमाल किया जा रहा है ताकि मुनाफा ज्यादा कमाया जा सके, यह जूस पीने से टाइफाइड पीलिया और लिवर डैमेज जैसी गंभीर समस्याओं का खतरा है, स्थानीय लोगों ने इस ‘जुर्म’ का खुलासा किया है और अब प्रशासन से मांग की जा रही है कि इस दुकान को तुरंत सील किया जाए और दोषियों को सलाखों के पीछे भेजा जाए याद रखिए, आपकी सतर्कता ही आपका बचाव है बाहर कुछ भी खाने-पीने से पहले उसकी गुणवत्ता की जांच ज़रूर करें.
दोनों ही स्मार्टफोन्स फीचर्स में किफायती होने के साथ ही सात परफॉर्मेंस के मामले में…
दोनों बाइकें अपने सेगमेंट की बेस्ट मानी जाती हैं साथ ही साथ दोनों बाइकों में…
Lucknow Road Accident: लखनऊ में लापरवाही और तेज रफ़्तार से गाड़ी चलाने से जुड़ा एक…
UCC NEWS: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 10 जून को दिल्ली में भाजपा और एनडीए शासित…
Saharanpur News: यूपी के सहारनपुर में दिनदहाड़े पुलिस की बदमाशों के साथ आमने-सामने की मुठभेड़…
NEET UG 2026: NEET UG री- एग्जाम की गोपनियता को पूरी तरह सुरक्षित बनाने के…