<
Categories: मनोरंजन

Monalisa Harassment: मोनालिसा ने सनोज मिश्रा पर लगाया बैड टच का आरोप, ‘क्या पहली मूवी के लिए मुझसे रेप करवाओगे’

Monalisa harassment claim: महांकुभ में रातोंरात वायरल होने वाली वायरल गर्ल मोनालिसा ने निर्देशक सनोज मिश्रा पर बेहद गंभीर आरोप लगाए हैं. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में मोनालिसा ने कहा कि सनोज मिश्रा ने मुझे गलत तरीके से छुआ है.

Monalisa Sanoj Mishra Controversy: महाकुंभ में अपनी खूबसूरती की वजह से वायरल हुई मोनालिसा ने डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर बेहद गंभीर आरोप लगाए हैं. दरअसल, मोनालिसा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें मोनालिसा कहती हुई नज़र आ रही हैं कि मुझे पता है कि मुझ पर क्या बीती है क्या नहीं. ये बातें कहते-कहते वो फफक-फफक कर रो पड़ती हैं. इसके बाद वो आगे कहती हैं कि मुझे पता है कि सनोज मिश्रा कोई अच्छा इंसान नहीं हैं.

इसके अलावा, उन्होंने आगे कहा कि सनोज मिश्रा ने मुझे 10 बार बेहद बुरी तहर से टच किया. जब मैंने अपने परिवार वालों को बताया कि सनोज मिश्रा ने मुझे गलत तरीके से छुआ है तो मेरे परिवार वालों ने मेरा साथ नहीं दिया. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो की इंडिया न्यूज पुष्टि नहीं करता है. ये वीडियो एआई जेनरेटेड हो सकता है.

मोनालिसा ने सतीश मिश्रा पर लगाए गंभीर आरोप

ये बस मुझे पता है कि मुझपे क्या बीती है और क्या नहीं. मेरे साथ अन्नाय हुआ है. मुझे सिर्फ और सिर्फ इंसाफ चाहिए. सनोज मिश्रा ने मुझे बेहद बुरी तरह से छुआ. जब मैंने अपने परिवार वालों को बताया तो उन्होंने कहा कि नहीं-नहीं ये तुम्हारी पहली फिल्म है. इसके बाद मोनालिसा गुस्से में कहती है कि क्या फिल्म के लिए मेरा रेप करवाओगे.केरल में मीडिया से बात करते हुए मोनालिसा ने कहा कि मेरे और फरमान के पास अब बस एक ही रास्ता बचा है, वो है सुसाइड. अगर दिल्ली और मध्य प्रदेश की सरकार हमारी मदद नहीं करती है तो हम दोनों सुसाइड कर लेंगे. इसके अलावा, हमारे पास और कोई रास्ता नहीं बचा है.

फिल्मों के नाम पर करता है गलत काम

इसके अलावा, मोनालिसा ने कहा कि खुलेआम हमें काटने और मारने की धमकियां मिल रही हैं. हमारे पोस्टर जलाए जा रहे हैं. मैं सब सरकार से हाथ जोड़कर विनती करती हूं कि वो हमें सपोर्ट करें. इसके बाद मोनालिसा ने सनोज मिश्रा पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि जो सनोज मिश्रा कह रहे हैं कि मुझे मोनालिसा का नाम लेते हुए शर्म आ रही है, वो मेरी फिल्म का हिस्सा नहीं बनेगी. मुझे खुद उनकी फिल्म का हिस्सा नहीं बनना है. क्योंकि वो बेहद घटिया इंसान हैं. उनका नाम लेते हुए मुझे शर्म आ रही है. मुझे गंदा महसूस हो रहा है. वो छोटी-छोटी लड़कियों को फिल्म का झांसा देकर छेड़छाड़ करता है. वो वादा करता है कि मैं आपको ये फिल्म दूंगा. वो रोल दूंगा. वो फिल्मों के नाम पर गलत काम करता है.

Sohail Rahman

सोहेल रहमान, जो पिछले 6 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्हें राजनीति और खेल के मुद्दे पर लिखना काफी पसंद है. इसके अलावा, देश और दुनिया की खबरों को सरल और आम बोलचाल की भाषा में लोगों तक पहुंचाने का माद्दा रखते हैं. ITV Network में 24 अगस्त, 2024 से अपनी सेवा दे रहे हैं. इससे पहले, इंशॉट्स में करीब 5 साल अपनी सेवा दी है.

Recent Posts

Tibet Earthquake: तिब्बत में भूकंप से 16 लोगों की मौत, 54 घायल; सैकड़ों घर बर्बाद, सुबह-सुबह पाकिस्तान, चीन और अफगानिस्तान में भी कांपी धरती

Tibet Earthquake: नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NCS) के अनुसार, शुक्रवार सुबह भारतीय समय (IST) के…

Last Updated: October 23, 2026 08:19:49 IST

Jailer 2 Box Office Collection: 8वें दिन बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी रजनीकांत की फिल्म! अब तक कमा डाले इतने करोड़

Jailer 2 Box Office Collection Day 8: रजनीकांत की फिल्म 'जेलर 2' ने बॉक्स ऑफिस…

Last Updated: October 23, 2026 08:11:16 IST

Petrol Diesel Price 23 October 2026: पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी, जानें आपके शहर में आज क्या है कीमत?

Petrol Diesel Price 23 October 2026: दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई समेत देश के कई प्रमुख…

Last Updated: October 23, 2026 08:04:28 IST

Aaj ka Mausam 23 October 2026: आज 11 राज्यों में बरसेंगे बादल, पहाड़ों पर बर्फबारी से कांपेंगे मैदानी इलाके! IMD ने दी चेतावनी

Today Weather Update 23 October 2026: दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद और गुरुग्राम में हवा की क्वालिटी लगातार…

Last Updated: October 23, 2026 07:43:46 IST

Gurugram News: 24 घंटे से बिजली-पानी को तरसे लोग, सड़क पर उतरे तो लगा डेढ़ किलोमीटर लंबा जाम

Gurugram News: गुरुग्राम में बिजली गुल होने से लोगों को काफी परेशानी हो रही है.…

Last Updated: October 22, 2026 23:13:20 IST