<
Categories: बिज़नेस

क्या है AgriStack? अब एक जगह होगी फसल जमीन और बैंकिंग से जुड़ी सभी जानकारियां, कैसे है फायदेमंद

इसमें उनकी जानकारी एक सुरक्षित डिजिटल सिस्टम में दर्ज की जाती है. लेकिन, हममें से अधिकांश लोगो के मन में यह सवाल रहता है कि आखिर AgriStack क्या है और यह किस तरह काम करता है. चलिए जानते हैं विस्तार से.

what is AgriStack: आज का भारत तेजी से डिजिटल युग की ओर आगे बढ़ रहा है. यहां तक की गांव-देहात में भी ज्यादातर लोग न केवल शिक्षित हो रहे हैं बल्कि, डिजिटलाइजेशन की ओर आगे भी बढ़ रहे हैं. यही कारण है कि देश का किसान भी अब डिजिटल होता जा रहा है. किसानों के पास अपनी Farmer ID रहती है, जो यह बताती है कि यह किसान हैं. ऐसे ही फार्मिंग की दिशा में AgriStack भी एक अहम भूमिका निभा रहा है. लाखों किसानों को डिजिटल बनाने के लिए AgriStack से जोड़ा गया है.

इसमें उनकी जानकारी एक सुरक्षित डिजिटल सिस्टम में दर्ज की जाती है. लेकिन, हममें से अधिकांश लोगो के मन में यह सवाल रहता है कि आखिर AgriStack क्या है और यह किस तरह काम करता है. चलिए जानते हैं विस्तार से. 

क्या है AgriStack?

AgriStack एक प्रकार का डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जिसे मुख्य रूप से किसानों के लिए बनाया गया है. भारत सरकार द्वारा कृषि क्षेत्र को और आगे बढ़ाने और डिजिटल बनाने के लिए AgriStack को लाया गया है. AgriStack के जरिए किसानों के फसल, जमीन और बैंकिंग से जुड़ी सभी जानकारियों को एक जगह पर रखा जाएगा. इसके तहत किसानो को एक Farmer ID दी जाती है, जिसके जरिए किसान सभी सरकारी योजनाओं का न केवल लाभ उठा सकते हैं, बल्कि उनकी एक अलग पहचान बनती है. इसके जरिए वे फसलों और बीज पर सब्सिडी भी ले सकते हैं. 

किसानों के लिए कैसे रहेगा लाभकारी?

AgriStack के जरिए किसान अब अपना सारा डेटाबेस डिजिटली एक जगह पर रख सकेंगे और यह काफी सुरक्षित भी रहेगा. इसके अलावा किसानों को फार्मर आईडी के जरिए बीमा और फसलों की सब्सिडी भी मिल सकेगी. इसके जरिए किसान खेती से जुड़ी सलाह भी ले सकते हैं. इससे वे अपने इंश्योरेंस और खाते में ट्रांसफर होने वाली सब्सिडी और किसान सम्मान निधि आदि का भी पूरा हिसाब-किताब एक ही जगह पर रख सकेंगे. 

Kunal Mishra

कुनाल इंडिया न्यूज में बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रहे हैं. इनकी ऑटो और टेक पर काफी अच्छी पकड़ है. कुनाल पत्रकारिता में पिछले 6 साल से ज्यादा समय से सक्रिय हैं. इन्हें टेक-ऑटो की खबरों पर महारत हासिल है. ये वायरल खबरों के साथ बिजनेस सेक्शन पर भी काम करते हैं.

Recent Posts

Viral Video: बीच सड़क पर स्कॉर्पियो से ‘कुश्ती’ लड़ने लगे दो दोस्त, आधे घंटे तक मचाया तांडव! वीडियो वायरल

Gurugram Scorpio Viral Video: गुरुग्राम के धनवापुर में दो दोस्तों ने बीच सड़क पर अपनी…

Last Updated: April 5, 2026 21:18:29 IST

Delhi Water Crisis: दिल्ली के लाखों घरों में 48 घंटे नहीं आएगा पानी, चेक कर लें अपने इलाके

Delhi Water Crisis April 6 and 7: 'एनुअल फ्लशिंग प्रोग्राम' की वजह से सोमवार (6…

Last Updated: April 5, 2026 20:57:01 IST

‘वड़ा पाव गर्ल’ की आंखें हुईं नम, पति पर बेवफाई का लगाया आरोप, शेयर किया दर्द

हाल ही में चंद्रिका दीक्षित ने एक पोडकास्ट में अपने पति युगम के साथ अपने…

Last Updated: April 5, 2026 20:53:52 IST

हर 8वें पुरुष में शुक्राणुओं की संख्या कम! मर्दों में क्यों बढ़ रहा बांझपन? ऐसे बूस्ट करें फर्टिलिटी

Male Fertility Boost Tips: आजकल की अनहेल्दी लाइफस्टाइल का असर पुरुषों की फर्टिलिटी पर भी…

Last Updated: April 5, 2026 20:27:57 IST

जेल जाने से बाल-बाल बचीं सपना चौधरी! लखनऊ कोर्ट ने लगाया जुर्माना, बोलीं-‘मैं सही हूं’

हरियाणवी सिंगर और डांसर सपना चौधरी के खिलाफ जमानती वारंट जारी किया गया था, जिसके…

Last Updated: April 5, 2026 19:35:45 IST