आज के समय में लगभग हर तीसरे घर में हेयर स्ट्रेटनर देखने को मिल जाएगा. लोग इनसे अपने बालों को सीधा करते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि आप हेयर स्ट्रेटनर से कई और काम भी कर सकते हैं. आइए जानते हैं कि इनका इस्तेमाल कैसे करना है?
हेयर स्ट्रेटनर के अनोखे हैक्स
Hair Straightener Unique Hacks: आपने अक्सर पार्लर, घर या फंक्शन में लोगों को हेयर स्ट्रेटनर का इस्तेमाल करते हुए देखा होगा. अक्सर महिलाएं अपने बाल सीधे करने के लिए या बालों को स्टाइल करने के लिए हेयर स्ट्रेटनर का इस्तेमाल करती हैं. हालांकि सजने संवरने के लिए इस्तेमाल होने वाली ये मशीन केवल बालों को सीधा करने के लिए नहीं बल्कि घर के दूसरे कामों को भी आसान बना सकती है. बता दें कि हेयर स्ट्रेटनर की मदद से आप अपने घर के कई कामों को आसान बना सकते हैं. ये एक ऐसा गैजेट है, जो आपकी रोजाना लाइफस्टाइल की छोटी-छोटी मुश्किलों को आसानी से हल कर देगा.
अक्सर घरों में दाल, बिस्किट, नमकीन या चिप्स के पैकेट्स आधे खत्म होते हैं और आधे बच जाते हैं. ऐसे में अगर इन्हें सही से बंद न किया जाए, तो वो चीजें खराब हो जाती हैं. कई बार लोग इन्हें पोलीबैग्स में पैक करके रखते हैं. आप इसकी बजाय हेयर स्ट्रेटनर को हल्का गर्म करके खुले हुए पैकेट को धीरे से दबा दें. इससे प्लास्टिक आपस में चिपक जाएगी और पैकेट में रखी चीज भी खराब नहीं होगी.
अगर आपके घर में प्रेस खराब हो गई है और आपको जल्दी में कहीं जाना है, तो आप कॉलर और बाजू की सिलवटें हटाने के लिए हेयर स्ट्रेटनर का इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके अलावा आप क्राफ्टिंग के लिए भी हेयर स्ट्रेटनर का इस्तेमाल कर सकते हैं. फोम के फूलों को आकार देने और रिबन को घुमाने आदि के लिए इसका इस्तेमाल कर सकते हैं.
अगर आप अपने बेड को होटल जैसा लुक देना चाहते हैं, तो चादर बिछाने के बाद उसके कोनों पर स्ट्रेटनर चला दें. साथ ही पिलो कवर के किनारों पर स्ट्रेटनर चला दें. इससे शार्प और क्लीन लुक मिलेगा. हालांकि आपको हर काम में इस्तेमाल करते समय हेयर स्ट्रेटनर के तापमान का खास ख्याल रखना होगा. प्लास्टिक या नाजुक कपड़ों पर हेयर स्ट्रेटनर इस्तेमाल करते समय कम टेंपरेचर रखें.
Bhagalpur Couple Suicide Case: भागलपुर में एक प्रेमी जोड़े ने लव मैरिज कर जहर खा…
परफॉर्मेंस, फीचर्स, बजट में फिट बैठने के साथ ही यह दोनों कारें लुक्स में भी…
कुछ ही हजार की कीमत में आप एक अच्छा स्मार्टफोन ले सकते है, जो वास्तव…
Silver Import Rules Change: चांदी के व्यापार पर बड़ा फैसला लेते हुए केंद्र सरकार ने…
Vastu Tips: वास्तु शास्त्र में घर के हर हिस्से को खास महत्व दिया गया है.…
Andhra Pradesh Population Scheme: आंध्र प्रदेश के सीएम एन. चंद्रबाबू नायडू ने शनिवार को श्रीकाकुलम…