Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है. इसमें जब टीचर ने अपनी विदाई की घोषणा की, तो पूरा क्लासरूम फूट कर रो पड़ा. बच्चों का ये वीडियो लोगों को इमोशनल कर रहा है.
टीचर की विदाई पर फूट-फूटकर रो पड़े बच्चे
इंटरनेट पर कभी-कभी कुछ ऐसे वीडियोज सामने आते हैं, जो नेटिजंस को भावुक कर देते हैं. यह वीडियो लोगों को बचपन के दिनों में ले जाता है. एक महिला टीचर ने जब अपनी विदाई का ऐलान किया, तो यह सुन क्लासरूम के सभी बच्चे भावुक हो जाते हैं और फूट-फूट रो पड़ते हैं. फिर उनके आंसू रुकते ही नहीं. देकें वीडियो.
एबिता राय नाम की एक युवती ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया है. इसमे उन्होंने बताय कि कक्षा में सब कुछ सामान्य चल रहा था, तभी एक उन्होंने अपने छात्रों को एक ऐसी खबर सुनाई जिसकी उन्हें बिल्कुल भी उम्मीद नहीं थी, कि वह जा रही हैं. इसके बाद सभी बच्चे भावुक हो जाते हैं.
वीडियो की शुरुआत में दिखता है कि महिला टीचर पहले कक्षा में अपने छात्रों के साथ मुस्कुराते हुए तस्वीरें खिंचवाती हुई दिखती हैं. हालांकि, जैसे ही उन्होंने बताया कि आज उनका आखिरी दिन है, माहौल बदल गया. एक बच्चा आंसू पोंछता हुआ दिखाई दिया, जबकि एक ने अपने टीचक तो कसकर गले लगा लिया. वहीं, शिक्षिका कई छात्रों को सांत्वना देती हुई दिखाई दीं, जो अपनी डेस्क पर ही रोने लगे थे, और फिर उन्हें गले लगा लिया.
एबिता राय ने इस पोस्ट को शेयर करते हुए प्यारा सा कैप्शन दिया. उन्होंने इसमें लिखा, ‘एक शिक्षिका सिर्फ पढ़ाने से कहीं अधिक होती है. वे एक दूसरी मां की तरह होती है, जो हमें प्यार से पालते-पोसते हैं, मार्गदर्शन करते हैं और प्रेरित करते हैं.’
इस वीडियो के वायरल होते ही नेटिजंस की प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई है. एक यूजर ने कहा, ‘अपने प्रिय शिक्षक को अलविदा कहना हर छात्र के लिए पहला दिल तोड़ने वाला पल होता है’. वहीं दूसरे यूजर ने बोला, ‘मुझे अपने इंग्लिश टीचर की बहुत याद आती है सर. मुझे उनके साथ बिताए वो पल याद हैं और मैं उन्हें बहुत पसंद करता था. बहुत-बहुत धन्यवाद सर मुझे पढ़ाने के साथ-साथ हम सबके लिए एक आदर्श मित्र की भूमिका निभाने के लिए भी धन्यवाद.’ इसके अलावा अन्य यूजर्स भी वीडियो देख भावुक हो जाते हैं.
Indian Ashton Hall: मध्य प्रदेश के मुरैना जिले का एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ने अपनी…
Bhagalpur Couple Suicide Case: भागलपुर में एक प्रेमी जोड़े ने लव मैरिज कर जहर खा…
परफॉर्मेंस, फीचर्स, बजट में फिट बैठने के साथ ही यह दोनों कारें लुक्स में भी…
कुछ ही हजार की कीमत में आप एक अच्छा स्मार्टफोन ले सकते है, जो वास्तव…
Silver Import Rules Change: चांदी के व्यापार पर बड़ा फैसला लेते हुए केंद्र सरकार ने…
Vastu Tips: वास्तु शास्त्र में घर के हर हिस्से को खास महत्व दिया गया है.…