अब सरकार ने इसके लिए राहवीर योजना निकाली है, जिसके तहत सड़क हादसे में मदद करने वाले को किसी तकह के कानूनी पचड़े में नहीं फंसना पड़ेगा. यहां तक की उसे 25000 रुपये का इनाम भी दिया जाएगा. चलिए जानते हैं इस योजना के बारे में.
what is Raah Veer Yojana: भारत में सड़क हादसे में हर साल लाखों लोगों की जान जाती है. इनमें से ज्यादातर मामले तो ऐसे होते जो, ठीक समय पर अस्पताल नहीं पहुंचने के चलते जान से हाथ धो बैठते हैं. आमतौर पर देश में कुछ लोग सड़क हादसा होने के बाद मदद करने के लिए सामने इसलिए नहीं आना चाहते कि बाद में उन्हें कानूनी झंझट या पूछताछ का सामना करना पड़ेगा. हालांकि, कुछ लोग बिना डरे घायलों को अस्पताल पहुंचाते हैं.
अब सरकार ने इसके लिए राहवीर योजना निकाली है, जिसके तहत सड़क हादसे में मदद करने वाले को किसी तकह के कानूनी पचड़े में नहीं फंसना पड़ेगा. यहां तक की उसे 25000 रुपये का इनाम भी दिया जाएगा. चलिए जानते हैं इस योजना के बारे में.
सरकार ने राहवीर योजना सड़क दुर्घटना में जान गंवा देने वाले लोगों को देखते हुए निकाली है. इस योजना के तहत जो भी व्यक्ति गोल्डन आवर यानि दुर्घटना होने के एक घंटे के भीतर अगर घायल व्यक्ति को अस्पताल पहुंचा देगा तो ऐसे में उसे सरकार द्वारा 25 हजार रुपये का इनाम भी दिया जाएगा. हालांकि, इस दौरान पीड़ित व्यक्ति की जान बचनी चाहिए. इस योजना के तहत मदद करने वाले को न केवल पुरुस्कार बल्कि सम्मान भी दिया जाएगा. उन लोगों को प्रशस्ति पत्र के साथ राहवीर सम्मान मिलेगा. सरकार द्वारा यह राशि सीधे व्यक्ति के खाते में ट्रांसफर कर दी जाती है.
राहवीर योजना को लेकर सरकार द्वारा बनाई गई गाइडलाइन के तहत घायल को अस्पताल पहुंचाने वाले से न तो पुलिस द्वारा पूछताछ की जाएगी और न ही अस्पताल के स्टाफ उनसे कुछ पूछेगा. यहां तक कि अस्पताल आपसे घायल के इलाज के बिल का भुगतान करने के लिए भी नहीं कह सकता है. इसके अलावा न तो मदद करने वाले को कोर्ट के चक्कर काटने पड़ेंगे और न ही अपनी किसी तरह की कोई पहचान बताने के लिए दबाव बनाया जाएगा. पुलिस आपसे किसी तरह का दबाव बनाकर आपको कानून के घेरे में नहीं ले सकती है.
Viral Video: सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर रितिका नाम की एक यूजर की ओर से…
Most Nervous 90s in IPL: शतक के करीब पहुँचकर क्यों डगमगाए ईशान किशन? जानें क्या…
अगर आप शाम के समय कुछ टेस्टी स्नैक खाना चाहते हैं, तो हम आपके लिए…
Mangalwar Ke Upay: मंगलवार का दिन भगवान हनुमान की भक्ति के लिए बेहद खास माना…
Firozabad News: उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में एक युवक का शव पेड़ पर लटका मिला.…
ASG Aishwarya Bhati Report: सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को उन लोगों के राजनीतिक बैकग्राउंड के…