<
Categories: क्रिकेट

Nervous 90s in IPL: ईशान किशन नहीं, ये 5 दिग्गज हैं सबसे ज्यादा ‘नर्वस 90s’ के शिकार, एक खिलाड़ी तो 7 बार चूका है शतक!

Most Nervous 90s in IPL: शतक के करीब पहुँचकर क्यों डगमगाए ईशान किशन? जानें क्या है क्रिकेट का 'नर्वस 90s' और उन 5 दिग्गज बल्लेबाजों की लिस्ट, जो सबसे ज्यादा बार 100 रन बनाने से चूके हैं.

SRH vs RR: आज, IPL 2026 का 21वां मैच सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच खेला जा रहा है. दोनों टीमें हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में आमने-सामने हैं. RR ने टॉस जीता और SRH को पहले बल्लेबाजी के लिए बुलाया. इस दौरान ईशान किशन ने शतक लगाने से महज 9 रन से चूक गए और नर्वस 90 का शिकार हो गए. ईशान किशन ने पहले 30 गेंदों में फिफ्टी(56)* ठोकी. ईशान ने दसवें ओवर की पांचवी गेंद पर छक्का लगाकर पचासा पूरा किया. हालांकि उन्हें शतक नहीं पूरा करने का अफसोस जरूर होगा. क्योंकि उन्होंने 44 गेंदों पर 91 रनों की धुआंधार पारी खेली है. आइए जानते हैं नर्वस 90 क्या होता है? और आईपीएल में सबसे ज्यादा बार नर्वस 90s का शिकार कौन-कौन खिलाड़ी हुए हैं.

क्या है यह नर्वस 90s

आसान शब्दों में कहें तो, ‘Nervous 90s’ क्रिकेट का वो दौर है जब कोई बल्लेबाज 90 से 99 रन के बीच पहूंचकर घबराहट महसूस करने लगता है. शतक के इतने करीब होने की वजह से उस पर 100 रन पूरे करने का भारी दबाव होता है, जिससे वह बहुत ज़्यादा संभलकर खेलने लगता है या फिर प्रेशर में कोई गलत शॉट मार बैठता है. इसी मानसिक दबाव और आउट होने के डर के चक्कर में अक्सर खिलाड़ी अपनी लय खो देते हैं और शतक पूरा करने से पहले ही अपना विकेट गंवा देते हैं. इसी कंडीशन को क्रिकेट में नर्वस 90s कहा जाता है. 

ईशान किशन के मामले में हुआ ये था कि ऑफ स्टंप के बाहर एक वाइड लेंथ डिलीवरी थी, उन्होंने इसे पुल करने की कोशिश की, लेकिन गेंद सीधे हवा में उछल गई और संदीप ने मुश्किल से कैच लपका. ईशान किशन की किस्मत देखिए, संदीप शर्मा और ध्रुव जुरेल के बीच टक्कर हो गई. जब जुरेल उनसे टकराए तो गेंद लगभग हाथ से छूट ही गई थी, लेकिन उन्होंने उसे अपने पेट से सटाकर कसकर पकड़ लिया. ईशान की यह एक बेहतरीन पारी थी और वे 100 रन बनाने के हकदार थे. लेकिन ऐसा हो न सका.

IPL में सबसे ज्यादा बार नर्वस 90s का शिकार होने वाले खिलाड़ी

  • केएल राहुल: 7 बार (हाल ही में 2026 में 92 पर आउट हुए)
  • डेविड वॉर्नर: 6 बार
  • विराट कोहली: 5 बार
  • शिखर धवन: 5 बार
  • जोस बटलर: 4 बार (शुभमन गिल और क्रिस गेल भी 4-4 बार)

Shivani Singh

शिवानी सिंह पिछले 5 वर्षों से डिजिटल मीडिया में सब-एडिटर, एंकर और कंटेंट स्ट्रैटेजिस्ट के रूप में सक्रिय हैं. उन्होंने पत्रकारिता में हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा, महाराष्ट्र से एमए की पढ़ाई पूरी की है. 'Chakde Cricket', 'InKhabar' और 'Bihari News' जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम करने के बाद वर्तमान में 'इंडिया न्यूज़' में अपनी सेवाएं दे रही हैं. क्रिकेट से जुड़ी खबरों के साथ-साथ राजनीति, बिजनेस, सरकारी योजनाओं, पर्सनल फाइनेंस और मनोरंजन से जुड़े विषयों पर लेखन और कंटेंट तैयार करने का अनुभव है. ट्रेंडिंग खबरों पर भी उनकी खास नजर रहती है. जटिल विषयों को आसान और स्पष्ट भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है.

Share
Published by
Shivani Singh
Tags: IPL 2026

Recent Posts

कोलकाता पूजा पंडाल हादसे से आहत शिखर धवन, सोशल मीडिया पर जताया दुख, घायलों के लिए की प्रार्थना

Chorbagan Durga Puja pandal accident: कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़ की घटना…

Last Updated: October 18, 2026 18:00:01 IST

Identifying Real Diamonds: कुछ मिनटों में कैसे पहचान लेते हैं ज्वेलर्स असली हीरा? जानें जांच का पूरा तरीका

Identifying Real Diamonds: हीरे की असलियत पहचानने के लिए ज्वेलर्स उसकी चमक, कट, सतह और…

Last Updated: October 18, 2026 17:40:07 IST

कंगना रनौत के नवरात्रि लुक ने खींचा ध्यान, 2 लाख के लहंगे में दिखा रॉयल अंदाज; ज्वेलरी ने बढ़ाई खूबसूरती

Kangana Ranaut Navratri look: कंगना रनौत ने नवरात्रि के मौके पर छत्तीसगढ़ में गरबा उत्सव…

Last Updated: October 18, 2026 17:43:23 IST

काव्या मारन किससे करने जा रही हैं शादी? जानें होने वाले पति की कमाई से लेकर लग्जरी लाइफ तक

Anirudh Ravichander net worth: सनराइजर्स हैदराबाद की मालकिन काव्या मारन और संगीतकार अनिरुद्ध रविचंदर की…

Last Updated: October 18, 2026 17:04:34 IST

Old gold jewellery: क्या ज्वेलर जांच के दौरान निकाल लेता है सोना? जानें गहने का वजन और शुद्धता जांचने का तरीका

: पुराने सोने के गहने बेचते या बदलते समय केवल कुल वजन के आधार पर…

Last Updated: October 18, 2026 15:57:23 IST

Gwalior Accident: CM मोहन यादव का बड़ा एक्शन, हटाए गए SP; 8 पुलिसकर्मी सस्पेंड;परिवारों को मिलेगी 4-4 लाख रुपये की मदद

Gwalior Sheetla Mata Mandir Truck Accident: मुख्यमंत्री मोहन यादव ने रविवार को ग्वालियर जिले में…

Last Updated: October 18, 2026 15:39:13 IST