<
Categories: बिज़नेस

क्या है राहवीर योजना? घायलों को हॉस्पिटल पहुंचाने पर मिलेंगे 25000 रुपये, जानें गाइडलाइन

अब सरकार ने इसके लिए राहवीर योजना निकाली है, जिसके तहत सड़क हादसे में मदद करने वाले को किसी तकह के कानूनी पचड़े में नहीं फंसना पड़ेगा. यहां तक की उसे 25000 रुपये का इनाम भी दिया जाएगा. चलिए जानते हैं इस योजना के बारे में.

what is Raah Veer Yojana: भारत में सड़क हादसे में हर साल लाखों लोगों की जान जाती है. इनमें से ज्यादातर मामले तो ऐसे होते जो, ठीक समय पर अस्पताल नहीं पहुंचने के चलते जान से हाथ धो बैठते हैं. आमतौर पर देश में कुछ लोग सड़क हादसा होने के बाद मदद करने के लिए सामने इसलिए नहीं आना चाहते कि बाद में उन्हें कानूनी झंझट या पूछताछ का सामना करना पड़ेगा. हालांकि, कुछ लोग बिना डरे घायलों को अस्पताल पहुंचाते हैं.

अब सरकार ने इसके लिए राहवीर योजना निकाली है, जिसके तहत सड़क हादसे में मदद करने वाले को किसी तकह के कानूनी पचड़े में नहीं फंसना पड़ेगा. यहां तक की उसे 25000 रुपये का इनाम भी दिया जाएगा. चलिए जानते हैं इस योजना के बारे में. 

क्या है राहवीर योजना?

सरकार ने राहवीर योजना सड़क दुर्घटना में जान गंवा देने वाले लोगों को देखते हुए निकाली है. इस योजना के तहत जो भी व्यक्ति गोल्डन आवर यानि दुर्घटना होने के एक घंटे के भीतर अगर घायल व्यक्ति को अस्पताल पहुंचा देगा तो ऐसे में उसे सरकार द्वारा 25 हजार रुपये का इनाम भी दिया जाएगा. हालांकि, इस दौरान पीड़ित व्यक्ति की जान बचनी चाहिए. इस योजना के तहत मदद करने वाले को न केवल पुरुस्कार बल्कि सम्मान भी दिया जाएगा. उन लोगों को प्रशस्ति पत्र के साथ राहवीर सम्मान मिलेगा. सरकार द्वारा यह राशि सीधे व्यक्ति के खाते में ट्रांसफर कर दी जाती है. 

क्या है सरकार की गाइडलाइन?

राहवीर योजना को लेकर सरकार द्वारा बनाई गई गाइडलाइन के तहत घायल को अस्पताल पहुंचाने वाले से न तो पुलिस द्वारा पूछताछ की जाएगी और न ही अस्पताल के स्टाफ उनसे कुछ पूछेगा. यहां तक कि अस्पताल आपसे घायल के इलाज के बिल का भुगतान करने के लिए भी नहीं कह सकता है. इसके अलावा न तो मदद  करने वाले को कोर्ट के चक्कर काटने पड़ेंगे और न ही अपनी किसी तरह की कोई पहचान बताने के लिए दबाव बनाया जाएगा. पुलिस आपसे किसी तरह का दबाव बनाकर आपको कानून के घेरे में नहीं ले सकती है. 

Kunal Mishra

कुनाल इंडिया न्यूज में बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रहे हैं. इनकी ऑटो और टेक पर काफी अच्छी पकड़ है. कुनाल पत्रकारिता में पिछले 6 साल से ज्यादा समय से सक्रिय हैं. इन्हें टेक-ऑटो की खबरों पर महारत हासिल है. ये वायरल खबरों के साथ बिजनेस सेक्शन पर भी काम करते हैं.

Recent Posts

Beetroot Radish Pickle: आम-मिर्च का अचार छोड़िए, इस बार बनाएं चुकंदर-मूली का चटपटा अचार, 10-15 मिनट में होगा तैयार

Beetroot Radish Pickle: आम और मिर्च के अचार से अलग इस बार चुकंदर और मूली…

Last Updated: September 12, 2026 23:31:15 IST

Joe Root record: जो रूट ने सचिन तेंदुलकर का तोड़ा बड़ा टेस्ट रिकॉर्ड, बने सबसे ज्यादा फिफ्टी लगाने वाले बल्लेबाज

Joe Root record: इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान जो रूट ने पाकिस्तान के खिलाफ एजबेस्टन टेस्ट…

Last Updated: September 12, 2026 23:03:57 IST

Dubai Trip Budget: लाखों नहीं, इतने रुपये में हो जाएगी 7 दिन की दुबई ट्रिप, फ्लाइट से होटल तक जानें पूरा खर्च

Dubai Trip Budget: दुबई घूमने के लिए जरूरी नहीं कि लाखों रुपये खर्च किए जाएं.…

Last Updated: September 12, 2026 22:23:20 IST

When is Hartalika Teej: हरतालिका तीज पर ग्रहों की खास चाल, बन रहा दुर्लभ संयोग, इन 3 राशियों की चमकेगी किस्मत

When is Hartalika Teej: हरतालिका तीज का व्रत 14 सितंबर को रखा जाएगा. इस बार…

Last Updated: September 12, 2026 21:51:17 IST

भाई का फोन नहीं उठा रहे थे एयरलाइन कैप्टन, होटल का कमरा खुला तो उड़ गए होश…डॉक्टरों ने मृत घोषित किया

Delhi Hotel Captain death: दिल्ली के वसंत कुंज स्थित होटल द ग्रैंड में एक एयरलाइन…

Last Updated: September 12, 2026 20:57:41 IST