<
Categories: मनोरंजन

73 डील्स, 94.88 करोड़ का दांव! Shark Tank India Season 5 में कौन बना सबसे बड़ा ‘शार्क’? जानें

Shark Tank India 5: रियलिटी शो शार्क टैंक इंडिया के पांचवें सीजन का समापन हो चुका है. इस बार इस शो में कुल 152 स्टार्टअप्स में से 73 को निवेश प्राप्त हुआ. जानिए कौन बना सबसे बड़ा शार्क.

Shark Tank India Season 5: स्टार्टअप रियलिटी शो शार्क टैंक इंडिया सीजन 5 अब समाप्त हो चुका है. इस शो के जरिए कई छोटे बिजनेस मॉडल को बड़े इंवेस्टर्स मिलते हैं. इस सीजन में कुल 152 स्टार्टअप्स में से 73 को इंवेस्टेमेंट मिला और कुल मिलाकर 94.88 करोड़ का दावं लगाया गया है.  निवेश (इंवेस्टमेंट) की संख्या के मामले में अमन गुप्तानमिता थापर और अनुपम मित्तल इस सीज़न में सबसे आगे रहे. 

किसने किया सबसे ज्यादा निवेश?

शार्क टैंक इंडिया 5 के इंवेस्टमेंट रिपोर्ट के अनुसार, अमन गुप्ता ने सबसे अधिक निवेश किया है. उन्होंने 23 बिजनेसों में कुल 24.6 करोड़ रुपये का निवेश किया है. वहीं नमिता थापर ने 22 स्टार्टअप में 13.7 करोड़ रुपये का निवेश किया. इसके अलावा अनुपम मित्तल ने भी लगभग इतना ही निवेश किया और कुल 18 बिजनेस में दांव खेला. जबकि कुणाल बहल ने 14 स्टार्टअप में 13.83 करोड़ रुपये का निवेश किया. यानी कि कहा जा सकता है कि अमन गुप्ता सबसे बड़े शार्क बनकर उभरे, क्योंकि उन्होंने कुल 23 बिजनेस में इंवेस्ट किया. 

अन्य इंवेस्टर्स ने भी लगाए पैसे

रितेश अग्रवाल ने सात व्यवसायों में कुल 6.4 करोड़ रुपये का निवेश किया, जबकि वरुण अलाघ ने भी सात उद्यमों में थोड़ी कम राशि यानी 6.3 करोड़ रुपये का निवेश किया. इसके अलावा विनीता सिंह ने इस सीजन में नौ स्टार्टअप में कुल 4.3 करोड़ रुपये का निवेश किया. नए शार्क की बात करें, तो मोहित यादव ने सात कंपनियों में 3.7 करोड़ रुपये का निवेश किया, जबकि कनिका टेकरीवाल ने पांच ब्रांडों में कुल 2.8 करोड़ रुपये का निवेश किया. वहीं, अमित जैन, विराज बहल और शैली मेहरोत्रा ​​ने इस सीजन में सबसे कम निवेश दर्ज किया.

ये रहे कुछ पॉपुलर ब्रांड्स

इस सीजन के कुछ बेहतरीन पिचिंग ब्रांड्स में द क्रॉफल गाइज़, जीओएटी लाइफ, कुकी कार्टेल, जैपम, द बिंदी प्रोजेक्ट, मॉडगे, फ्लोरियल, फिटकु और हेइज़ेन शामिल थे.

Kamesh Dwivedi

पिछले पांच वर्षों से डिजिटल मीडिया में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इससे पहले Zee News और Amar Ujala में कार्यरत रहे हैं. इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में BA और वर्धा हिंदी विश्वविद्यालय से MA की पढ़ाई की पूरी की. वायरल-ट्रेंडिंग कंटेंट के साथ बॉलीवुड, हॉलीवुड, भोजपुरी, साउथ सिनेमा के अलावा मनोरंजन की अन्य खबरों के लेखन और विश्लेषण में माहिर हैं. साथ ही कई सेलेब्स के इंटरव्यू भी कर चुके हैं. इसके अलावा क्रिकेट, राजनीति के साथ साहित्य का भी गहन अध्ययन करने का शौक है.

Recent Posts

UP Congress President: रामपुर खास की विधायक आराधना मिश्रा बनीं यूपी कांग्रेस चीफ, इमरान मसूद को मिला अहम पद

UP Congress President: कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश में संगठनात्मक फेरबदल करते हुए आराधना मिश्रा ‘मोना’…

Last Updated: October 2, 2026 23:19:52 IST

परगट सिंह बने पंजाब कांग्रेस के नए अध्यक्ष, राजा वड़िंग की जगह संभाली कमान, जानें कौन हैं

Punjab Pradesh Congress Committee: कांग्रेस ने 2 अक्टूबर 2026 को जालंधर कैंट से विधायक और…

Last Updated: October 2, 2026 22:16:52 IST

India Pakistan Final: भारत-पाकिस्तान फाइनल से पहले कानितकर ने खोला 1998 का चैप्टर, बोले- निर्णायक पल जीतने होंगे

India Pakistan Final: भारत-पाकिस्तान के एशियन गेम्स गोल्ड मेडल मुकाबले से पहले टीम इंडिया के…

Last Updated: October 2, 2026 22:01:48 IST

Muzaffarnagar News: कॉलेज जा रही छात्रा को युवक ने घेरा, धक्का देकर किया हमला, CCTV में कैद घटना

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना में कॉलेज जा रही छात्रा के साथ छेड़छाड़ और मारपीट…

Last Updated: October 2, 2026 20:59:48 IST

फैन समझकर कार का शीशा नीचे किया, फिर गाली-गलौज का आरोप, सौरव जोशी ने किया कार का पीछा

Sourav Joshi Haldwani: हल्द्वानी में मशहूर यूट्यूबर सौरव जोशी ने दावा किया है कि पत्नी…

Last Updated: October 2, 2026 20:29:16 IST

Kerala News: शादीशुदा पुरुष के साथ लॉज में ठहरी थी युवती, पत्नी ने ट्रैक की लोकेशन, ‘फर्जी पुलिस’ भेजकर कराया महिला के साथ दुष्कर्म

पुलिस ने आरोपी की पत्नी समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है, जिन पर आरोप…

Last Updated: October 2, 2026 20:28:23 IST