<
Categories: बिज़नेस

कौन हैं सतीश सनपाल? हर साल 3 किलो सोना पत्नी को करते हैं गिफ्ट, जानें इस बिजनेसमैन की पूरी कहानी

कौन हैं सतीश सनपाल: Netflix के देसी ब्लिंग के ट्रेलर के बाद भारतीय मूल के करोड़पति सतीश सनपाल की पत्नी तबिंदा सनपाल का था, जिन्होंने अपने पति के सोने के प्यार के बारे में बताया.

Who is Satish Sanpal: Netflix ने अपने आने वाले रियलिटी शो, देसी ब्लिंग का ट्रेलर रिलीज किया है, जो दुबई के अमीर भारतीय समुदाय और उनकी शानदार लाइफस्टाइल पर फोकस करता है. इस सीरीज में एक्टर करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश के साथ-साथ डेन्यूब ग्रुप के फाउंडर और चेयरमैन रिजवान साजन और एनाक्स होल्डिंग के फाउंडर सतीश सनपाल जैसी जानी-मानी बिजनेस हस्तियां भी शामिल हैं. ट्रेलर शो की चकाचौंध और ग्लैमर की झलक दिखाता है, जिसमें दुबई के हाई-प्रोफाइल भारतीय समुदाय की शानदार लाइफस्टाइल को दिखाया गया है.

सतीश सनपाल की पत्नी का बड़ा दावा

ट्रेलर में एक खास पल भारतीय मूल के करोड़पति सतीश सनपाल की पत्नी तबिंदा सनपाल का था, जिन्होंने अपने पति के सोने के प्यार के बारे में बताया. तबिंदा ने कैमरे पर बताया कि सतीश को सोना खरीदना बहुत पसंद है. वह हर साल मुझे 3 किलो सोना खरीदकर देते हैं.

मौजूदा रेट में 1 किलो सोने की कितनी है कीमत

जानकारी के लिए, एक किलो सोने की कीमत मौजूदा रेट के हिसाब से लगभग ₹1.5 करोड़ होगी  कुछ लाख कम या ज़्यादा हो सकते हैं. इसलिए, तीन किलो सोने का मतलब हर साल ₹4.5 करोड़ से ज़्यादा का इन्वेस्टमेंट होगा.

सतीश और तबिंदा सनपाल कौन हैं?

सतीश सनपाल भारत में जन्मे एनाक्स होल्डिंग के चेयरमैन हैं. उनकी कंपनी दुबई रियल एस्टेट, फाइनेंशियल मार्केट, हॉस्पिटैलिटी और मीडिया जैसे कई क्षेत्रों में काम करती है. उनकी शादी ब्रिटिश-पाकिस्तानी महिला तबिंदा सनपाल से हुई है। उनकी एक साल की बेटी है जिसका नाम इसाबेला है.
सनपाल पहली बार साल 2025 की शुरुआत में अपनी एक साल की बेटी को कस्टम पिंक रोल्स रॉयस गिफ्ट करने के लिए वायरल हुए थे. पिछले साल कर्ली टेल्स को दिए एक इंटरव्यू में, सनपाल ने बताया था कि उनका जन्म भारत के जबलपुर में हुआ था और वह दशकों पहले सिर्फ ₹80,000 जेब में लेकर दुबई आए थे.

पैसा भगवान नहीं है, लेकिन यह भगवान से कम भी नहीं- सतीश सनपाल

उसी इंटरव्यू में, तबिंदा ने यह भी बताया था कि क्योंकि वह मुस्लिम हैं और सतीश हिंदू हैं, इसलिए उनका परिवार शुरू में उनके रिश्ते से खुश नहीं था. हालांकि, जैसे-जैसे सतीश को सफलता और दौलत मिली, उनकी राय बदल गई. उन्होंने कहा कि जैसे-जैसे सतीश अपने करियर में आगे बढ़े, मैंने देखा कि सभी का व्यवहार बदल गया. वे सब हमें फोन करने लगे, सतीश से मिलना चाहते थे. इस बात पर सतीश सनपाल ने कहा कि पैसा भगवान नहीं है, लेकिन यह भगवान से कम भी नहीं है.
Shristi S

Shristi S has been working in India News as Content Writer since August 2025, She's Working ITV Network Since 1 year first as internship and after completing 3 months intership Shristi Joined Inkhabar Haryana of ITV Group on November 2024. She Worked in Inkhabar Haryana 9 months there she cover full Haryana news. Currently In India News her speciality is hard news, lifestyle, entertainment, Business.

Recent Posts

विज्ञान वर्ग के टॉपर्स में बढ़ रहा NEET का क्रेज, प्रवेश परीक्षा की तैयारी में जुटे छात्र, पेरेंट्स भी कर रहे सपोर्ट

दक्षिण कन्नड़ और उडुपी जिलों से बोर्ड परीक्षा में विज्ञान स्ट्रीम में दूसरे स्थान पर…

Last Updated: April 12, 2026 12:39:57 IST

इस गाने को गाते समय रफी साहब के गले से बहने लगा खून, सॉन्ग का नाम सुन फूट पड़ेंगे आंसू; जानें नाम

Song Secrets: मोहम्मद रफी ने बॉलीवुड की दुनिया में अपनी आवाज में कई ऐसे संगीत…

Last Updated: April 12, 2026 12:32:12 IST

Budget Session 2026: BJP का बड़ा एक्शन, सांसदों को सख्त निर्देश, 3 दिन सदन में रहना होगा जरूरी

Budget Session 2026: BJP ने तीन-लाइन का व्हिप जारी किया है, जिसमें अपने सभी विधायकों…

Last Updated: April 12, 2026 12:31:58 IST

Brother Sister Wedding: भाई से ही करवा देते थे बहन की शादी! ऐसा देश जहां सत्ता हासिल करने के लिए होता था गंदा काम; जानें क्यों

Pharaoh marriage: क्या आपने कभी फराओ के बारे में सुना है. बता दें कि प्राचीन…

Last Updated: April 12, 2026 12:25:51 IST

देश के 12 राज्यों में SIR के बाद हुआ चौंकाने वाला खुलासा, 6.5 करोड़ मतदाताओं ने कभी नहीं किया मतदान

SIR Process: देश के 12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशो में मतदाता सूची के विशेष…

Last Updated: April 12, 2026 11:58:40 IST