<
Categories: बिज़नेस

भारत में LPG संकट के बीच किसे मिलेगा पहले सिलेंडर? क्या है सरकार की Priority List, पढ़ें डिटेल

इसके लिए सरकार ने प्राथमिकता सूचि बना ली है कि अगर कुछ समय ऐसे ही रहा तो सिलेंडर पहले किसे दिया जाएगा. इसके तहत कुछ लोगों को प्राथमिकता पर सिलेंडर मिल सकेगा तो कुछ लोगों या सेक्टर पर पाबंदी भी लगाई जा सकती है .

LPG Shortage in India: भारत में LPG संकट के बीच लोगों की परेशानियां बढ़ने लगी हैं. कई लोगों के घरों में सिलेंडर की आपूर्ति नहीं होने के चलते उन्हें इंडक्शन पर खाना बनाना पड़ रहा है. यही नहीं बल्कि, सिलेंडर की मांगे पूरी नहीं होने के चलते इंडक्शन के न केवल रदाम बढ़े हैं बल्कि, समय पर इनकी डिलीवरी भी नहीं हो पा रही है. हालांकि, स्थिति को सामान्य करने के लिए सरकार द्वारा सभी जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं.

इसके लिए सरकार ने प्राथमिकता सूचि बना ली है कि अगर कुछ समय ऐसे ही रहा तो सिलेंडर पहले किसे दिया जाएगा. इसके तहत कुछ लोगों को प्राथमिकता पर सिलेंडर मिल सकेगा तो कुछ लोगों या सेक्टर पर पाबंदी भी लगाई जा सकती है . 

पहले किसे मिलेगा सिलेंडर?

एलपीजी गैस सिलेंडर की सप्लाई बाधित होने के बाद से ही लोगों को पर्याप्त सिलेंडर नहीं मिल पा रहा है. इस बीच कुछ लोगों को सिलेंडर प्राथमिकता पर दिया जाएगा, जिसमें सबसे पहले घरेलू उपभोक्ता (Domestic Users) के साथ ही साथ प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना का लाभ उठाने वाले लोग आते हैं. इसके साथ ही सिलेंडर की आपूर्ति पहले मेडिकल सेक्टर में की जाएगी, जिससे किसी प्रकार की रुकावट न आए. वहीं, स्कूल और हॉस्टल्स को भी ध्यान में रखा जाएगा ताकि विद्यार्थियों को सिलेंडर नहीं मिलने के चलते किसी समस्या का सामना न करना पड़े. केवल यही नहीं, बल्कि सरकार की सूचि में डिफेंस सेक्टर को भी उपर रखा गया है साथ ही साथ सरकारी कैंटीन और सार्वजनिक भोजनालयों को भी प्राथमिकता दी गई है.  

किन लोगों बाद में मिलेगा सिलेंडर?

सरकार की सूचि में कुछ लोगों को सिलेंडर बाद में यानि प्राथमिता सूचि की आपूर्ति के बाद उपलब्ध कराया जाएगा. इनमें खासतौर पर होटल, रेस्तरां के साथ ही साथ कमर्शियल और इंडस्ट्रियल सेक्टर आते हैं. इसके साथ ही एलपीजी सिलेंडर फैक्टि्रियां और हो सकता है कि उन लोगों को सिलेंडर बाद में उपलब्ध कराया जाए, जिन लोगों का मोबाइल नंबर रजिस्टर्ड नहीं है और उनके पास ओटीपी नहीं आता है. इसके साथ ही साथ अपनी वार्षिक लिमिट पार करने वाले लोगों को सिलेंडर आसानी से नहीं मिलेगा.

Kunal Mishra

कुनाल इंडिया न्यूज में बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रहे हैं. इनकी ऑटो और टेक पर काफी अच्छी पकड़ है. कुनाल पत्रकारिता में पिछले 6 साल से ज्यादा समय से सक्रिय हैं. इन्हें टेक-ऑटो की खबरों पर महारत हासिल है. ये वायरल खबरों के साथ बिजनेस सेक्शन पर भी काम करते हैं.

Recent Posts

अब ऑथेंटिकेशन के लिए नहीं आएगा OTP, सिम कार्ड से होगी आपकी पहचान, कैसे काम करेगी यह प्रक्रिया

RBI एक साइलेंट ऑथेंटिकेशन तकनीक लेकर आने वाला है, जिसके तहत अब सिम कार्ड के…

Last Updated: April 4, 2026 14:44:08 IST

यूरोप का अनोखा देश, यहां मनुष्यों से ज्यादा है सूअरों की आबादी, नाम जानकर हो जायेंगे हैरान

यूरोप महाद्वीप पर एक छोटा-सा देश ऐसा है, जहां मनुष्यों से ज्यादा सुअरों की आबादी…

Last Updated: April 4, 2026 14:40:27 IST

3 किलो गोल्ड, करोड़ों के डायमंड; एक्टर विजय की पत्नी के पास है कुबेर का खजाना! हुआ चौंकाने वाला खुलासा

Vijay Wife Wealth: साउथ सुपरस्टार विजय थलापति इन दिनों अपनी राजनीति की वजह से चर्चा…

Last Updated: April 4, 2026 14:24:59 IST

Seema Haider ने छठे बच्चे को दिया ऐसा नाम, पाकिस्तान को लगेगी मिर्ची; कुंआ पूजन में दिखीं नाचती

Seema Haider Video: सीमा हैदर जब से पाकिस्तान छोड़कर आई हैं. अक्सर उनको लेकर कोई…

Last Updated: April 4, 2026 14:04:44 IST

‘मैं विदेशी प्लेयर…’, IPL में ‘ओवरसीज’ टैग पर भड़के विराट कोहली! RCB के मिस्टर नैग्स को दिया तगड़ा जवाब

Virat Kohli: विराट कोहली ने IPL में खुद को ओवरसीज प्लेयर कहे जाने पर जवाब…

Last Updated: April 4, 2026 13:58:48 IST

कोलकाता की शाम सुनिधि के नाम! ‘I Am Home’ टूर में Sunidhi Chauhan ने अपनी जादुई आवाज से मचाया गदर!

Sunidhi Chauhan Live Concert 2026: मशहूर सिंगर सुनिधि चौहान ने अपने 'I Am Home' इंडिया…

Last Updated: April 4, 2026 13:56:59 IST