YEIDA Plot Scheme 2026 last date apply process : नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास YEIDA की प्लॉट की स्कीम लॉन्च हो गई है. आवेदन से पहले जानें शर्त, अंतिम तारीख और खूबियां.
YEIDA Plot Scheme 2026: नोएडा एयरपोर्ट के पास घर बनाने का मौका
YEIDA Plot Scheme 2026 last date apply process : दिल्ली से सटे गौतमबुद्धनगर के जेवर में बने नोए़डा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन हो चुका है. आगामी कुछ दिनों ने यहां से उड़ानें भी शुरू होने वाली हैं. इसके बाद देश के सबसे बड़े एयरपोर्ट से बड़े शहरों में हवाई सफर आसान हो जाएगा. इस बीच यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (Yamuna Expressway Industrial Development Authority) ने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के उद्घाटन के कुछ ही दिनों बाद ही एक बड़ी रेजिडेंशियल प्लॉट स्कीम 2026 लॉन्च की है. अगर आप भी नोएडा एयरपोर्ट के नजदीक आशियाना बनाना चाहते हैं तो यह खबर आपके लिए ही है. यहां पर हम आपको बताएंगे YEIDA की इस आवासीय स्कीम के बारे में हर जानकारी.
YEIDA ने नोएडा एयरपोर्ट के पास YEIDA प्लॉट स्कीम 2026 लॉन्च की है. इसमें 1,000 हाउसिंग प्लॉट उपलब्ध होंगे.
आवेदन 6 मई, 2026 तक खुले रहेंगे, और ड्रॉ 18 जून को निर्धारित है.
YEIDA की इस नवीनतम हाउसिंग प्लॉट स्कीम के तहत, सेक्टर 15-C, 18 और 24 में कुल 973 रेजिडेंशियल प्लॉट उपलब्ध कराए जा रहे हैं.
यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण ने हाल ही में यमुना क्षेत्र में प्रॉपर्टी की कीमतों में इजाफा किया है. इसके बाद यहां पर जमीन की दर 36,260 रुपये प्रति वर्ग मीटर तय की गई है, और आवंटन ड्रॉ सिस्टम के माध्यम से किया जाएगा.
YEIDA प्लॉट स्कीम के लिए ऑनलाइन आवेदन करने का इंतजाम है. इससे लोगों को भागदौड़ से भी राहत मिलेगी. आवेदक YEIDA आवासीय प्लॉट स्कीम के लिए आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं.
आवेदकों को पंजीकरण शुल्क के रूप में कुल प्रीमियम का 10 प्रतिश जमा करना होगा. यह राशि सफल आवेदकों के लिए समायोजित की जाएगी और असफल आवेदकों को वापस कर दी जाएगी.
Tips For Menopause: मेनोपॉज में महिलाओं के शरीर में कई प्रकार के हार्मोनल बदलाव होते हैं…
Mathura Viral Video: सोशल मीडिया पर अक्सर कई वीडियो वायरल होते हैं, कई वीडियो होते…
Navjot Kaur Sidhu:अपने X अकाउंट के ज़रिए डॉ. नवजोत कौर सिद्धू ने कहा कि जिस…
Air India:टॉप पर यह बदलाव ऐसे समय में हुआ है जब एयर इंडिया कई मुश्किलों…
Ashok Kharat Viral MMS:यह विवाद तब और बढ़ गया जब पूर्व महाराष्ट्र राज्य महिला आयोग…
Kanpur Sex Racket: यूपी के कानपुर में कई समय से कुछ ऐसा चल रहा था…