भारतीय डाक विभाग (Indian Postal Department) ने साल 2026 के लिए ग्रामीण डाक सेवक (Gramin Dak Sevak) के 28 हजार 740 पदों पर भर्ती की घोषणा की है. जहां, चयन पूरी तरह से ऑटोमेटेड मेरिट लिस्ट (Automated Merit List) के आधार पर ही किया जाता है.
इंडिया पोस्ट जीडीएस 2026 की चयन प्रक्रिया की शुरुआत
India Post GDS Selection Process: इंडिया पोस्ट जीडीएस 2026 की चयन प्रक्रिया पूरी तरह से 10वीं कक्षा के अंकों पर आधारित है. जानकारी के मुतकाबिक, इसमें उम्मीदवारों का चयन बिना किसी परीक्षा के, सिर्फ उनकी शैक्षणिक मेरिट (Academic Merit) के आधार पर ही कंप्यूटर द्वारा तैयार सूची से किया जाता है. इसके अलावा 18 से 40 साल की आयु के उम्मीदवार इसमें शामिल हो सकते हैं. जिसमें अंक होने की स्थिति में ज्यादा आयु वाले व्यक्ति को ही महत्व दिया जाता है. तो वहीं, दूसरी तरफ मेरिट लिस्ट में स्थान पाने के बाद, उम्मीदवारों को पद पक्का करने के लिए केवल दस्तावेज सत्यापन (Document Verification) की प्रक्रिया से गुजरना पड़ता है.
दरअसल, उम्मीदवारों का चयन 10वीं कक्षा में मिले अंकों के आधार पर ही किया जाता है. जिसमें सबसे पहले सिस्टम जनरेटेड लिस्ट शामिल है. इसमें आवेदन बंद होने के बाद, कंप्यूटर द्वारा एक मेरिट सूची तैयार की जाती है. जहां, पहली मेरिट सूची 28 फरवरी 2026 को आने की संभावना है. तो वहीं, मेरिट लिस्ट तैयार करते समय अंकों के प्रतिशत को 4 दशमलव तक की सटीकता के साथ गिना जाता है. उच्च शैक्षणिक योग्यता (Higher Educational Qualification) का चयन प्रक्रिया में किसी तरह का कोई भी फायदा नहीं देखने को मिलता है.
बात करें, पात्रता मानदंड (Eligibility Criteria) के बारे में तो, गणित, अंग्रेजी और स्थानीय भाषा होना सबसे ज्यादा जरूरी होता है. इसके साथ ही 18 साल और अधिकतम 40 वर्ष (16 फरवरी 2026 तक) आरक्षित श्रेणियों (OBC/SC/ST/PwD) को सरकारी नियमानुसार ही छूट दी जाती है. इतना ही नहीं, साइकल चलाने के साख-साथ कंप्यूटर का बुनियादी ज्ञान होना भी सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण होता है.
अगर दो या दो से ज्यादा उम्मीदवारों के अंक समान (Tie) होते हैं. जिस उम्मीदवार की जन्मतिथि पहले की होगी (यानी जो उम्र में बड़ा होगा), उसे सबसे पहले प्राथमिकता दी जाएगी. इसके अलावा अगर आयु भी समान है, तो आरक्षण श्रेणी के आधार पर ही सबसे पहले वरीयता (Prefrence) दिया जाएगा जैसे ST महिला > SC महिला > OBC महिला > UR महिला, इसी क्रम में पुरुषों के लिए भी यही लागू होता है.
Pakistani cinema: पाकिस्तानी निर्देशक और स्क्रीनराइटर खलील-उर-रहमान कमर ने एक पॉडकास्ट में अभिनेत्री सबा कमर…
Karwa Chauth gift ideas: करवा चौथ 29 अक्टूबर 2026 को मनाया जाएगा. इस मौके पर…
Akshara Singh spirituality: भोजपुरी अभिनेत्री और गायिका अक्षरा सिंह राजस्थान के आबूरोड स्थित ब्रह्माकुमारीज संस्थान…
Sharad Purnima moonrise time: शरद पूर्णिमा 25 अक्टूबर 2026, रविवार को मनाई जाएगी. धार्मिक मान्यता…
Monkey Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…
Govinda Affair Discussion: गोविंदा ने ABP के साथ बातचीत में पत्नी सुनीता आहूजा के तलाक…