<

क्या पाकिस्तान क्रिकेट का होगा साउथ अफ्रीका जैसा बुरा हाल, 1970 में कैसे ICC ने सिखाया था सबक; जानें पूरी स्टोरी

साउथ अफ्रीका क्रिकेट बैन की कहानी: ICC ने 1970 में साउथ अफ्रीका पर कई सालों के लिए बैन लगाया था. इससे साउथ अफ्रीका क्रिकेट पूरी तरह से दुनिया से दूर हो गया था. अब पाकिस्तान को भी इसी तरह के बैन का सामना करना पड़ सकता है.

South Africa Cricket Ban Story: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड अपनी बर्बादी की ओर बढ़ रही है. इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) पाकिस्तान को भी इंटरनेशनल क्रिकेट से अलग-थलग कर सकती है, जैसा उसने साउथ अफ्रीका के साथ किया था. ICC पाकिस्तान के खिलाफ कई बड़े एक्शन ले सकता है. इसमें बड़े टूर्नामेंट में पाकिस्तान पर बैन लगाने से लेकर बाइलेटरल सीरीज पर रोक लगाना शामिल है. दरअसल, पाकिस्तान सरकार ने एलान किया कि उनकी टीम टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत के खिलाफ होने वाले मैच का बॉयकॉट करेंगे. इसके चलते ICC काफी ज्यादा नाराज है. अगर भारत-पाकिस्तान का मैच नहीं खेला जाता है, तो ब्रॉडकास्टर से लेकर ICC और अन्य देशों के क्रिकेट बोर्ड को नुकसान झेलना पड़ सकता है. ऐसे में ICC पाकिस्तान पर बड़ा जुर्माना लगाने की तैयारी में है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो पाकिस्तान क्रिकेट को पूरी तरह इंटरनेशनल क्रिकेट से दूर किया जा सकता है. बता दें कि साल 2970 के दशक में साउथ अफ्रीका को भी इसी तरह का बैन का सामना करना पड़ा था. जब ICC ने उसे इंटरनेशनल क्रिकेट से अलग कर दिया था. जानें क्या है पूरी स्टोरी…

साउथ अफ्रीका पर क्यों लगा था बैन?

दरअसल, 1970 के दशक में साउथ अफ्रीका में रंगभेद की नीति थी. साउथ अफ्रीका की सरकार ने ऐसी नीति बनाई थी, जिसके तहत वे सिर्फ श्वेत देशों जैसे ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के साथ क्रिकेट खेलते थे. साउथ अफ्रीका की शर्त रहती थी कि विपक्षी टीम के सभी खिलाड़ी श्वेत होने चाहिए. वे अपनी टीम में भी सिर्फ श्वेत खिलाड़ियों की ही शामिल करते थे. इस रंगभेद की नीति के चलते ICC ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ कड़ा रुख अपनाया. ICC ने साउथ अफ्रीका की सदस्यता अनिश्चित काल के लिए रद्द कर दी. साउथ अफ्रीका को क्रिकेट की सभी गतिविधियों से दूर कर दिया गया. इससे साउथ अफ्रीका इंटरनेशनल क्रिकेट से पूरी तरह दूर हो गया. साउथ अफ्रीकी टीम के सभी इंटरनेशनल दौरे पूरी तरह बंद हो गए. दशकों तक साउथ अफ्रीका के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट के दरवाजे पूरी तरह बंद रहे.

21 साल बाद वापसी

ICC ने साल 1970 में साउथ अफ्रीका क्रिकेट पर बैन लगाया था. इसके बाद 21 सालों तक साउथ अफ्रीका पर बैन लगा रहा. फिर समय बदलने के साथ ही साउथ अफ्रीकी सरकार ने रंगभेद की नीति को खत्म किया. इसके बाद साल 1991 में साउथ अफ्रीका ने इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी की. इसमें साउथ अफ्रीका के पूर्व कप्तान डॉ. अली बाखर का अहम रोल रहा, जो आगे चलकर प्रशासक भी बने. दरअसल, साल 1980 के दशक में रंगभेद के दौर में साउथ अफ्रीका क्रिकेट दो हिस्सों में बंट गया था. एक श्वेतों का साउथ अफ्रीका क्रिकेट संघ था, जिसमें अली बाखर थे, जबकि दूसरा बहु-नस्लीय साउथ अफ्रीकी क्रिकेट बोर्ड था. साउथ अफ्रीका की इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी के लिए इन दोनों बोर्ड को होना था. साल 1991 में ये दोनों बोर्ड एक हुए और साथ मिलकर यूनाइटेड क्रिकेट बोर्ड ऑफ साउथ अफ्रीका बनाया. इसके बाद इंटरनेशनल क्रिकेट में साउथ अफ्रीका की वापसी हुई.

पाकिस्तान पर लग सकता है बैन?

पाकिस्तान सरकार ने सोशल मीडिया के जरिए एलान किया कि उनकी टीम टी20 वर्ल्ड कप 2026 खेलेगी, लेकिन 15 फरवरी को भारत के खिलाफ मैच (IND vs PAK) नहीं खेलेगी. पाकिस्तान के इस फैसले को लेकर ICC भी नाराज हो गया है. ICC ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को चेतावनी भी दी है कि अगर वह भारत के साथ मैच नहीं खेलता है, तो उसे आगे चलकर गंभीर परिणाम भुगतने होंगे. मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि ICC पाकिस्तान को टी20 वर्ल्ड कप के टूर्नामेंट से पूरी तरह बैन कर सकता है. इसके अलावा इंटरनेशनल क्रिकेट से भी पाकिस्तान को दूर होना पड़ सकता है. साथ ही ICC पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड पर बड़ा जुर्माना भी लगाएगी. पाकिस्तान के इस फैसले से उसे काफी नुकसान झेलना पड़ सकता है.

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Recent Posts

Rajasthan Nikay Chunav Result: जयपुर से उदयपुर तक बजा बीजेपी का डंका, जानें कांग्रेस का क्या है हाल?

Rajasthan Nikay Chunav Result 2026: राजस्थान निकाय चुनाव के नतीजों ने प्रदेश की राजनीति में…

Last Updated: September 14, 2026 17:12:50 IST

Bigg Boss 20 के घर में बवाल, एक-दूसरे से नहीं करना चाहते बात, कभी बताया हिपोक्रेट, तो कभी संस्कार पर उठे सवाल

Bigg Boss 20: बिग बॉस 20 में शनिवार और रविवार को वीकेंड का वार हुआ,…

Last Updated: September 14, 2026 17:00:38 IST

इमरान खान की पूर्व पत्नी जेमिमा ने की दूसरी शादी, जानें कौन हैं नए पति कैमरन ओ’रेली

Imran Khan ex-wife Jemima second marriage: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री और क्रिकेटर इमरान खान की…

Last Updated: September 14, 2026 16:40:56 IST

‘उसको गाली देंगे, झूठमूठ का…’ तड़पता रहा मरीज और चीखती रही मां; अस्पताल प्रशासन के कानों पर नहीं रेंगी जूं, VIDEO

Sitamarhi Hospital Viral Video: सोशल मीडिया पर सीतामढ़ी के अस्पताल का एक वीडियो तेजी से…

Last Updated: September 14, 2026 16:29:47 IST

Gurugram Bike Accident: कौन है कल्याण बैंसला? सिया की बाइक को मारी टक्कर, फौजी दोस्त की कार से किया कांड

Gurugram Bike Accident: गुरुग्राम में महिला राइडर सिया की बाइक को टक्कर मारने के आरोपी…

Last Updated: September 14, 2026 16:14:33 IST