<
Categories: Career

DRDO Internship: डीआरडीओ में करना चाहते हैं काम, तो मिल रहा है ये शानदार मौका, ऐसे करें अप्लाई

DRDO Internship: डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गनाइजेशन (DRDO) में काम करने की चाहत रखने वालों के लिए अच्छी खबर है. अगर आप यहां आवेदन करना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए बातों को ध्यान से जरूर पढ़ें.

DRDO Internship: अगर आप ग्रेजुएशन या पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई कर रहे हैं और देश की सेवा के साथ-साथ रिसर्च के क्षेत्र में अनुभव पाना चाहते हैं, तो आपके लिए डीआरडीओ एक बेहतरीन मौका लेकर आया है. डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गनाइजेशन (DRDO) ने इंजीनियरिंग, साइंस और साइकोलॉजी विषयों के यूजी और पीजी स्टूडेंट्स के लिए पेड इंटर्नशिप प्रोग्राम की घोषणा की है. यह इंटर्नशिप न केवल व्यावहारिक अनुभव देगी, बल्कि भविष्य के करियर के लिए भी मजबूत आधार तैयार करेगी.

कौन कर सकता है आवेदन

यह इंटर्नशिप अंडरग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट इंजीनियरिंग स्टूडेंट्स, साइंस के पोस्ट ग्रेजुएट स्टूडेंट्स और साइकोलॉजी विषय के फाइनल ईयर पोस्ट ग्रेजुएट स्टूडेंट्स के लिए उपलब्ध है. जो छात्र रिसर्च, इनोवेशन और डिफेंस टेक्नोलॉजी में रुचि रखते हैं, उनके लिए यह एक खास अवसर माना जा रहा है. आवेदन से जुड़ी पूरी जानकारी डीआरडीओ की आधिकारिक वेबसाइट drdo.gov.in पर उपलब्ध है.

इंटर्नशिप की अवधि और लाभ

डीआरडीओ का यह इंटर्नशिप/प्रोजेक्ट वर्क ट्रेनिंग प्रोग्राम कुल 6 महीने का होगा. इंटर्नशिप की अवधि पूरी होने के बाद छात्रों को कंप्लीशन सर्टिफिकेट प्रदान किया जाएगा, जो उनके अकादमिक और प्रोफेशनल प्रोफाइल को मजबूत करेगा. इस इंटर्नशिप के दौरान हर चयनित छात्र को 5000 प्रतिमाह का स्टाइपेंड दिया जाएगा. कुल 30,000 की राशि दो बराबर किस्तों में मिलेगी. पहली किस्त 3 महीने पूरे होने पर और दूसरी किस्त 6 महीने पूरे होने के बाद.

अटेंडेंस और नियम

इंटर्नशिप को सफलतापूर्वक पूरा करने के लिए छात्रों को हर महीने कम से कम 15 दिन की उपस्थिति अनिवार्य रूप से दर्ज करनी होगी. डीआरडीओ के दिशानिर्देशों का पालन करना सभी इंटर्न्स के लिए जरूरी होगा.

सेलेक्शन प्रोसेस कैसे होगा

चयन प्रक्रिया में छात्रों का अकादमिक रिकॉर्ड अहम भूमिका निभाएगा. केवल मेधावी और योग्य छात्रों के लिए ही उनके संस्थान के प्रिंसिपल या डायरेक्टर द्वारा रिक्वेस्ट लेटर जारी किया जाएगा. इसके साथ 300 शब्दों से कम का संक्षिप्त बायोडाटा संलग्न करना होगा, जिसमें उपलब्धियों, पुरस्कारों या किसी प्रोफेशनल मेंबरशिप का उल्लेख किया जा सके. सेलेक्शन मेरिट, वीडियो कॉन्फ्रेंस या टेलीफोनिक इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा. शॉर्टलिस्ट किए गए छात्रों को जॉइनिंग प्रोसेस और आवश्यक अंडरटेकिंग फॉर्म व इंडेम्निटी बॉन्ड की जानकारी दी जाएगी.

छात्रों के लिए एक प्रेरणादायक मौका

डीआरडीओ की यह इंटर्नशिप न केवल आर्थिक सहायता देती है, बल्कि छात्रों को देश के सबसे प्रतिष्ठित रिसर्च संस्थान के साथ काम करने का अनुभव भी प्रदान करती है. जो छात्र अपने ज्ञान को वास्तविक प्रोजेक्ट्स में लागू करना चाहते हैं, उनके लिए यह अवसर किसी सपने से कम नहीं है.

Munna Kumar

11+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और डिजिटल में SEO-आधारित कंटेंट, डेटा इनसाइट्स और प्रभावी स्टोरीटेलिंग में विशेषज्ञ. रणनीति, क्रिएटिविटी और टेक्निकल स्किल्स के साथ उच्च-गुणवत्ता, आकर्षक और विश्वसनीय कंटेंट तैयार करना शामिल है. अभी इंडिया न्यूज में कार्यरत हूं. इससे पहले नेटवर्क18, जी मीडिया, दूरदर्शन आदि संस्थानों में कार्य करने का अनुभव रहा है.

Share
Published by
Munna Kumar

Recent Posts

गर्मियों में बढ़ाना है खाने का स्वाद, 10 मिनट में झटपट बनाएं दही मिर्ची, नोट करें रेसिपी

राजस्थान की पारंपरिक दही मिर्च को काफी पसंद किया जाता है. हरी मिर्च तीखेपन और…

Last Updated: April 4, 2026 18:00:11 IST

धोनी ने मैदान के बीचों-बीच ऐसा क्या किया? चारों तरफ होने लगी चर्चा; वीडियो हो रहा वायरल

MS Dhoni Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है.…

Last Updated: April 4, 2026 17:52:02 IST

‘ये बहुत…’, चुनावी रैली में किसे देख आगबबूला हुए विजय? किया कुछ ऐसा कि वायरल हुआ वीडियो

Actor Vijay: साउथ अभिनेता इन दिनों तमिलनाडु में होने वाले चुनाव के लिए जोरों-शोरों से…

Last Updated: April 4, 2026 17:44:32 IST

Optical Illusion: 73 के बीच छिपा है 37, तेज नजर वाले भी हुए फेल, क्या आप ढूंढ़ सकते हैं?

ऑप्टिकल इल्यूजन दिमागी कसरत का शानदार उदाहरण है. यहां एक ब्लॉक में नंबर दिए गए…

Last Updated: April 4, 2026 17:35:16 IST

पेट्रोल-एलपीजी सिलेंडर और भारतीयों की मदद, मिडिल ईस्ट में जारी जंग के बीच भारत सरकार ने उठाए ये कदम

Middle East Crisis: मिडिल ईस्ट में ईरान और अमेरिका-इजराइल के बीच जारी जंग को लेकर…

Last Updated: April 4, 2026 17:15:22 IST

Raghav Chadha: पद छीना, बोलने का समय रोका… फिर भी नहीं झूके राघव चड्डा; वीडियो के जरिए AAP को दिया करारा जवाब

AAP vs Raghav Chadha: राघव चड्ढा ने X पर अपना बचाव करते हुए कहा कि…

Last Updated: April 4, 2026 17:05:56 IST