<

कश्मीर बना राजस्थान का चूरू, कई जिलों में बर्तनों में रखा पानी बर्फ में तब्दील; IMD ने जारी किया 24 के लिए अलर्ट

Rajasthan Weather: राजस्थान के चूरू में रविवार-सोमवार की मध्य रात्रि को सबसे ज्यादा ठंड पड़ी. यहां पर पारा 1.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. रेलवे स्टेशन पर खड़ी गाड़ियों पर बर्फ जमने गई. बर्तनों में रखा पानी बर्फ में तब्दील हो गया.

Rajasthan Weather: उत्तर भारत कड़ाके की ठंड और घने कोहरे के चलते जनजीवन प्रभावित है. IMD मुताबिक, सोमवार से लेकर इस सप्ताह के आखिर तक पर्वतीय इलाकों उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के ऊंचे स्थानों पर बर्फबारी जारी रहेगी. इसके असर से भीषण ठंड पड़ेगी.  उत्तर भारत के अधिकतर राज्य भीषण ठंड की चपेट में हैं. बर्फीली हवाओं के साथ शीतलहर ने उत्तर भारत के करीब-करीब सभी राज्यों में जनजीवन अस्तव्यस्त कर दिया है. उत्तर भारत से आ रही बर्फीली हवाओं ने राजस्थान में ठंड का प्रकोप और बढ़ा दिया है.

राजस्थान के रेगिस्तानी जिलों में भी जबरदस्त ठंड पड़ रही है. रविवार (11 जनवरी, 2026) को राज्य के सीकर समेत कई जिलों में न्यूनतम तापमान जमाव बिंदु तक पहुंच गया. कई जिलों में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे दर्ज किया गया. सोमवार को जैसलमेर, नागौर और सीकर जिलों के कई इलाकों में बर्फ जमने की घटनाएं सामने आई हैं. 

बताया जा रहा है कि कटोरों में रखा पानी सुबह जमकर बर्फ में तब्दील हो गया.इसके अलावा शेखावाटी क्षेत्र के कई जिलों में सुबह के समय खेतों, सिंचाई पाइपों और वाहनों पर जमी ओस बर्फ में तब्दील हो गई.  सीकर जिले के कई इलाकों की बात करें तो खेतों में लगे पाइपों के भीतर पानी तक जम गया. मौसम के इस मिजाज ने किसानों की टेंशन बढ़ा दी है. उधर, IMD अत्यधिक ठंड, घने कोहरे और शीतलहर को देखते हुए खासतौर से बच्चों और बुजुर्गों से सुबह-शाम घर से बाहर निकलने से बचने के लिए कहा है.

कहां-कितना  गिरा तापमान

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के विशेषज्ञों की मानें तो भीषण ठंड का यह दौर राजस्थान में अभी कुछ दिन और जारी रह सकता है. वीकेंड पर जाकर कुछ राहत मिलने के संकेत हैं. मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, बुधवार (14) और (15 जनवरी, 2026) के बाद ही ठंड से कुछ राहत मिलने की संभावना है. इससे पहले रविवार को प्रदेश के दो जिलों में शीतलहर का रेड अलर्ट, पांच जिलों में ऑरेंज अलर्ट और पांच जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया  था.  

IMD के मुताबिक, रविवार को सीकर जिले के फतेहपुर में न्यूनतम तापमान माइनस 2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, वहीं, नागौर में पारा माइनस 1 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया. सीकर जिले में नेशनल हाईवे-52 पर खड़ी कारों पर जमी ओस बर्फ में बदल गई. राजस्थान के झुंझुनूं, फलोदी, सीकर के फतेहपुर और पलसाना के अलावा जैसलमेर, कोटपूतली- बहरोड़ सहित कई अन्य जिलों में गाड़ियों और फसलों पर ओस की बूंदें जम गईं. कटारों में रखा पानी बर्फ बन गया. 

स्कूलों में छुट्टियां और समय में बदलाव

ठंड के चलते जयपुर,सीकर, भरतपुर, डींग, हनुमानगढ़, जालौर, नागौर,  जैसलमेर, दौसा, झुंझुऩूं, बाड़मेर, अजमेर, बीकानेर में वीकेंड तक स्कूल बंद करने या फिर समय में बदलाव का आदेश जारी किया गया है. 

JP YADAV

जेपी यादव डेढ़ दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वह प्रिंट और डिजिटल मीडिया, दोनों में समान रूप से पकड़ रखते हैं. मनोरंजन, साहित्य और राजनीति से संबंधित मुद्दों पर कलम अधिक चलती है. अमर उजाला, दैनिक जागरण, दैनिक हिंदुस्तान, लाइव टाइम्स, ज़ी न्यूज और भारत 24 जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं.कई बाल कहानियां भी विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हैं. सामाजिक मुद्दों पर 'रेडी स्टडी गो' नाटक हाल ही में प्रकाशित हुआ है. टीवी और थिएटर के प्रति गहरी रुचि रखते हुए जेपी यादव ने दूरदर्शन पर प्रसारित धारावाहिक 'गागर में सागर' और 'जज्बा' में सहायक लेखक के तौर पर योगदान दिया है. इसके अलावा, उन्होंने शॉर्ट फिल्म 'चिराग' में अभिनय भी किया है. वर्तमान में indianews.in में बतौर एसोसिएट एडिटर कार्यरत हैं.

Share
Published by
JP YADAV

Recent Posts

IND vs NZ 2nd T20I: प्लेइंग XI में बड़ा उलटफेर, ईशान किशन की जगह इस खिलाड़ी को मिला मौका, नाम सुन चौंक जाएंगे आप

IND vs NZ 2nd T20I: भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरे T20I के लिए वैभव…

Last Updated: October 24, 2026 12:53:39 IST

Mumbai Indians Head Coach: IPL 2027 से पहले मुंबई इंडियंस का बड़ा फैसला, इस खिलाड़ी को बनाया हेड कोच; नाम सुन सब दंग

Kieron Pollard, Mumbai Indians head coach:2010 में एक खिलाड़ी के तौर पर मुंबई इंडियंस में…

Last Updated: October 24, 2026 12:38:54 IST

गजेरा ग्रुप ऑफ स्कूल्स की चारों शाखाओं में नवरात्रि का रंगारंग उत्सव

सूरत (गुजरात) [भारत], 24 अक्टूबर: गजेरा ग्रुप ऑफ स्कूल्स की कतारगाम, उतराण, पाल और सचिन,…

Last Updated: October 24, 2026 11:52:27 IST

Silver Price 24 October 2026: सोने के बाद चांदी भी धड़ाम! कीमतों में लगातार गिरावट, खरीदारी से पहले चेक करें ताजा भाव

Silver Price 24 October 2026:पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 1,99,599 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद…

Last Updated: October 24, 2026 10:11:06 IST

Gold Price 24 October 2026: सोना खरीदने वालों की बल्ले-बल्ले! गिर गए दाम, जानें 24, 22 और 18 कैरेट गोल्ड का भाव

Gold Price Today 24 October 2026:बुलियंस के मुताबिक 24 कैरेट सोने का दाम1,42,490 रुपये प्रति…

Last Updated: October 24, 2026 10:06:20 IST

Jaipur Road Accident:जयपुर में देर रात भीषण सड़क हादसा, बस-ट्रक की जोरदार टक्कर में 3 की मौत, 20 से ज्यादा घायल

Jaipur Road Accident: मरने वालों की अभी पहचान नहीं हो पाई है. घायलों को इलाज…

Last Updated: October 24, 2026 08:37:21 IST