<
Categories: Uncategorized

लोहड़ी पर किन-किन राज्यों में बंद रहेंगे बैंक?

रविवार और दूसरे/चौथे शनिवार को नियमित साप्ताहिक बैंक अवकाश के अलावा, कई राज्यों में बैंक भारतीय रिजर्व बैंक के अधिनियम के तहत अधिसूचित अवकाश सूची के अनुसार, मुख्य रूप से 14 जनवरी से 16 जनवरी के बीच पड़ने वाले विशेष अवसरों पर भी बंद रहेंगे.

नव वर्ष 2026 अपने साथ उत्सव का माहौल लेकर आया है और जनवरी का तो पूरा महीना ही त्योहार वाला रहता है. साल के ज़्यादातर फसल उत्सव इसी महीने मनाये जाते हैं. पोंगल, मकर संक्रांति, लोहड़ी जैसे महत्वपूर्ण त्योहार जनवरी में ही होंगे.  
रविवार और दूसरे/चौथे शनिवार को नियमित साप्ताहिक बैंक अवकाश के अलावा, कई राज्यों में बैंक भारतीय रिजर्व बैंक के अधिनियम के तहत अधिसूचित अवकाश सूची के अनुसार, मुख्य रूप से 14 जनवरी से 16 जनवरी के बीच पड़ने वाले विशेष अवसरों पर भी बंद रहेंगे, हालांकि बैंक उन्हीं राज्यों में बंद रहेंगे जहां ये त्योहार प्रमुखता से मनाये जाते हैं. 

लोहड़ी पर कहां-कहां बैंक रहेंगे बंद?

लोहड़ी, 13 जनवरी को मनाई जाएगी. यह त्योहार मुख्य रूप से पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली में मनाया जाता है, इसलिए इन राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में बैंक उस दिन बंद रहेंगे. लोहड़ी उत्तर भारत का एक प्रसिद्ध त्योहार है। यह मकर संक्रान्ति के एक दिन पहले मनाया जाता है. लोहड़ी पौष के अंतिम दिन, सूर्यास्त के बाद (माघ संक्रांति से पहली रात) यह पर्व मनाया जाता है. यह प्रायः 12 या 13 जनवरी को पड़ता है. यह मुख्यतः पंजाब का पर्व है.

ग्राहक डिजिटल बैंकिंग का कर सकते हैं उपयोग

लोहड़ी या किसी भी अवसर पर जब बैंक बंद रहते हैं, डिजिटल बैंकिंग तब भी चालू रहती है. बैंक की छुट्टियों के दौरान बुनियादी वित्तीय लेनदेन के लिए यूपीआई, मोबाइल बैंकिंग, एटीएम और नेट बैंकिंग सेवाओं का इस्तेमाल किया जा सकता है. 
चेक जमा करना, खाता सेवाएं, ऋण संबंधी दस्तावेजीकरण या नकदी निकासी जैसे कार्य जिनके लिए बैंक शाखा में जाना आवश्यक होता है, उन्हें आदर्श रूप से निर्धारित बैंक अवकाशों से पहले पूरा कर लेना चाहिए. 

Shivangi Shukla

वर्तमान में शिवांगी शुक्ला इंडिया न्यूज़ के साथ कार्यरत हैं. हेल्थ, बॉलीवुड और लाइफ़स्टाइल विषयों पर लेखन में उन्हें विशेष रुचि और अनुभव है. इसके अलावा रिसर्च बेस्ड आर्टिकल और पॉलिटिकल कवरेज से जुड़े मुद्दों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करती हैं. तथ्यपरक, सरल और पाठकों को जागरूक करने वाला कंटेंट तैयार करना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है. डिजिटल मीडिया में विश्वसनीय और प्रभावी पत्रकारिता को लेकर वे निरंतर अभ्यासरत हैं.

Share
Published by
Shivangi Shukla

Recent Posts

Silver Price 24 October 2026: सोने के बाद चांदी भी धड़ाम! कीमतों में लगातार गिरावट, खरीदारी से पहले चेक करें ताजा भाव

Silver Price 24 October 2026:पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 1,99,599 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद…

Last Updated: October 24, 2026 10:11:06 IST

Gold Price 24 October 2026: सोना खरीदने वालों की बल्ले-बल्ले! गिर गए दाम, जानें 24, 22 और 18 कैरेट गोल्ड का भाव

Gold Price Today 24 October 2026:बुलियंस के मुताबिक 24 कैरेट सोने का दाम1,42,490 रुपये प्रति…

Last Updated: October 24, 2026 10:06:20 IST

Jaipur Road Accident:जयपुर में देर रात भीषण सड़क हादसा, बस-ट्रक की जोरदार टक्कर में 3 की मौत, 20 से ज्यादा घायल

Jaipur Road Accident: मरने वालों की अभी पहचान नहीं हो पाई है. घायलों को इलाज…

Last Updated: October 24, 2026 08:37:21 IST

Udta Teer Box Office Collection Day 1:‘उड़ता तीर’ की एंट्री से बॉक्स ऑफिस पर बदला खेल! रजनीकांत की ‘जेलर 2’ की कमाई में आई बड़ी गिरावट

Udta Teer Box Office Collection:उड़ता तीर की रिलीज़ का एक असर यह हुआ कि रजनीकांत…

Last Updated: October 24, 2026 08:08:48 IST

Petrol Diesel Price Today: 24 अक्टूबर को पेट्रोल-डीजल हुआ सस्ता या महंगा? टंकी फुल कराने से पहले जान लें दिल्ली से मुंबई तक के ताजा रेट

Petrol Diesel Price 24 October 2026:दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, बेंगलुरु, हैदराबाद, जयपुर, लखनऊ, पटना और…

Last Updated: October 24, 2026 07:46:29 IST