<
Categories: Career

HAL Story: IIM से मैनेजमेंट की पढ़ाई, फिर कहे जाने लगे ‘LCA मैन’, अब संभालेंगे ये अहम पद

HAL Story: रक्षा क्षेत्र के विशेषज्ञ LCA मैन रवि कोटा (Ravi Kota) मई 2026 से HAL के नए चेयरमैन और CMD का पद संभालेंगे. यह पद मौजूदा CMD डी.के. सुनील के अप्रैल में सेवानिवृत्त होने के बाद खाली होगी.

HAL Story: रक्षा क्षेत्र में LCA मैन के नाम से पहचाने जाने वाले रवि कोटा (Ravi Kota) को सरकारी एयरोस्पेस कंपनी हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) का नया चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर चुना गया है. वह मई 2026 से यह जिम्मेदारी संभालेंगे, जब मौजूदा CMD डी.के. सुनील अप्रैल के अंत में सेवानिवृत्त हो जाएंगे. डिफेंस सेक्टर से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, रवि कोटा का चयन पब्लिक एंटरप्राइजेज सिलेक्शन बोर्ड (PESB) द्वारा किया गया है और उनकी नियुक्ति की औपचारिक प्रक्रिया फिलहाल जारी है.

कई दावेदारों में से कोटा पर लगी मुहर

HAL प्रमुख के इस अहम पद के लिए कुल आठ उम्मीदवारों पर विचार किया गया था, जिनमें से छह उम्मीदवार HAL के ही वरिष्ठ अधिकारी थे. PESB की बैठक में रवि कोटा के नाम पर अंतिम मुहर लगी. वर्तमान में वह HAL में डायरेक्टर (ऑपरेशंस) के पद पर कार्यरत हैं.

LCA तेजस से जुड़ा रहा है कोटा का लंबा सफर

मैकेनिकल इंजीनियरिंग के ग्रेजुएट रवि कोटा IIM अहमदाबाद और फ्रांस के इंस्टीट्यूट एयरोनॉटिक्स एट स्पेसियल (आईएएस) के पूर्व छात्र हैं. वह पहले HAL के LCA डिवीजन में जनरल मैनेजर रह चुके हैं और भारतीय वायु सेना में तेजस फ्लीट के ऑपरेशनलाइजेशन की अहम जिम्मेदारी निभा चुके हैं. उन्होंने वर्ष 2021 में 83 LCA Mk1A विमानों की सप्लाई के लिए 36,000 करोड़ रुपये से अधिक के कॉन्ट्रैक्ट को पूरा करने वाली टीम का नेतृत्व किया. इसके अलावा, 97 अतिरिक्त तेजस विमानों के ऑर्डर पर भी IAF के साथ मिलकर काम किया.

तेजस Mk1A डिलीवरी की चुनौती में बड़ी जिम्मेदारी

रवि कोटा की नियुक्ति ऐसे समय पर हुई है, जब HAL को तेजस Mk1A लड़ाकू विमानों की डिलीवरी में देरी को लेकर चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है. यह देरी अमेरिकी कंपनी GE से इंजन सप्लाई में रुकावट, हथियार प्रणाली और रडार के इंटीग्रेशन में तकनीकी अड़चनों के कारण हुई है. भारतीय वायु सेना (IAF) पहले ही स्पष्ट कर चुकी है कि वह तेजस Mk1A को तभी शामिल करेगी, जब HAL द्वारा किए गए सभी तकनीकी वादे पूरी तरह पूरे होंगे. ऐसे में कोटा से उम्मीद है कि वह अपने मजबूत ऑपरेशनल अनुभव के दम पर प्रोडक्शन और डिलीवरी प्रक्रिया को तेज करेंगे.

HAL के आधुनिकीकरण पर भी नजर

संयोग से कोटा के कार्यभार संभालने से ठीक पहले बोस्टन कंसल्टिंग ग्रुप (BCG) रक्षा मंत्रालय को एक अहम रिपोर्ट सौंपने वाला है. यह रिपोर्ट बताएगी कि HAL को कैसे एक आधुनिक और प्रतिस्पर्धी विमान निर्माण कंपनी में बदला जा सकता है. रिपोर्ट 31 मार्च तक जमा होने की संभावना है.

स्वदेशीकरण और उत्पादन क्षमता में अहम योगदान

कोटा ने प्रति वर्ष 16 तेजस विमानों के निर्माण की क्षमता विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. LCA ट्विन-सीटर विमान की पहली डिलीवरी, स्वदेशी कंटेंट बढ़ाने की पहल और प्राइवेट पार्टनर्स को जोड़कर HAL को एक लीड इंटीग्रेटर के रूप में स्थापित करना उनकी बड़ी उपलब्धियों में शामिल है. विशेषज्ञों का मानना है कि कोटा का अनुभव HAL और भारत की एयर डिफेंस क्षमताओं के लिए निर्णायक साबित हो सकता है.

Munna Kumar

11+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और डिजिटल में SEO-आधारित कंटेंट, डेटा इनसाइट्स और प्रभावी स्टोरीटेलिंग में विशेषज्ञ. रणनीति, क्रिएटिविटी और टेक्निकल स्किल्स के साथ उच्च-गुणवत्ता, आकर्षक और विश्वसनीय कंटेंट तैयार करना शामिल है. अभी इंडिया न्यूज में कार्यरत हूं. इससे पहले नेटवर्क18, जी मीडिया, दूरदर्शन आदि संस्थानों में कार्य करने का अनुभव रहा है.

Share
Published by
Munna Kumar

Recent Posts

UP Crime: लव मैरिज के 3 महीने बाद खूनी अंत! झगड़े में पत्थर से कुचला पति का सिर, हैरान कर देगा मामला

UP Crime: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां…

Last Updated: November 14, 2026 16:19:59 IST

इंफ्लुएंसर के परिजनों पर हमला! अस्पताल में आधी रात को ताबड़तोड़ फायरिंग, टॉयलेट में छिपकर बचाई जान

Loni Hospital Firing: गाजियाबाद के लोनी में एक अस्पताल के बाहर कुछ लोगों ने ताबड़तोड़…

Last Updated: November 14, 2026 15:52:56 IST

70 नाबालिग लड़कियों का किया यौन शोषण, ब्रिटेन में भारतीय मुस्लिम युवक को मिली 30 साल की सजा; दरिंदगी की कहानी सुन दहल जाएगा दिल

Indian student jailed in UK:ब्रिटेन की क्राउन प्रॉसिक्यूशन सर्विस (CPS) के स्पेशलिस्ट प्रॉसिक्यूटर मार्टिन मैक्रॉब…

Last Updated: November 14, 2026 15:25:45 IST

10 साल पुराना रिश्ता, दो संदिग्ध मौतें और बंद कार… दिल्ली की इस घटना ने पुलिस को उलझाया, पुराने केस से भी जुड़े तार

Delhi Crime: दिल्ली के मोहन गार्डन इलाके से हैरान करने वाला मामला सामने आया है.…

Last Updated: November 14, 2026 15:19:57 IST

Caught on Camera: रील शूट करने के लिए पिंजरे से निकाला बाघ, फिर शुरू हुआ खूनी खेल; 19 साल के युवक की दर्दनाक मौत

Pakistan TikTok Video Tiger Attack: मृतक के पिता मुनीर अहमद की ओर से दर्ज कराई…

Last Updated: November 14, 2026 15:01:26 IST