<
Categories: Career

IITian Couple Story: आईआईटी से पढ़ाई, छोड़ी कॉरपोरेट नौकरी, अब आखिर लंदन में क्यों बेच रहे हैं पानी पूरी

IITian Couple Story: आईआईटियन कपल अंकिता खांते और अमन कृष्णा कॉरपोरेट नौकरी छोड़कर अब लंदन में पानी पूरी बेच रहे है. इसके पीछे की कहानी नीचे विस्तार से पढ़ सकते हैं.

IITian Couple Story: अक्सर लोग परंपरागत राह से अलग कुछ नया करने की मिसाल पेश करते हैं. ऐसी ही एक दिलचस्प कहानी है एक आईआईटियन कपल की, जिसने लंदन जैसे तेज़ और प्रतिस्पर्धी फूड मार्केट में एक बेहद साधारण सी पानी पूरी को लोगों के बीच बातचीत और जुड़ाव का ज़रिया बना दिया. इस अनोखे कॉन्सेप्ट के पीछे हैं NRI अंकिता खांते (Ankita Khante), जो अपने पति अमन कृष्णा (Aman Krishna) के साथ मिलकर लंदन में एक खास सपर क्लब चला रही हैं. 

उनका यह आइडिया सिर्फ़ खाने तक सीमित नहीं है, बल्कि अजनबियों को एक टेबल पर बैठाकर कम्युनिटी और कनेक्शन बनाने की कोशिश है. भारतीय स्वाद और आधुनिक सोशल डाइनिंग के इस मेल ने लंदन में लोगों का ध्यान खींचा है और दिखाया है कि कभी-कभी सबसे साधारण चीज़ें ही सबसे गहरा असर छोड़ती हैं.

IIT से डिजाइन स्टूडियो तक का सफर

महाराष्ट्र के नागपुर में पली-बढ़ीं अंकिता खांते ने VNIT नागपुर से आर्किटेक्चर और IIT गुवाहाटी से डिज़ाइन में मास्टर डिग्री हासिल की. लंदन शिफ्ट होने से पहले उन्होंने सैमसंग रिसर्च बेंगलुरु में प्रोडक्ट डिज़ाइनर के तौर पर काम किया. वर्ष 2024 में शादी के बाद वह UK चली गईं और यहीं से उनके नए सफर की शुरुआत हुई. उनके पति अमन कृष्णा उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं. उन्होंने IIT धनबाद से बैचलर और IIIT हैदराबाद से मास्टर किया है. दोनों का टेक और डिज़ाइन बैकग्राउंड इस नए फूड वेंचर में भी साफ झलकता है.

‘द बूज़ी क्लब’: जहां खाना बनाता है कम्युनिटी

अंकिता और अमन मिलकर हर महीने ‘The Boozy Club’ नाम से एक टिकट-आधारित सपर क्लब होस्ट करते हैं. इस क्लब का मकसद सिर्फ खाना परोसना नहीं, बल्कि अजनबियों को बातचीत और अनुभव के ज़रिए जोड़ना है. लंदन में नए लोगों को अक्सर दोस्त बनाने में मुश्किल होती है. इसी गैप को भरने के लिए उन्होंने खाने को एक सोशल टूल बनाया. शुरुआत कुछ दोस्तों के साथ हुई और धीरे-धीरे यह एक लोकप्रिय सपर क्लब बन गया.

पानी पूरी बनी आइसब्रेकर

कुछ इवेंट्स के बाद उन्हें एहसास हुआ कि शुरुआत के पहले 10 मिनट सबसे अहम होते हैं. तभी उन्होंने पानी पूरी को आइसब्रेकर के तौर पर पेश करना शुरू किया. हर मेहमान की अपनी “परफेक्ट पानी पूरी” की उम्मीद होती है, और यहीं से बातचीत अपने-आप शुरू हो जाती है. आज यह उनकी सिग्नेचर शुरुआत बन चुकी है.                 

7-कोर्स इंडियन-फ्यूज़न मेन्यू और टिकट डिटेल्स

हर सपर में 10–12 मेहमानों को 7-कोर्स इंडियन-फ्यूज़न मेन्यू परोसा जाता है. एचटी की एक रिपोर्ट्स के अनुसार टिकट की कीमत £50 प्रति व्यक्ति (लगभग ₹6,000) है. फेस्टिव सीज़न में वे खास थीम-आधारित डिनर सीरीज़ भी आयोजित करते हैं. बिज़नेस बैकग्राउंड न होने के बावजूद, दोनों ने प्राइसिंग, ऑपरेशन्स, लोकल टेस्ट और UK के नियमों को खुद सीखकर संभाला। IIT की ट्रेनिंग ने उन्हें रिस्क लेने और नए माहौल में जल्दी सीखने का आत्मविश्वास दिया.

सपर क्लब एक ऐसा अनुभव है जो रेस्टोरेंट और प्राइवेट डिनर पार्टी के बीच का फॉर्मेट होता है, जहां अजनबी लोग एक साथ बैठकर खाना खाते हैं और बातचीत के ज़रिये जुड़ते हैं. अंकिता और अमन की कहानी यह दिखाती है कि साधारण भारतीय स्ट्रीट फूड भी ग्लोबल लेवल पर लोगों को जोड़ सकता है. लंदन में पानी पूरी अब सिर्फ स्वाद नहीं, बल्कि कम्युनिटी का प्रतीक बन चुकी है.

Munna Kumar

11+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और डिजिटल में SEO-आधारित कंटेंट, डेटा इनसाइट्स और प्रभावी स्टोरीटेलिंग में विशेषज्ञ. रणनीति, क्रिएटिविटी और टेक्निकल स्किल्स के साथ उच्च-गुणवत्ता, आकर्षक और विश्वसनीय कंटेंट तैयार करना शामिल है. अभी इंडिया न्यूज में कार्यरत हूं. इससे पहले नेटवर्क18, जी मीडिया, दूरदर्शन आदि संस्थानों में कार्य करने का अनुभव रहा है.

Share
Published by
Munna Kumar

Recent Posts

Lucknow Shiva Sharma death case: चौथी मंजिल से गिरकर रेस्टोरेंट मालिक की मौत, गर्लफ्रेंड पर हत्या का आरोप, मां ने खोले कई राज

Lucknow Shiva Sharma death case: लखनऊ में 27 वर्षीय रेस्टोरेंट मालिक शिवा शर्मा की अवध…

Last Updated: October 10, 2026 20:26:49 IST

राष्ट्रीय पर्यावरण बाल संसद में मेंटर बने यूनिवर्सिटी विद्यार्थियों को राष्ट्रीय पहचान

सूरत स्थित सार्वजनिक यूनिवर्सिटी के लिए यह गर्व का विषय है कि इसके दो घटक…

Last Updated: October 10, 2026 19:37:21 IST

Sharadiya Navratri 2026: 9 या 10 दिन कब तक चलेगा पर्व? जानें घटस्थापना का मुहूर्त और मां के नौ स्वरूपों की पूजा की तारीखें

Sharadiya Navratri 2026: शारदीय नवरात्रि 2026 की शुरुआत 11 अक्टूबर से होगी और 20 अक्टूबर…

Last Updated: October 10, 2026 19:36:31 IST

पुराने गलियारों में लौटीं स्कूल की यादें, पहली एलुमनाई मीट में जुटे पूर्व विद्यार्थी

सूरत (गुजरात) [भारत], 10 अक्टूबर: ताप्ती वैली इंटरनेशनल स्कूल में पहली एलुमनाई मीट का आयोजन…

Last Updated: October 10, 2026 19:22:18 IST

MANTRA के 49 वर्ष पूर्ण, 50वें वर्ष में प्रवेश पर भव्य उत्सव कार्यक्रम आयोजित

द मैन-मेड टेक्सटाइल्स रिसर्च एसोसिएशन (MANTRA) ने अपनी स्थापना के गौरवपूर्ण 49 वर्ष पूर्ण कर…

Last Updated: October 10, 2026 19:07:17 IST

China gold reserve: सोने की कीमतों में गिरावट के बीच चीन ने बढ़ाई खरीदारी, एक महीने में खरीदा 23 टन गोल्ड

China gold reserve: सोने की कीमतों में दबाव के बीच चीन के केंद्रीय बैंक ने…

Last Updated: October 10, 2026 18:37:00 IST