<
Categories: Career

India Post GDS Result 2026: इंडिया पोस्ट जीडीएस रिजल्ट किसी भी समय हो सकता है जारी, ऐसे कर पाएंगे चेक

India Post GDS Result Merit List 2026: इंडिया पोस्ट जीडीएस रिजल्ट जल्द जारी होने वाला है. जो भी इस परीक्षा के लिए उपस्थित हुए हैं, वे सीधे इस लिंक indiapostgdsonline.gov.in के जरिए अपना रिजल्ट देख सकते हैं.

इंडिया पोस्ट जीडीएस रिजल्ट 2026: भारतीय डाक के जरिए आयोजित ग्रामीण डाक सेवक (GDS) भर्ती 2026 का रिजल्ट जल्द जारी होने की उम्मीद है. जिन उम्मीदवारों ने इस भर्ती के लिए आवेदन किया था, वे रिजल्ट जारी होने के बाद ऑफिशियल वेबसाइट indiapostgdsonline.gov.in पर जाकर अपनी मेरिट लिस्ट देख सकेंगे. हर साल की तरह इस बार भी रिजल्ट सर्कल-वाइज और स्टेट-वाइज मेरिट लिस्ट के रूप में जारी किया जाएगा.

इसके अलावा उम्मीदवार सीधे इस लिंक https://indiapost.gov.in/gdsonlineengagement के जरिए भी अपना इंडिया पोस्ट जीडीएस भर्ती का रिजल्ट चेक कर सकते हैं. साथ ही नीचे दिए गए इन स्टेप्स के माध्यम से भी रिजल्ट देख सकते हैं. मेरिट लिस्ट में उन उम्मीदवारों के नाम होंगे जिन्हें भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है.

कहां और कैसे मिलेगा GDS 2026 का रिजल्ट

इंडिया पोस्ट GDS रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार इसे आधिकारिक पोर्टल के “Shortlisted Candidates” सेक्शन में देख पाएंगे. मेरिट लिस्ट PDF फॉर्मेट में उपलब्ध होगी, जिसे डाउनलोड करके उम्मीदवार अपना नाम या रजिस्ट्रेशन नंबर चेक कर सकते हैं.

India Post GDS 2026 Merit List डाउनलोड करने के स्टेप्स

India Post की आधिकारिक वेबसाइट indiapostgdsonline.gov.in पर जाएं.
होमपेज पर मौजूद Candidate’s Corner सेक्शन पर क्लिक करें.
यहां आपको State-wise / Circle-wise Merit List का विकल्प दिखाई देगा.
अपने राज्य से संबंधित Shortlisted Candidates List पर क्लिक करें.
मेरिट लिस्ट PDF फाइल डाउनलोड हो जाएगी.
फाइल खोलकर अपना नाम या रजिस्ट्रेशन नंबर सर्च करें और भविष्य के लिए इसे सेव कर लें.

GDS 2026 के लिए संभावित कट-ऑफ

इंडिया पोस्ट GDS भर्ती में चयन 10वीं कक्षा के अंकों के आधार पर मेरिट के जरिए किया जाता है. इसलिए हर साल कट-ऑफ काफी प्रतिस्पर्धी रहती है.

संभावित कट-ऑफ इस प्रकार रहने की उम्मीद है:

जनरल (UR) कैटेगरी: लगभग 85% से 95%
OBC कैटेगरी: लगभग 80% से 90%

हालांकि वास्तविक कट-ऑफ राज्यों और उपलब्ध पदों के आधार पर अलग-अलग हो सकती है.

मेरिट लिस्ट में कौन-कौन सी जानकारी होगी

जब इंडिया पोस्ट GDS 2026 मेरिट लिस्ट जारी होगी, तब उसमें कई महत्वपूर्ण डिटेल्स दी जाएंगी, जैसे:

डिवीजन का नाम
पोस्ट ऑफिस का नाम
पद का नाम
पोस्ट कम्युनिटी
उम्मीदवार का रजिस्ट्रेशन नंबर
प्राप्त अंक (प्रतिशत में)
डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए रिपोर्ट करने वाला डिवीजन

डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल प्रक्रिया

मेरिट लिस्ट जारी होने के बाद चयनित उम्मीदवारों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन (DV) और मेडिकल जांच के लिए बुलाया जाएगा. आमतौर पर यह प्रक्रिया मेरिट लिस्ट जारी होने के लगभग 15 दिनों के अंदर पूरी की जाती है. शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को अपने संबंधित डिवीजन में जाकर सभी आवश्यक दस्तावेज जमा करने होंगे. वेरिफिकेशन सफल होने के बाद ही उम्मीदवारों की नियुक्ति ग्रामीण डाक सेवक (GDS) पद पर की जाएगी.

Munna Kumar

11+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और डिजिटल में SEO-आधारित कंटेंट, डेटा इनसाइट्स और प्रभावी स्टोरीटेलिंग में विशेषज्ञ. रणनीति, क्रिएटिविटी और टेक्निकल स्किल्स के साथ उच्च-गुणवत्ता, आकर्षक और विश्वसनीय कंटेंट तैयार करना शामिल है. अभी इंडिया न्यूज में कार्यरत हूं. इससे पहले नेटवर्क18, जी मीडिया, दूरदर्शन आदि संस्थानों में कार्य करने का अनुभव रहा है.

Share
Published by
Munna Kumar

Recent Posts

Delhi Gangrape Case: बस में अकेली थी लड़की…ड्राइवर ने लॉक किया दरवाजा; फिर शुरू हुआ हैवानियत का वो मंजर; पूरी रात नहीं बंद हुईं चीखें

Delhi Gangrape Case: दिल्ली में नाबालिग से स्लीपर बस में कथित सामूहिक दुष्कर्म मामले में…

Last Updated: September 30, 2026 09:35:32 IST

Gold Price 30 September 2026: त्योहारों से पहले मिली बड़ी राहत! सोना फिर हुआ सस्ता, जानें 30 सितंबर का नया भाव

Gold Price 30 September 2026:बुधवार, 30 सितंबर को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सोने के दाम…

Last Updated: September 30, 2026 09:29:12 IST

IND VS WI: दूसरे मुकाबले से पहले बैड न्यूज,जिस पर था टीम को नाज, वहीं स्टार खिलाड़ी टीम से बाहर; सदमे में फैंस

IND VS WI: तिरुवनंतपुरम मैच में वेस्टइंडीज को पहले बैटिंग करने का न्योता मिला. ग्रीव्स,…

Last Updated: September 30, 2026 09:03:00 IST

World Cup 2027: कब खेला जाएगा भारत और पाकिस्तान विश्व कप मुकाबला? इस दिन जारी होगा वर्ल्ड कप का शेड्यूल; नोट कर लें डेट

World Cup 2027 Schedule: 2027 वर्ल्ड कप ODI शेड्यूल की तारीखों का खुलासा किया गया…

Last Updated: September 30, 2026 08:50:49 IST